Bangladesh PM Tarique Rahman Launches AI Platform

  • Hindi News
  • Career
  • Bangladesh PM Tarique Rahman Launches AI Platform | Feb 17 Current Affairs

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. किसानों के लिए ‘भारत विस्तार’ AI प्लेटफॉर्म लॉन्‍च

17 फरवरी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर में देशभर के किसानों के लिए भारत-विस्तार AI प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया।

  • भारत-विस्तार AI प्लेटफॉर्म मौसम संबंधी अपडेट, मंडी के भाव, कीड़ों की रोकथाम, फसलों से संबंधित सलाह और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सभी जानकारी देगा।
  • किसान, फोन कॉल, चैटबॉट और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भारत विस्तार पर जानकारी ले सकेंगे।
  • ये महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात सहित कई राज्यों के लाखों किसानों तक पहुंचेगा।
  • उद्घाटन कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री, देश भर के किसानों के साथ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विश्वविद्यालय और अन्य कृषि संस्थान ऑनलाइन जुड़े।
  • शिवराज सिंह चौहान ने खेती के लिए AI हैकाथॉन का भी शुभारंभ किया।
  • AI हैकाथॉन एक ऐसा प्रोटोटाइप है जहां डेवलपर्स, डेटा साइंटिस्ट, डिजाइनर और स्टार्टअप टीमें मिलकर 24–72 घंटे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रोग्राम तैयार करते हैं।
भारत-विस्तार AI प्लेटफॉर्म हिंदी और अंग्रेजी में लॉन्च किया गया है।

भारत-विस्तार AI प्लेटफॉर्म हिंदी और अंग्रेजी में लॉन्च किया गया है।

2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू 2026 में शामिल

17 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के दौर पर विशाखापट्टनम पहुंचीं। यहां वो अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू 2026 में शामिल हुईं।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर होने के नाते इस कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
  • अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू 2026 इंटरनेशनल नेवल डेलिगेशन, जहाजों, सबमरीन और एयरक्राफ्ट की एक सेरिमोनियल बैठक है।
  • फ्लीट रिव्यू 2026 की शुरुआत राष्ट्रपति बैंक्वेट से हुई।
  • 18 फरवरी को राष्ट्रपति भारत और मित्र देशों के 70 जहाजों के फ्लीट का रिव्यू करेंगी।
  • इससे पहले 2001 में मुंबई और 2016 में विशाखापत्तनम में फ्लीट रिव्यू का आयोजन हुआ था।
  • ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अहम भूमिका निभाने वाला भारतीय विमानवाहक पोत INS विक्रांत इस बार का मुख्य आकर्षण रहेगा।
  • दूसरे देशों की नौसेनाएं भारत में निर्मित इस विमानवाहक पोत को करीब से देख सकेंगी।
  • विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के प्रमुख बहुपक्षीय अभ्यास ‘मिलन 26’ का 13वां संस्करण भी आयोजित हो रहा है।
  • यह अभ्यास बंगाल की खाड़ी में पूर्वी नौसैनिक कमान के नेतृत्व में हो रहा है। इसमें 135 से अधिक देशों को आमंत्रित किया गया है।
  • यह पहली बार है जब भारत एक साथ तीन बड़े समुद्री आयोजनों की मेजबानी कर रहा है।
17 फरवरी को राष्‍ट्रपति विशाखापत्तनम पहुंचीं। वो कल फ्लीट रिव्‍यू में हिस्‍सा लेंगी।

17 फरवरी को राष्‍ट्रपति विशाखापत्तनम पहुंचीं। वो कल फ्लीट रिव्‍यू में हिस्‍सा लेंगी।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

3. बांग्‍लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान

17 फरवरी को तारिक रहमान ने बांग्‍लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

  • बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी यानी BNP ने देश के 13वें आम चुनावों में जीत दर्ज की थी।
  • BNP ने 299 सीटों में से 209 हासिल कर बहुमत के लिए जरूरी 150 के आंकड़े को पार किया।
  • देश में करीब 20 साल बाद BNP की सरकार बनेगी। 2008 से 2024 तक शेख हसीना की आवामी लीग सत्ता में थी।
  • तारिक रहमान BNP अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं।
  • बांग्लादेश में 35 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री बना है। 1988 में काजी जफर अहमद प्रधानमंत्री बने थे।
  • बांग्लादेश चुनाव में कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी हार गई। उसके गठबंधन को सिर्फ 70 सीटें मिलीं।
  • जुलाई 2024 में शेख हसीना सरकार विद्रोह के बाद गिर गई थी।
  • पीएम शेख हसीना की सरकार गिराने वाले स्टूडेंट्स की पार्टी नेशनल सिटीजन पार्टी यानी NCP को भी बांग्लादेशियों ने नकार दिया था।
बांग्लादेश में 35 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री बना है।

बांग्लादेश में 35 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री बना है।

4. रक्षामंत्री ने छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता की

17 फरवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में फ्रांस की मंत्री कैथरीन वाउटरिन के साथ छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता की।

  • फ्रांस की रक्षा मंत्री बनने के बाद कैथरीन वाउटरिन की यह पहली भारत यात्रा है।
  • भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता सुरक्षा सहयोग की समीक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली एक द्विपक्षीय बैठक है।
  • मीटिंग के दौरान हैमर मिसाइल की जॉइंट मैन्‍यूफैक्‍चरिंग के लिए MoU साइन किया जा सकता है।
  • दोनों मिनिस्‍टर्स ने टाटा एयरबस द्वारा तैयार H125 लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्‍टर का वर्चुअल इनॉगुरेशन भी किया।
  • इस बैठक का 5वां संस्करण 11-13 अक्टूबर, 2023 को फ्रांस में आयोजित किया गया था।

5. ग्वाटेमाला में लागू इमरजेंसी खत्म

17 फरवरी को मध्‍य अमेरिकी देश ग्‍वाटेमाला ने 30 दिन पहले देश भर में लागू हुई इमरजेंसी खत्‍म कर दी।

  • राष्ट्रपति बर्नार्डो लियोन ने 10 पुलिस अधिकारियों की हत्या के बाद 18 जनवरी को देश में इमरजेंसी लागू कर दी थी।
  • इमरजेंसी के दौरान कुछ संवैधानिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगा जिससे पुलिस अधिकारियों को बिना वारंट अपराधियों को गिरफ्तार करने की अनुमति मिली थी।
  • इमरजेंसी के दौरान 83 गैंगस्‍टर्स को गिरफ्तार किया गया।
  • जनवरी में ग्‍वाटेमाला की जेल में दंगे रोके जाने के बाद 10 पुलिस वालों की हत्‍या कर दी गई थी।
राष्ट्रपति बर्नार्डो लियोन ने 18 जनवरी को देश में इमरजेंसी लागू की थी।

राष्ट्रपति बर्नार्डो लियोन ने 18 जनवरी को देश में इमरजेंसी लागू की थी।

आज का इतिहास

18 फरवरी :

  • 1930 में सौरमंडल के 9वें ग्रह प्‍लूटो की खोज हुई‍ जिसका ग्रह का दर्जा बाद में वापिस ले लिया गया।
  • 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद खान का निधन हुआ था।

ये खबरें भी पढ़ें :

रोड एक्‍सीडेंट के घायलों को 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज:नदी के नीचे एक साथ दौड़ेगी सड़क-ट्रेन, 16 फरवरी के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment