दांबुलाकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का फाइनल दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है।
भारत ने 11 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 94 और प्रियांश आर्या 39 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यवंशी ने 11 बॉल पर अर्धशतक लगाया।
सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए का सबसे तेज अर्धशतक लगाया
वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सूर्यवंशी ने सिर्फ 11 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2006 में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
वहीं, वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 गेंदों में यह कारनामा किया था। हालांकि, इंडिया-ए के मैच इंटरनेशनल दर्जा नहीं रखते, इसलिए सूर्यवंशी की यह पारी इंटरनेशनल रिकॉर्ड में शामिल नहीं होगी।
प्लेइंग-XI
भारत-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर।
श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, वनुजा सहान, मोहम्मद शिराज, दुलाज समुधिता, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन।
लाइव अपडेट्स
27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सूर्यवंशी का कैच ड्रॉप हुआ
वैभव सूर्यवंशी को मिला दूसरा जीवनदान। पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर रविंदु फर्नांडो ने फुल लेंथ गेंद डाली, जिसे वैभव ने सीधे गेंदबाज की ओर जोरदार शॉट खेला। गेंद फर्नांडो के सिर के ऊपर गई, उन्होंने दोनों हाथ लगाकर कैच लेने की कोशिश की, लेकिन मौका गंवा बैठे।
39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वैभव सूर्यवंशी का 11 गेंद में अर्धशतक
भारत-ए ने सिर्फ 4 ओवर में बिना विकेट खोए 76 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 12 गेंदों पर 54 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि प्रियांश आर्या 20 रन पर हैं।
51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय टीम में एक बदलाव
भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने कहा, हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, क्योंकि इस सीरीज में अभी तक हमने किसी टारगेट का पीछा नहीं किया है। हम इस पिच पर पहले भी खेल चुके हैं और यहां 300 के आसपास का स्कोर अच्छा माना जाएगा। टीम में एक बदलाव किया गया है, अशोक शर्मा को शामिल किया गया है। हम तीन तेज गेंदबाजों और तीन स्पिनरों के साथ मैदान पर उतर रहे हैं।
04:24 AM21 जून 2026
- कॉपी लिंक
श्रीलंका-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
श्रीलंका-ए के कप्तान सहान अराच्चिगे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि इस मैदान पर शाम के समय बल्लेबाजी करना आसान रहता है, इसलिए टीम टारगेट का पीछा करना पसंद करेगी। टीम में शिराज को शामिल किया गया है।
04:19 AM21 जून 2026
- कॉपी लिंक
15 जून को श्रीलंकाई खिलाड़ियों से धक्का-मुक्की हुई थी
फाइनल से पहले वैभव एक और वजह से चर्चा में हैं। लीग स्टेज में 15 जून को श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद उनका और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलामबागे का विवाद हो गया था। हलामबागे ने वैभव को उकसाने वाली टिप्पणी की, जिसके बाद सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई प्लेयर को धक्का दे दिया था।
04:16 AM21 जून 2026
- कॉपी लिंक
वर्ल्ड कप फाइनल में 55 बॉल में शतक लगाया था
इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों में 175 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 55 बॉल में शतक लगते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 411 रन का स्कोर बनाया और 100 रन से वर्ल्ड कप जीत लिया।

वैभव को U-19 वर्ल्ड कप में 439 रन बनाने पर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।
04:15 AM21 जून 2026
- कॉपी लिंक
इस सीरीज में नहीं लगा सके एक भी अर्धशतक
ट्राई सीरीज में वैभव अब तक अपने नाम के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।। वे चार मैचों में 117 रन ही बना सके। बेस्ट स्कोर 44 रन रहा।

04:15 AM21 जून 2026
- कॉपी लिंक
श्रीलंका से हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत
भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच लीग स्टेज में दो मुकाबले हुए। पहले मैच में भारत ने 8 रन से जीत दर्ज की थी। दूसरे मैच में दोनों टीमें 265 रन पर बराबरी पर रहीं। इसके बाद सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मैचों में 2 श्रीलंका ने जीते हैं। एक मैच भारत के नाम रहा है, जबकि 2 मैच बेनातीज रहा।

04:07 AM21 जून 2026
- कॉपी लिंक
गायकवाड-तिलक फॉर्म में
भारत-ए के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 234 रन बनाए हैं। कप्तान तिलक वर्मा भी फॉर्म में हैं। उन्होंने सीरीज में तीन फिफ्टी लगाते 208 रन बनाए हैं। सूर्यांश शेडगे ने भी 145 रन बनाकर प्रभावित किया है। गेंदबाजी में निशांत सिंधु ने 4 विकेट लेकर अफगानिस्तान-ए के खिलाफ मैच पलट दिया था। यही मैच जीतकर भारत फाइनल में पहुंचा था।

04:05 AM21 जून 2026
- कॉपी लिंक
अविष्का दो शतक लगा चुके
श्रीलंका-ए की सबसे बड़ी ताकत उसका टॉप ऑर्डर है। अविष्का फर्नांडो 4 मैचों में 285 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक शामिल हैं। सदीरा समरविक्रमा ने 213 और निरोशन डिकवेला ने 199 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में दुलाज समुधिता ने अफगानिस्तान के खिलाफ 25 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

04:03 AM21 जून 2026
- कॉपी लिंक
पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद
दांबुला में इस सीरीज के पिछले पांच मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 289.4 रन रहा है। पांच में से तीन बार 300 से ज्यादा स्कोर बने हैं। यहां खेले गए 6 मैचों में से 4 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन सेट होने के बाद बल्लेबाज के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। स्पिनर्स को भी बीच के ओवरों में मदद मिल सकती है।
04:02 AM21 जून 2026
- कॉपी लिंक
बारिश के 50% चांस
दांबुला में फाइनल के दौरान मौसम मैच पर असर डाल सकता है। पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं और बारिश की 50% संभावना है। हवा की रफ्तार करीब 23 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जबकि नमी 67% के आसपास रहने का अनुमान है।
