Kuldeep Yadav Grand Reception Lucknow

लखनऊ11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का आज लखनऊ में रिसेप्शन है। कुलदीप ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी।

रिसेप्शन में ICC चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली समेत 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया है। राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां भी रिसेप्शन में शामिल हो सकती हैं।

परिवार के करीबियों ने बताया कि रिसेप्शन में कुलदीप की IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, बीसीसीआई और आईसीसी से जुड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई VVIP मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है।

पहले तस्वीरें देखिए-

क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी दुल्हन वंशिका सिंह के साथ रविवार को कानपुर पहुंचे थे।

क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी दुल्हन वंशिका सिंह के साथ रविवार को कानपुर पहुंचे थे।

कुलदीप और वंशिका की शादी देहरादून मसूरी के सेवाय होटल में हुई।

कुलदीप और वंशिका की शादी देहरादून मसूरी के सेवाय होटल में हुई।

होटल का किराया 26 लाख रुपए से ज्यादा

परिवार के सूत्रों के मुताबिक, रिसेप्शन के लिए होटल को पूरे दिन के लिए 26 लाख रुपए में बुक किया गया है। वेन्यू को एक शाही महल का लुक देने के लिए 7 लाख रुपए सिर्फ फूल, लाइट्स और स्टेज की सजावट पर खर्च किए जा रहे हैं। खाने-पीने, कमरे, जगह और सजावट का खर्च 33 लाख रुपए के पार है।

डिनर के लिए प्लैटिनम मेन्यू होगा, जिसमें 52 शानदार डिशेस है।

डिनर के लिए प्लैटिनम मेन्यू होगा, जिसमें 52 शानदार डिशेस है।

5 हजार रुपए की एक थाली, 52 डिशेज और लाइव कुकिंग स्टेशन

परिवार के करीबी सूत्रों की मानें तो मेहमानों की खातिरदारी में कोई कमी न रहे, इसके लिए होटल के खास ‘प्लेटिनम’ पैकेज का चुनाव किया गया है। प्लेटिनम मिक्स डिनर होटल का सबसे भव्य पैकेज है, जिसमें एक प्लेट की कीमत 5000 रुपए (+ टैक्स) है।

इसमें मेहमानों को 52 शानदार डिशेस के साथ-साथ लाइव कुकिंग स्टेशन की सुविधा भी मिलेगी। इस पैकेज में 8 वेलकम ड्रिंक्स, 2 लाइव कुकिंग स्टेशन, 1 वेज बिरयानी और 3 प्रीमियम आइसक्रीम सहित कुल 52 डिशेस शामिल की गई हैं।

होटल की ओर से 200ml की ब्रांडेड पानी की बोतलें सर्व की जाएंगी, जिसमें हिमालयाज या वेदिका जैसे प्रीमियम ब्रांड रखे गए हैं। डिनर का पूरा इंतजाम बुफे सिस्टम पर होगा।

होटल में 162 कमरे हैं, जिसमें एग्जीक्यूटिव सूट का किराया 30,000 रुपए है।

होटल में 162 कमरे हैं, जिसमें एग्जीक्यूटिव सूट का किराया 30,000 रुपए है।

‘लेबर्नम लॉन’ में सजेगी महफिल

इस ग्रैंड रिसेप्शन के लिए होटल के सबसे बड़े और शानदार वेन्यू का इस्तेमाल किया गया है। लेबर्नम लॉन होटल का सबसे बड़ा खुला हिस्सा है। वहीं, VVIP मेहमानों के रुकने के लिए ‘द सेंट्रम’ में एग्जीक्यूटिव सूट बुक किए गए हैं, जिसका एक दिन का किराया 30,000 रुपए है।

जबकि रिश्तेदार और परिवार के लोगों के लिए डीलक्स और प्रीमियम रूम बुक हैं। जिनका किराया करीब 16,000 रुपए है। होटल के सेंट्रम विला को बड़े सितारों और राजनेताओं के लिए बुक किया गया है। जिसका किराया 45,000 रुपए है।

कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी होटल के सबसे महंगे लॉन में होगी।

कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी होटल के सबसे महंगे लॉन में होगी।

अब ‘द सेंट्रम’ होटल के बारे में जानिए…

  • लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित ‘द सेंट्रम होटल’ पिछले कुछ वर्षों में शहर का सबसे चर्चित वेडिंग और इवेंट डेस्टिनेशन बन गया है। करीब छह एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी में बड़े-बड़े लॉन, ग्रैंड बॉलरूम और हाई-एंड बैंक्वेट स्पेस हैं, जहां एक साथ हजारों मेहमानों के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।
  • होटल के विशाल लैबर्नम लॉन में लगभग 2500 लोगों के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं, जबकि इसके इनडोर बॉलरूम भी बड़े कॉर्पोरेट और सेलिब्रिटी इवेंट्स के लिए डिजाइन किए गए हैं। यहां कई लग्जरी सुइट, प्राइवेट विला और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं मौजूद हैं।
होटल के अंदर का इंटीरियर काफी खास है।

होटल के अंदर का इंटीरियर काफी खास है।

‘होटल के लिए खास अवसर है’

‘द सेंट्रम होटल’ के मालिक और उद्यमी सर्वेश गोयल ने बताया- कुलदीप यादव का रिसेप्शन होटल के लिए भी खास इवेंट है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश और दुनिया की बड़ी हस्तियां हमारे यहां अपने महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। चाहे जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन हों, क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान टीमों का ठहराव हो या फिर बड़े सेलिब्रिटी वेडिंग हमारा प्रयास हमेशा विश्वस्तरीय आतिथ्य देना रहा है।

द सेंट्रम होटल के मालिक सर्वेश गोयल ने बताया- रिसेप्शन पार्टी को लेकर हम लोगों में काफी उत्साह है।

द सेंट्रम होटल के मालिक सर्वेश गोयल ने बताया- रिसेप्शन पार्टी को लेकर हम लोगों में काफी उत्साह है।

लखनऊ क्यों बन रहा वेडिंग डेस्टिनेशन?

  • पिछले कुछ वर्षों में लखनऊ में लग्जरी होटल और बड़े इवेंट स्पेस तेजी से बढ़े हैं। एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे की बेहतर कनेक्टिविटी के कारण देश के कई बड़े शहरों से लोग यहां शादी और रिसेप्शन जैसे आयोजन करने पहुंच रहे हैं।
  • साथ ही नवाबी संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा मिश्रण भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले बड़े सेलिब्रिटी आयोजन दिल्ली, मुंबई या जयपुर में होते थे, लेकिन अब लखनऊ भी उसी श्रेणी में तेजी से जगह बना रहा है।
भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने कुलदीप यादव को मसूरी में हल्दी लगाई थी।

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने कुलदीप यादव को मसूरी में हल्दी लगाई थी।

लग्जरी रिसॉर्ट जैसा अनुभव

  • ‘द सेंट्रम’ को शहर का पहला “अर्बन रिसॉर्ट” भी कहा जाता है। यहां बड़े लॉन, सेमी-ओलंपिक स्विमिंग पूल, स्पा, फिटनेस सेंटर, टेनिस कोर्ट और कई स्पोर्ट्स फैसिलिटीज मौजूद हैं। यहां अवधी और इंटरनेशनल क्यूजीन वाले कई फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट भी हैं, जो बड़े आयोजनों में मेहमानों को खास अनुभव देते हैं।
  • होटल की डिजाइन में लखनऊ की पारंपरिक कला और आधुनिक आर्किटेक्चर का मिश्रण दिखाई देता है। साथ ही “वोकल फॉर लोकल” थीम के तहत कई स्थानीय हस्तशिल्प और डिजाइन एलिमेंट्स को भी शामिल किया गया है।
इस ग्रैंड रिसेप्शन में कई तरह के 52 पकवान परोसे जाएंगे।

इस ग्रैंड रिसेप्शन में कई तरह के 52 पकवान परोसे जाएंगे।

सेलिब्रिटी आयोजनों की पहली पसंद

यह पहली बार नहीं है जब इस होटल में कोई बड़ा सेलिब्रिटी आयोजन हो रहा है। इससे पहले भी कई हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम यहां आयोजित हो चुके हैं। कुलदीप यादव की सगाई भी इसी होटल में हुई थी और क्रिकेटर रिंकू सिंह तथा सांसद प्रिया सरोज की सगाई जैसे कार्यक्रमों ने भी इस होटल को चर्चा में ला दिया था।

———————–

ये खबरें भी पढ़िए-

कुलदीप-वंशिका की शादी के बाद लौटने लगे क्रिकेटर : 3 दिन तक चली पार्टी, बारात में थिरके कैफ-चहल-तिलक; 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन

कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित शाही समारोह में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। (पूरी खबर पढ़िए)

15 तस्वीरों में देखिए कुलदीप-वंशिका वेडिंग के खास मोमेंट्स : मसूरी में शाही अंदाज में लिए सात फेरे; दो दिन तक चली रस्में

कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित शाही समारोह में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। (पूरी खबर पढ़िए)

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment