- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Rohit Sharma; India Vs Afghanistan 2nd ODI LIVE Score Update | Shubman Gill KL Rahul Prince Yadav
स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कप्तान शुभमन गिल अर्धशतक लगाकर क्रीज पर हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत ने शुरुआती झटके के बाद अच्छी वापसी की है। ओपनर यशस्वी जायसवाल दूसरे ओवर में 4 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी हुई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने 28 ओवर में 2 विकेट पर 193 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। गिल और ईशान अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट हुए।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए हैं। प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं, जबकि कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल की वापसी हुई है। नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे और प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हैं।
तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। टीम ने धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेलिया खरोटे, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, बिलाल सामी।
लाइव अपडेट्स
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत के 150 रन पूरे
भारतीय टीम ने 21.4 ओवर में 150 रन पूरे कर लिए। टीम ने यह स्कोर 130 गेंदों में हासिल किया, जबकि एक्स्ट्रा 2 रन मिले। शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।
14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत की तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी
शुभमन गिल और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। इस दौरान गिल ने 31 रन और ईशान ने 19 रन का योगदान दिया।
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ईशान के एक हजार वनडे रन पूरे
43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गिल की 19वीं वनडे हाफ सेंचुरी
शुभमन गिल ने 17वें बॉल की पहली बॉल पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। कप्तान ने लगातार दूसरे वनडे में फिफ्टी लगाई। नांगेलिया खरोटे की पहली ही गेंद शॉर्ट रही, जिसका गिल ने पूरा फायदा उठाया। उन्होंने बैकफुट पर जाकर जोरदार पुल शॉट खेला और गेंद को काउ कॉर्नर के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। गिल की यह 19वीं वनडे हाफ सेंचुरी हैं।
56 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रोहित अर्धशतक से चूके, 48 रन बनाकर आउट
अफगानिस्तान को ड्रिंक्स ब्रेक के तुरंत बाद बड़ी सफलता मिली। राशिद खान ने अपनी पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को बोल्ड कर भारत की 87 रन की साझेदारी तोड़ी।
राशिद की गुगली को रोहित समझ नहीं सके। शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद तेजी से अंदर आई, बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स से जा टकराई। रोहित अर्धशतक से सिर्फ 2 रन दूर रह गए। उन्होंने 39 गेंदों पर 48 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। भारत का दूसरा विकेट 13.1 ओवर में 91 रन के स्कोर पर गिरा।

08:51 AM17 जून 2026
- कॉपी लिंक
पहले पावरप्ले में भारत 80/1
रोहित शर्मा ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में बिलाल सामी की तीसरी और छठी गेंद पर चौके लगाकर ओवर से 8 रन बटोरे। रोहित ने एक चौका थर्ड मैन की दिशा में और दूसरा मिड-ऑन के ऊपर से खेला। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80/1 है। रोहित 30 गेंदों में 43 रन और शुभमन गिल 21 गेंदों में 31 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत ने पहले पावरप्ले में 80 रन जोड़कर मजबूत शुरुआत की है।
08:40 AM17 जून 2026
- कॉपी लिंक
रोहित-गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी
रोहित शर्मा ने बिलाल सामी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया और ओवर की आखिरी गेंद पर ऑफ साइड में शॉट खेलते हुए एक और चौका जड़ दिया। इस ओवर से भारत ने 9 रन जुटाए। 8 ओवर के बाद टीम का स्कोर 64/1 है। रोहित 22 गेंदों में 34 और शुभमन गिल 17 गेंदों में 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।
08:19 AM17 जून 2026
- कॉपी लिंक
यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट
दूसरे ओवर में मोहम्मद सलीम की शॉर्ट और ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के बीच में नहीं लगी। बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े नांगेलिया खरोटे ने पहले प्रयास में गेंद को हवा में उछाल दिया, लेकिन दूसरे प्रयास में कैच लपक लिया। जायसवाल 9 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। भारत का पहला विकेट 1.6 ओवर में गिरा।

08:10 AM17 जून 2026
- कॉपी लिंक
अफगानिस्तान बॉलिंग कर रही है
अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने कहा, विकेट ताजा लग रही है और पहली पारी में स्पिनरों को मदद मिल सकती है, इसलिए हमने पहले गेंदबाजी चुनी।
07:57 AM17 जून 2026
- कॉपी लिंक
टीम इंडिया में तीन बदलाव
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। यह मैच मुश्किल परिस्थितियों में खुद को परखने का मौका है। टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं। नीतीश रेड्डी जांघ की मांसपेशी की समस्या के कारण बाहर हैं, उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है। वहीं, यशस्वी जायसवाल की भी टीम में वापसी हुई है।
07:50 AM17 जून 2026
- कॉपी लिंक
श्रेयस 3 हजार रन पूरे करने से 11 रन दूर
इस मैच में श्रेयस अय्यर अपने 3000 वनडे रन पूरे करने से 11 रन दूर हैं। वहीं रहमानुल्लाह गुरबाज को 2000 रन पूरे करने के लिए 10 रन और ईशान किशन को 1000 वनडे रन पूरे करने के लिए 33 रनों की जरूरत है।
07:45 AM17 जून 2026
- कॉपी लिंक
भारत-अफगानिस्तान में 5 वनडे, भारत 4 जीता
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 5 वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि 1 मैच टाई रहा है। अफगानिस्तान अभी तक भारत के खिलाफ वनडे में जीत दर्ज नहीं कर सका है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे धर्मशाला में खेला गया था। इसमें भारत को 7 विकेट से जीत मिली थी।

07:31 AM17 जून 2026
- कॉपी लिंक
गिल ने पहले वनडे में नाबाद 84 रन बनाए
जनवरी 2025 के बाद भारत के लिए बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और गेंदबाजी में कुलदीप यादव का प्रदर्शन शानदार रहा है। रोहित ने 18 मैचों में 727 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, कुलदीप ने 14 मैचों में 22 विकेट झटके हैं।
भारत के लिए डेब्यू मैच में गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट लेकर प्रभावित किया। कप्तान शुभमन गिल (84*) और केएल राहुल (39*) अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

07:29 AM17 जून 2026
- कॉपी लिंक
पिछले मैच में गुरबाज ने शतक लगाया था
पिछले साल जनवरी के बाद अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 7 मैचों में 430 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि जादरान पहले वनडे में 1 रन ही बना सके थे।
गेंदबाजी में अजमतुल्लाह उमरजई ने 7 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं। उमरजई को पहले मैच में एक भी विकेट नहीं मिला था। वहीं, टीम के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज (102) ने शतक लगाया था।

07:25 AM17 जून 2026
- कॉपी लिंक
लखनऊ के मौसम और पिच का हाल
धर्मशाला में हुए पहले वनडे मैच में बारिश ने खलल डाला था, जिसके कारण मैच को घटाकर 25-25 ओवर का करना पड़ा था। हालांकि, लखनऊ में बुधवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज यहां दोपहर के समय तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो रात में गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। इकाना स्टेडियम की यह पिच मिक्स्ड-सॉइल (मिश्रित मिट्टी) की होगी, जहां टॉस का कोई खास फायदा नहीं मिलने वाला है।
07:23 AM17 जून 2026
- कॉपी लिंक
टीम इंडिया में बदलाव की संभावना
भारतीय टीम के स्पिन-बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिए कि वे बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करने के मूड में नहीं हैं। हालांकि, गेंदबाजी विभाग में जरूरत पड़ने पर रिस्टस्पिनर कुलदीप यादव को किसी एक तेज गेंदबाज की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
07:22 AM17 जून 2026
- कॉपी लिंक
ऑल सेट…टॉस थोड़ी देर में होगा
07:22 AM17 जून 2026
- कॉपी लिंक
VIDEO में भारत-अफगानिस्तान दूसरे वनडे का प्रीव्यू
