SBI, HPCL Rajasthan Refinery, NPCIL Govt Jobs Vacancies 2026

56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 821 पदों पर भर्ती, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में 129 वैकेंसी की। साथ में न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में 255 ओपनिंग्स की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…

1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 821 पदों पर भर्ती, एज लिमिट 63 साल

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई (SBI) में 800 से अधिक पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां संविदा यानी कॉन्ट्रैक्ट के बेसिस पर की जाएंगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई के रिटायर्ड ऑफिसर्स को ही इस भर्ती के लिए चुना जाएगा।

सर्कल वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

सर्कल का नाम कुल पदों की संख्या
अमरावती 21
बेंगलुरु 64
भोपाल 38
भुवनेश्वर 57
चंडीगढ़ 47
चेन्नई 54
गांधीनगर 36
गुवाहाटी 21
हैदराबाद 26
जयपुर 95
कोलकाता 44
लखनऊ 30
महाराष्ट्र 61
मुंबई मेट्रो 80
नई दिल्ली 50
पटना 38
तिरुवनंतपुरम 59
टोटल 821

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • एसबीआई से खासतौर से 60 साल की उम्र में रिटायर होना चाहिए।
  • अधिकारियों को MMGS-III, SMGS-IV/V, या TEGS-VI की सैलरी में रिटायर होना चाहिए।
  • रिटायर ऑफिसर के पास क्रेडिट, ऑडिट या फॉरेक्स यूनिट में काम करने का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • अधिकतम 63 साल
  • नियुक्ति अधिकारी के 65 साल की उम्र होने तक जारी रह सकती है।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • शॉर्टलिस्टिंग
  • इंटरव्यू

सैलरी :

पद का नाम सैलरी
एमएमजीएस-III 45,000 रुपए प्रतिमाह
एसएमजीएस-IV 50,000 रुपए प्रतिमाह
एसएमजीएस-वी 65,000 रुपए प्रतिमाह
टीईजीएस-VI 80,000 रुपए प्रतिमाह

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • पिछले 10 साल की एक्सपीरियंस डिटेल्स
  • आईडी प्रूफ
  • डेट ऑफ बर्थ प्रूफ
  • पीपीओ कॉपी
  • हाल में लिया गया पासपार्ट साइज फोटोग्राफ
  • सिग्नेचर
  • जाति/ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट
  • अन्य सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स

ऐसे करें आवेदन :

  • एसबीआई की करियर वेबसाइट www.sbi.bank.in पर जाएं।
  • ऑनलाइन फॉर्म भरें।
  • आपको एक अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा, जिसका उपयोग आप फाइनल सबमिशन से पहले डिटेल्स को दोबारा खोलने और उसे एडिट करने के लिए (तीन बार तक) कर सकते हैं।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स की डिजिटल कॉपियां तय फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • सभी डिटेल्स को चेक करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. राजस्थान रिफाइनरी में 129 भर्ती, सैलरी 1 लाख 80 हजार तक

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट और इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hrrl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • जूनियर एक्जीक्यूटिव – रसायन : रासायनिक/पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या रसायन विज्ञान में बीएससी (ऑनर्स)
  • असिस्टेंट इंजीनियर – रासायनिक/पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक
  • इंजीनियर – रसायन : 50,000 – 1,60,000 रुपए प्रतिमाह
  • सीनियर इंजीनियर – मैकेनिकल/प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक की डिग्री
  • अकाउंट्स / फाइनेंस ऑफिसर : सीए की डिग्री
  • मेडिकल ऑफिसर (E2) : MBBS + AFIH
  • असिस्टेंट ऑफिसर – IT : बीई, बीटेक, एमसीए, एमबीए (आईटी/सिस्टम्स)
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव – फायर एंड सेफ्टी (E0) : डिप्लोमा / साइंस ग्रेजुएट + वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 25 साल
  • अधिकतम : 42 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • स्किल टेस्ट
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

फीस :

  • सामान्य, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस : 1180 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क

सैलरी :

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव – रसायन : 30,000 – 1,20,000 रुपए प्रतिमाह
  • असिस्टेंट इंजीनियर – रसायन : 40,000 – 1,40,000 रुपए प्रतिमाह
  • इंजीनियर – रसायन : 50,000 – 1,60,000 रुपए प्रतिमाह
  • सीनियर इंजीनियर – प्रोसेस रिफाइनरी : 60,000 – 1,80,000 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

स्टेज 1 : प्रीलिमिनरी टेस्ट

ड्यूरेशन 60 मिनट
टोटल क्वेश्चंस 50 एमसीक्यू
टोटल मार्क्स 150

सब्जेक्ट :

  • मैथमेटिक्स : 20 प्रश्न
  • साइंस : 20 प्रश्न
  • जनरल अवेयरनेस : 10 प्रश्न

क्वालिफाइंग मार्क्स :

  • यूआर : 40%
  • एससी, एसटी, ओबीसी – एनसीएल, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी : 30%

स्टेज – 2, एडवांस टेस्ट :

ड्यूरेशन 120 मिनट
टोटल क्वेश्चंस 50 एमसीक्यू
टोटल मार्क्स 150

क्वेश्चन पेपर लैंग्वेज :

  • हिंदी
  • इंग्लिश
  • तमिल

क्वालिफाइंग मार्क्स :

  • यूआर : 30%
  • एससी, एसटी, ओबीसी – एनसीएल, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी : 20%

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट hrrl.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. NPCIL में 255 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फीस 100 रुपए

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, कुडानकुलम न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट में 255 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.npcil.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
प्लांट ऑपरेटर 136
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 15
इंस्ट्रूमेंटेशन मैकेनिक 15
इलेक्ट्रीशियन 47
फिटर 30
टर्नर 5
इंजीनियर 5
वेल्डर 2
कुल पदों की संख्या 255

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

प्लांट ऑपरेटर :

  • 10वीं या 12वीं कम से कम 50% मार्क्स के साथ साइंस स्ट्रीम में पास की हो
  • 10वीं तक इंग्लिश एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ा हो।

इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर :

  • 10वीं में न्यूनतम 40% अंकों के साथ साइंस और मैथ्स की पढ़ाई की हो
  • 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट हो
  • 10वीं तक इंग्लिश एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ा हो।

शारीरिक योग्यता :

  • न्यूनतम हाइट: 160 सेमी
  • न्यूनतम वेट: 45.5 किलो
  • मेडिकली फिट होने पर शारीरिक योग्यता में छूट दी जा सकती है।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 24 साल
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट

स्टाइपेंड :

  • पहले साल का स्टाइपेंड : 20,000 रुपए प्रति माह
  • दूसरे साल का स्टाइपेंड : 22,000 रुपए प्रति माह
  • बुक अलाउंस : 3,000 रुपए (एक बार)
  • ट्रेनिंग के बाद सैलरी : 21,700 रुपए प्रतिमाह
  • टोटल सैलरी : 34,720 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं।
  • करियर बटन पर क्लिक करने के बाद Registration Form लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

4. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1865 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 19 मई

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंक ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

स्टेट वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

स्टेट का नाम पदों की संख्या
उत्तर प्रदेश 335
आंध्र प्रदेश 303
महाराष्ट्र 196
तेलंगाना 164
कर्नाटक 131
मध्य प्रदेश 116
तमिलनाडु 95
बिहार 60
गुजरात 58
ओडिशा 58
पश्चिम बंगाल 56
दिल्ली (NCT) 48
केरल 39
झारखंड 34
राजस्थान 32
हरियाणा 30
असम 29
छत्तीसगढ़ 25
पंजाब 21
उत्तराखंड 10
चंडीगढ़ 6
गोवा 5
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 2
जम्मू और कश्मीर 2
सिक्किम 2
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1
हिमाचल प्रदेश 1
लद्दाख 1
लक्षद्वीप 1
मेघालय 1
नागालैंड 1
पुदुचेरी 1
त्रिपुरा 1
कुल 1865

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • ग्रेजुएशन का रिजल्ट 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले जारी हो जाना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 20 साल
  • अधिकतम : 28 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • लोकल लैंग्वेज टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

स्टाइपेंड :

  • ग्रामीण या सेमी-अर्बन (अर्ध-शहरी) एरिया : 15,000 रुपए प्रतिमाह
  • शहरी क्षेत्र में पोस्टिंग होने पर : 18,000 रुपए प्रतिमाह
  • मेट्रो सिटी में पोस्टिंग होने पर : 20,000 रुपए प्रतिमाह

फीस :

कैटेगरी का नाम एग्जाम फीस इंटिमेशन फीस टोटल
सामान्य/ओबीसी पुरुष 600 रुपए 200 रुपए 944 रुपए
सामान्य/ओबीसी महिला 400 रुपए 200 रुपए 708 रुपए
एससी/एसटी 0 200 रुपए 236 रुपए
पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) 0 200 रुपए 236 रुपए
ट्रांसजेंडर 0 200 रुपए 236 रुपए

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन / डिग्री / डिप्लोमा
  • उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड

एग्जाम पैटर्न :

सब्जेक्ट टोटल क्वेश्चन टोटल मार्क्स
जनरल/फायनेंशियल अवेयरनेस 25 25
जनरल इंग्लिश 25 25
क्वांटिटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड 25 25
कंप्यूटर नॉलेज 25 25
टोटल 100 100

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • Click here for New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • अन्य जानकारी अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

CTET 2026 के लिए आवेदन शुरू; बिहार में हवलदार इंस्ट्रक्टर की 122 वैकेंसी, NMDC में अप्रेंटिस की 180 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी CTET एग्जाम 2026 के लिए आवेदन शुरू होने की, बिहार में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती की। साथ ही NMDC में अप्रेंटिस की 180 वैकेंसी की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment