- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal Athlete Dev Won Gold With A National Record, Kuldeep Won Silver, Then Had To Carry Poles In An E rickshaw.
भोपाल/रांचीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

ई-रिक्शा में पोल लादते देव मीणा और उनके साथी। (फोटो- भास्कर)
रांची में आयोजित फेडरेशन कप में मप्र अकादमी भोपाल के 2 खिलाड़ियों ने भारतीय एथलेटिक्स में इतिहास रच दिया।
भोपाल के देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने पुरुष पोल वॉल्ट में 5.45 मीटर की समान छलांग लगाकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई किया।
लेकिन इस ऐतिहासिक उपलब्धि के कुछ ही घंटों बाद दोनों एथलीट अपने 5 मीटर लंबे फाइबरग्लास पोल ई-रिक्शा में लादकर होटल ले जाते दिखे।
पनवेल स्टेशन TC ने ट्रेन से उतार दिया था
इसी साल दोनों को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप से लौटते समय पनवेल स्टेशन पर एक TTI ने ट्रेन से उतार दिया था। अफसरों का कहना था कि इतने लंबे पोल बोगी में नहीं ले जाए जा सकते। पूरी खबर

पनवेल ने TC ने देव मीणा और उनके साथ से बहस भी की थी।
बेहद नाजुक होते हैं फाइबरग्लास पोल
पोल वॉल्ट में इस्तेमाल होने वाले ये विशेष पोल इतने लंबे और संवेदनशील होते हैं कि इन्हें संभालना और एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान नहीं होता। इसके बावजूद खिलाड़ियों को अपने उपकरण खुद ढोने पड़े।
दोनों ने 5.45 मीटर छलांग लगाई, देव को गोल्ड मिला
देव मीणा और कुलदीप कुमार ने एक समान 5.45 मीटर की छलांग लगाई। लेकिन, देव मीणा को गोल्ड और कुलदीप को सिल्वर मिला। क्योंकि, जब दो या उससे ज्यादा एथलीट एक ही समान हाइट पर छलांग मारते हैं तो विजेता उस खिलाड़ी को माना जाता है, जिसने कम प्रयास लिए हो।
कोच घनश्याम यादव के साथ देव मीणा और कुलदीप कुमार।
कौन हैं देव मीणा
मध्य प्रदेश के खातेगांव तहसील के छोटे से गांव सिल्फोड़खेड़ा के रहने वाले 19 वर्षीय देव कुमार मीणा भारत के उभरते हुए पोल-वॉल्टर हैं। उन्होंने फरवरी 2025 में उत्तराखंड नेशनल गेम्स में 5.32 मीटर और फिर अप्रैल 2025 में नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5.35 मीटर की छलांग लगाकर अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। इस प्रदर्शन के साथ वे पुरुष पोल-वॉल्ट में भारत के नेशनल रिकॉर्ड होल्डर बने।

भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में देव मीणा।
————————————-
