Nepal Vs Scotland T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Rohit Paudel

स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप का 33वां मैच आज स्कॉटलैंड और नेपाल के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरु होगा। टॅास शाम 6.30 बजे होगा।

नेपाल 3 हार से बाहर हुआ टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को 1 जीत और 2 हार मिली है। टीम ने इटली को हराया, लेकिन उन्हें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली। दूसरी ओर नेपाल तीनों मैच हारकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो चुका है। दोनों टीमों ने टी-20 में अब तक 2 ही मुकाबले आमने-सामने खेले हैं, दोनों को 1-1 में जीत मिली।

दीपेंद्र ऐरी नेपाल के टॅाप रन स्कोरर 2026 के वर्ल्ड कप में दीपेंद्र सिंह ऐरी ने नेपाल के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 3 मुकाबलों में 119 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज नंदन यादव 3 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं।

जॉर्ज मुन्से स्कॅाटलैंड के टॅाप रन स्कोरर स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुन्से ने वर्ल्ड कप में 107 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट 84 रन हैं। गेंदबाजी में माइकल लीस्क 6 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं।

पिच रिपोर्ट वानखेड़े स्टेडियम को आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन पिच माना जाता है। यहां तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की मदद मिलती है, लेकिन रन बनाना आसान रहता है। खासकर नाइट मैचों में ओस के कारण टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना अक्सर फायदेमंद साबित होता है।

वेदर कंडीशन मुबंई में मंगलवार को मौसम साफ और गर्म रहेगा। बारिश की संभावना बेहद कम है। टेम्परेचर 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने।

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।

————-

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

____________________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

T20 वर्ल्डकप आज क्रिजिम्बाब्वे जीता तो ऑस्ट्रेलिया बाहर:श्रीलंका समेत 5 टीमें सुपर-8 में पहुंचीं; न्यूजीलैंड को अगले राउंड के लिए जीत चाहिए

श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा मैच जीतकर सुपर-8 में एंट्री कर ली। आज आयरलैंड के खिलाफ अगर जिम्बाब्वे जीत गई तो टीम सुपर-8 में एंट्री के साथ ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज से ही बाहर भी कर देगी। न्यूजीलैंड भी आज कनाडा को हराकर अगले राउंड में एंट्री कर सकती है। पूरी खबर

T20 वर्ल्डकप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में पहला शतक:निसांका की 52 बॉल में सेंचुरी, इंग्लैंड का सेकेंड हाईएस्ट टोटल; रिकॉर्ड्स

टी-20 वर्ल्ड कप में सोमवार को रिकॉर्ड्स का दिन रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका के पथुम निसांका ने टूर्नामेंट इतिहास का यादगार शतक जड़ते हुए सिर्फ 52 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज का पहला शतक भी रहा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment