Rassie van der Dussen Retires

  • Hindi News
  • Sports
  • Rassie Van Der Dussen Retires | SA Batter Quits International Cricket

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ अफ्रीका के दिग्गज मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने साल 2026-27 के सीजन के लिए उनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं किया गया था, जिसके बाद 37 साल के खिलाड़ी ने यह फैसला लिया। डुसेन पिछले 7 महीनों से नेशनल टीम का हिस्सा नहीं थे और उन्होंने अपना आखिरी मैच अगस्त 2025 में खेला था।

उन्होंने गुरुवार सुबह इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके यह जानकारी दी। घरेलू टीम लायंस के लिए वे खेलते रहेंगे, फ्रैंचाइजी क्रिकेट में भी हिस्सा लेंगे। डुसेन ने लिखा,’भारी मन के साथ मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। प्रोटियाज की जर्सी पहनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।’

वनडे में डिविलियर्स के बाद सबसे शानदार औसत रासी वैन डर डुसेन का वनडे करियर बेहद प्रभावी रहा। उन्होंने 71 वनडे मैचों में करीब 52 की औसत से रन बनाए, जो साउथ अफ्रीका के इतिहास में महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ औसत है। उन्होंने अपने करियर में 6 शतक और 17 अर्धशतक जड़े। खास बात यह रही कि 2019 में अपने डेब्यू के बाद शुरुआती 9 मैचों में ही उन्होंने 5 फिफ्टी लगाकर अपनी जगह पक्की कर ली थी।

डिविलियर्स की वापसी पर खुलकर रखी थी राय 2019 वर्ल्ड कप के दौरान जब एबी डिविलियर्स ने संन्यास से वापसी की पेशकश की थी, तब डुसेन ने इस मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखी थी। उन्होंने स्वीकार किया था कि अगर डिविलियर्स वापस आते, तो इसका सीधा असर उनके चयन पर पड़ता। उस खराब वर्ल्ड कप अभियान में भी डुसेन साउथ अफ्रीका के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। इसके बाद 2023 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी वे टीम के टॉप स्कोरर में शामिल रहे।

टेस्ट में नहीं लगा सके एक भी शतक जहां व्हाइट बॉल क्रिकेट (वनडे और टी-20) में डुसेन का दबदबा रहा, वहीं टेस्ट क्रिकेट में उनकी कहानी कुछ अधूरी सी रही। उन्होंने 18 टेस्ट मैचों में 6 अर्धशतक लगाए और एक बार 98 रन पर आउट होकर शतक से चूक गए। 2021-22 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद उन्हें टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया था और उसके बाद उन्होंने कोई फर्स्ट क्लास मैच भी नहीं खेला।

अब मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे डुसेन संन्यास के बाद डुसेन अपनी घरेलू टीम ‘लायंस’ के लिए खेलना जारी रखेंगे और दुनिया भर की टी-20 लीग्स (जैसे SA20 में MI केप टाउन) में सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों को सिखाना और उन्हें मेंटर करना है।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डायरेक्टर एनोक नक्वे ने उनकी तारीफ करते हुए कहा,’रासी केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम की एक मजबूत आवाज थे जिन्होंने टीम कल्चर को बेहतर बनाने में मदद की।’

————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

शमी ने 5वीं बार पहली बॉल पर विकेट लिया; रिजवी ने सिक्स लगाकर मैच जिताया, पंत रनआउट हुए; LSG-DC मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स

IPL 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में मोहम्मद शमी ने 5वीं बार पहली बॉल पर विकेट लिया। चेज के दौरान रिजवी ने सिक्स लगाकर मैच फिनिश किया। ऋषभ पंत का नॉन-स्ट्राइक एंड पर रनआउट होना अहम मोमेंट रहा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment