Son Forced to Quit Private Job; Govt Job Deemed Best

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक पिता अपने IIM ग्रेजुएट बेटे की 15 लाख सालाना सैलरी वाली जॉब से खुश नहीं है, क्योंकि वो एक प्राइवेट जॉब है। पिता चाहते हैं कि बेटा सरकारी नौकरी करे। सोशल मीडिया पर ये खबर सामने आते ही सरकारी और प्राइवेट नौकरी में से क्या बेहतर को लेकर एक बहस शुरू हो गई है। कई यूजर्स पिता के पक्ष में अपनी राय दे रहे हैं तो कई बेटे के फेवर में हैं।

पिता चाहते हैं बेटा 15 लाख का पैकेज छोड़ दे

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) ग्रेजुएट और निवेशक अंकित केडिया ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। अंकित ने बताया कि वे हाल ही में अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे, जहां उनके बेटे को मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में 15 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली जॉब मिली है।

QuoteImage

Went to visit a relative whose son just got placed at an MNC with a ₹15 LPA package. Instead of celebrating, his father is forcing him to prepare for government jobs because, according to him, that’s the only “real” job.Apparently, he saw news about layoffs at companies like…— Ankit Kedia (@Ank ittskedia) June 11, 2026

QuoteImage

अंकित ने पिता की चिंता के बारे में आगे बताया, ‘जाहिर है, उन्होंने Adobe और Microsoft जैसी कंपनियों में छंटनी की खबरें देखीं और यह नतीजा निकाला कि प्राइवेट सेक्टर में कोई भविष्य नहीं है। उनके लिए, सरकारी नौकरी के अलावा बाकी सब कुछ अस्थिर है, चाहे उसमें कितनी भी अच्छी सैलरी या ग्रोथ क्यों न हो।’

पिता के पक्ष में आए कई यूजर्स

QuoteImage

The father is right. He would earn 10x times + job security.— SecretSamaritan (@NoStringsOnMee) June 12, 2026

QuoteImage

एक यूजर ने लिखा कि पिता सही कह रहे हैं। वह इससे 10 गुना ज्यादा कमा सकता है। साथ ही जॉब सिक्योरिटी भी मिलती है।

QuoteImage

He is not wrong. Join IAS – security for life— apolitical (@apolitical45322) June 12, 2026

QuoteImage

एक यूजर का कहना है कि पिता गलत नहीं है। आईएएस जॉइन करे, जिंदगी भर सिक्योरिटी रहेगी।

QuoteImage

he’s not wrong in the sense govt job offers stability that no pvt job does and these days layoffs can happen anytime at any organisation !! the way he is forcing his kid is wrong but the core idea isnt— Alan Shore (@alan_shore12) June 11, 2026

QuoteImage

एक एक्स यूजर का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटलिजेंस (AI) के आने के बाद प्राइवेट सेक्टर में आए दिन छंटनी होती रही हैं। कंपनियां बड़े पैमाने पर एआई और ऑटोमेशन पर इन्वेस्ट कर रही हैं, जिससे जॉब सिक्योरिटी न के बराबर रह गई है। सरकारी नौकरी जैसी स्थिरता कोई प्राइवेट कंपनी नहीं दे सकती। एक यूजर ने लिखा, ‘भले ही पिता का तरीका थोड़ा सख्त हो, लेकिन उनकी सोच गलत नहीं है।’

QuoteImage

Forget stability pvt jobs, most of the salary is looted by the govt leaving with no meaningful savings & no safety net. I agree govt jobs are the only real jobs in India.— Gunasekhar T 🇮🇳 (@ReallyGuna) June 12, 2026

QuoteImage

प्राइवेट नौकरियों में स्थिरता की बात भूल जाइए; सैलरी का ज़्यादातर हिस्सा सरकार ले जाती है, जिससे न तो कोई खास बचत हो पाती है और न ही कोई सुरक्षा मिलती है। मैं मानता हूं कि भारत में सरकारी नौकरियां ही असल नौकरियां हैं।

प्राइवेट नौकरी के फेवर में भी हैं यूजर

QuoteImage

Government jobs can get u posted anywhere in India including rural areas. It is not easy to adjust especially once u get married and keep on changing locations. Stability and pension is a bonus but if u are not on EMIs, own a house, private is a good deal as well.— Kira (@Kira36922974544) June 12, 2026

QuoteImage

एक यूजर ने लिखा सरकारी नौकरी होने पर आपकी पोस्टिंग ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ भारत में कहीं भी हो सकती है। सरकारी नौकरी करना खासतौर से तब मुश्किल हो जाता है जब आपकी शादी हो जाती है और आपको लोकेशन बदलना पड़ती है।

सरकारी नौकरी में स्टेबिलिटी और पेंशन तो बोनस है ही लेकिन अगर आपका खुद का घर है और आपको ईएमआई नहीं चुकाना है तो प्राइवेट नौकरी अच्छी डील है।

—————–

ये खबर भी पढ़ें..

NEET रीएग्‍जाम तक लॉकडाउन में रहेंगे क्‍वेश्‍चन पेपर सेटर्स:अनजान लोकेशन पर बिना मोबाइल के रहेंगे, किसी से मिलने भी नहीं दिया जाएगा

नीट एग्जाम का आयोजन 21 जून को दोबारा किया जा रहा है। एग्जाम 2 से 5:15 बजे तक पेन और पेपर मोड में होगा। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment