स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

श्रीलंकाई टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। टीम ने गुरुवार के पहले मैच में ओमान को 105 रन से हराया। यह श्रीलंका की टी-20 इंटरनेशनल में रन के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में ग्रुप-बी के इस मैच में ओमान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन बनाए।
जवाबी पारी में ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन ही बना सकी। मोहम्मद नदीम ने 53 रन की पारी खेली। वसीम अली ने 27 रन बनाए। दुष्मंथा चमीरा और महीश तीक्षणा ने 2-2 विकेट झटके। दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा और कमिंडु मेंडिस को 1-1 विकेट मिला। विनायक शुक्ला और सुफियान महमूद रन आउट हुए।
इससे पहले, श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस (61), पवन रत्नायके (60) और दासुन शनाका (50) ने अर्धशतक लगाए। शनाका ने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई। वे श्रीलंका के लिए टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। ओमान के लिए जितेन रामानंदी ने 2 विकेट लिए। जय ओडेदरा और सुफियान महमूद को 1-1 विकेट मिला। कुसल मेंडिस रन आउट हुए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा और मथीश पथिराना।
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैजल, जय ओडेदरा।
अपडेट्स
35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पवन रत्नायके प्लेयर ऑफ द मैच
पवन रत्नायके ने 28 बॉल पर 60 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद पवन रत्नायके ने कहा, मुझे स्पिन के खिलाफ खेलना पसंद है, लेकिन मैं हमेशा अपनी खेलने की शैली को बनाए रखने की कोशिश करता हूं।
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
श्रीलंका 105 रन से जीता
श्रीलंकाई टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में ओमान को 105 रन से हराया। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में ग्रुप-बी के इस मैच में ओमान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन बनाए। जवाबी पारी में ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन ही बना सकी।
49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मोहम्मद नदीम का अर्धशतक
दुनिथ वेल्लालागे ने ऑफ स्टंप के आसपास फ्लाइटेड गेंद डाली, जिसे मोहम्मद नदीम ने पॉइंट के दाईं ओर गैप में हल्के हाथों से रन पूरा किया। इसी सिंगल के साथ नदीम ने अपना तीसरा टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया।
55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शाह फैजल आउट
दुनिथ वेल्लालागे ने ओमान को एक और झटका दे दिया। उन्होंने तेजी से गेंद आगे बढ़ाई, जिस पर शाह फैजल ने लाइन के पार जोरदार स्लॉग-स्वीप खेलने की कोशिश की। लेकिन शॉट सही से टाइम नहीं हुआ और गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर हवा में ऊंची चली गई। डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर मौजूद पथुम निसांका ने नीचे आकर आसान कैच पकड़ लिया। शाह फैसल 8 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
08:52 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
सुफियान महमूद रन आउट
कामिंडु मेंडिस की फ्लाइटेड गेंद मिडिल और लेग पर थी, जिसे मोहम्मद नदीम ने मिड-विकेट की ओर हल्के हाथों से खेला। दोनों बल्लेबाजों ने पहला रन आसानी से पूरा कर लिया। इसके बाद नदीम ने दूसरे रन के लिए कॉल किया और सुफयान महमूद भी काफी आगे निकल आए। लेकिन तभी कामिंडु तेजी से गेंद तक पहुंचे और उसे हाथ में लेकर क्रीज की ओर दौड़े। यह देखकर नदीम ने अपने साथी को वापस भेजने की कोशिश की, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सुफियान काफी आगे निकल चुके थे और बीच पिच में फंस गए। कामिंडु ने गेंद विकेटकीपर कुसल मेंडिस को थमाई, जिन्होंने आसान स्टंपिंग कर दी। इस तरह सुफियान महमूद 1 गेंद में 1 रन बनाकर रन आउट हो गए।
08:34 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ओमान का एक और विकेट, नदीम खान आउट
कमिंदु मेंडिस ने ओमान की मुश्किलें और बढ़ा दीं। उन्होंने ऑफ के बाहर लुभावनी फ्लाइट के साथ ऑफ-ब्रेक डाली (दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हुए), जिसे देखकर नदीम खान खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने जोरदार स्लॉग खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई और नीची रह गई। लॉन्ग-ऑफ पर मौजूद दुष्मंथा चमीरा ने आसान कैच लपक लिया। इस तरह नदीम खान 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए।
08:31 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
मेंडिस ने रामानंदी को स्टंपिंग किया
हेमंथा ने आते ही कमाल कर दिया। उन्होंने फ्लाइट देकर गेंद डाली, जिस पर जितेन रामानंदी आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में क्रीज से बाहर निकल गए। गेंद हल्की टर्न हुई और रामानंदी उसे पूरी तरह मिस कर बैठे। विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें स्टंपिंग कर दी। अंपायर ने तुरंत उन्हें स्टंप आउट करार दिया। रामानंदी बिना खाता खोले ही पर पवेलियन लौट गए।
08:24 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
12वें ओवर में 2 विकेट गिरे
महीश तीक्षणा ने 12वें ओवर में ओमान को 2 झटके दिए। ओवर की शुरुआत मोहम्मद नदीम के सिंगल से हुई, लेकिन इसके बाद श्रीलंका ने मैच पर पूरी पकड़ बना ली।
- 11.5 पर तीक्षाना ने तेज और ऑफ के बाहर गेंद डाली। वसीम अली फाइन खेलने गए, लेकिन हल्का बाहरी किनारा लगा और विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने शानदार कैच लपक लिया। अंपायर रिचर्ड केटलबरो ने थोड़ी देर सोचने के बाद उंगली उठाई। वसीम 20 गेंदों में 27 रन (3 छक्के) बनाकर आउट हुए।
- अगली ही गेंद पर ड्रामा और बढ़ गया। विनायक शुक्ला ने एक रन पूरा किया, लेकिन दूसरे रन की कोशिश में गड़बड़ी हो गई। डीप से कामिल मिशारा ने सीधा थ्रो मारा और कुसल मेंडिस ने गिल्लियां बिखेर दीं। रिप्ले में शुक्ला क्रीज से बाहर पाए गए और रन आउट करार दिए गए।
08:15 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
10 ओवर के बाद ओमान 61/3
मथीश पथिराना ने 10वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 2 रन दिए। इस ओवर से महज 2 रन आए। 10 ओवर के बाद ओमान का स्कोर 61/3 है।
07:55 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ओमान की खराब शुरुआत, टॉप-3 बैटर्स आउट
226 रन का टारगेट चेज कर रही ओमान की टीम की शुरुआत खराब रही है। टीम ने पावरप्ले में टॉप-3 बैटर्स के विकेट गंवा दिए। कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। चमीरा को दूसरा विकेट मिला।
07:54 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
चमीरा को पावरप्ले में दूसरा विकेट, हम्माद आउट
छठे ओवर की 5वीं बॉल पर दुष्मंथा चमीरा ने अपने स्पेल का दूसरा विकेट झटका। उन्होंने हम्माद मिर्जा को कामिल मिशारा के हाथों कैच कराया। ओमान की टीम ने पावरप्ले में तीसरा विकेट गंवाया है।
07:47 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
महीश तीक्षणा ने 3 रन का ओवर डाला
महीश तीक्षणा ने ओमान की पारी के चौथे ओवर में महज 3 रन दिए। उन्होंने 3 बॉल डॉट कराई, जबकि 3 सिंगल दिए। इस ओवर के बाद ओमान का स्कोर 29/2 हो गया है।
07:40 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ओमान ने दूसरे ओवर में विकेट गंवाया, कलीम आउट
ओमान ने दूसरे ओवर की पहली बॉल पर भी विकेट गंवा दिया। यहां पर आमिर कलीम 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें महीश तीक्षणा ने LBW कर कर दिया।
07:40 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ओमान ने पहले ओवर में विकेट गंवाया, जतिंदर आउट
226 रन का टारगेट चेज कर रही ओमान ने पहले ओवर की आखिरी बॉल पर पहला विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान जतिंदर सिंह एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुष्मंथा चमीरा ने बोल्ड कर दिया। पहले ओवर से 12 रन भी आए।
07:36 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक : पल्लेकेले में नया रिकॉर्ड बना
07:29 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
श्रीलंका ने ओमान को 226 रन का टारगेट दिया
श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन बनाए। टीम ने ओमान को 226 रन का टारगेट दिया है।
07:22 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
जितेन ने 19वें ओवर में लगातार 2 विकेट लिए
- जितेन रामानंदी ने 19वें ओवर में लगातार दो विकेट लिए। ओवर की पहली ही गेंद पर दासुन शनाका का तूफानी सफर खत्म हो गया। फुल और ऑफ के बाहर गेंद पर उन्होंने लॉफ्टेड ड्राइव खेला, लेकिन शॉट में ऊंचाई नहीं मिली। लॉन्ग-ऑफ पर नदीम खान ने आसान कैच लपक लिया। शनाका 20 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 छक्के और 2 चौके शामिल रहे।
- ओवर की दूसरी बॉल पर कुसल मेंडिस 45 गेंदों में 61 रन (7 चौके) बनाकर रन आउट हो गए।
07:04 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
शनाका ने श्रीलंका के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाई
18वें ओवर में श्रीलंका ने 19 रन ठोक दिए। पांचवीं बॉल पर शनाका ने यॉर्कर लेंथ गेंद को डीप स्क्वायर तक रन में बदला और इसी के साथ सिर्फ 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज का टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी है, और यह रिकॉर्ड शनाका के नाम दर्ज हो गया।
06:52 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
कुसल मेंडिस की 19वीं टी-20 इंटरनेशनल फिफ्टी
15वें ओवर में श्रीलंका ने 7 रन जोड़े। ओवर की पहली गेंद पर शनाका को थोड़ी फ्लाइट मिली, लेकिन गेंद नीची रही और उनके बल्ले के नीचे से निकल गई। अगली गेंद पर उन्होंने ऑफ साइड में कट लगाकर एक रन लिया। तीसरे बॉल पर कुसल मेंडिस ने मिडिल पर फ्लाइटेड गेंद को लॉन्ग-ऑन के पास गैप में खेलकर दो रन लिए और इसी के साथ अपना 19वां टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने रिवर्स स्वीप की कोशिश की, गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्लिप के पास से निकल गई और दो रन मिल गए। पांचवीं गेंद पर पॉइंट के पास सिंगल और आखिरी गेंद पर शनाका ने लॉन्ग-ऑन की ओर एक रन लेकर ओवर खत्म किया।
06:47 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पवन रत्नायके आउट, 94 रन की साझेदारी खत्म
14वें ओवर की तीसरी बॉल पर जितेन रामानंदी ने पवन रत्नायके को बोल्ड कर दिया। रामानंदी ने गति में बदलाव करते हुए उंगलियां सीम पर रोल कीं और गेंद को सीधा रखा। रत्नायके लैप स्वीप खेलने के लिए काफी आगे निकले, लेकिन गेंद को पूरी तरह मिस कर गए। नतीजा यह रहा कि लेग स्टंप उखड़ गया।नरत्नायके ने 28 गेंदों में 60 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उनके विकेट के साथ 94 रन की साझेदारी का भी अंत हुआ। पवन और कुसल मेंडिस के बीच तीसरे विकेट के लिए 52 बॉल पर 94 रन की साझेदारी हुई।
06:40 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पवन का अर्धशतक
सुफयान महमूद के इस ओवर में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने पूरी तरह दबदबा बना लिया और कुल 19 रन बटोर लिए। ओवर की शुरुआत कुसल मेंडिस ने शानदार चौके से की। अगली गेंद पर मिड-विकेट के पास गैप में शॉट खेलकर दो रन लिए और फिर एक सिंगल लेकर स्ट्राइक रत्नायके को दी। इसके बाद पवन रत्नायके ने ड्राइव किया और चौका जड़ते हुए अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया। पवन ने 24 बॉल पर अर्धशतक लगाया।
06:29 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
श्रीलंका का स्कोर 100 पार
सुफयान महमूद को दोबारा बॉलिंग अटैक पर लाया गया और उनके इस ओवर में श्रीलंका ने लगातार छह सिंगल लेकर 6 रन बटोरे। बल्लेबाजों ने बिना जोखिम लिए स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान दिया। श्रीलंका ने इस ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए। 11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 102/2 है।
06:23 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
10 ओवर के बाद श्रीलंका 96/2
पावरप्ले के बाद श्रीलंका की पारी को पवन रत्नायके और कुसल मेंडिस ने मजबूती से संभाला है। 10वें ओवर में वसीम अली के खिलाफ 17 रन आए और टीम का स्कोर 96/2 पहुंच गया।
06:14 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पावरप्ले में श्रीलंका ने 58 रन पर 2 विकेट गंवाए
पहले छह ओवर में मुकाबला उतार-चढ़ाव से भरा रहा। श्रीलंका की शुरुआत कमिल मिशारा ने आक्रामक अंदाज में की और कुछ शानदार चौकों के साथ टीम को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि दूसरे ओवर में जय ओडेदरा ने ओमान को पहली सफलता दिलाते हुए मिशारा को 8 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद कुसल मेंडिस ने जिम्मेदारी संभाली और कुछ चौकों के साथ रनरेट को ज्यादा किया। तीसरे ओवर में मेंडिस के खिलाफ ओमान ने LBW की अपील पर रिव्यू लिया, लेकिन वह गलत साबित हुआ और टीम ने एक रिव्यू गंवा दिया। वसीम अली के पहले ओवर में 13 रन आए, जिससे श्रीलंका ने दबाव कम किया। हालांकि ओमान ने वापसी करते हुए सही समय पर रिव्यू लिया और मेंडिस को 13 रन पर LBW कर दिया। छह ओवर के खेल के बाद मुकाबला संतुलित नजर आया, जहां श्रीलंका ने 58 रन तो बनाए लेकिन दो अहम विकेट भी गंवा दिए।
06:07 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ओमान का सफल रिव्यू, निसांका आउट
सुफयान महमूद ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर श्रीलंका को बड़ा झटका दिया। उन्होंने हल्की शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जो पिच पर स्किड करते हुए तेजी से अंदर आई। पथुम निसांका लाइन के पार शॉट खेलने की कोशिश में थे, लेकिन गेंद उनके बैक थाई पर जा लगी। ओमान खिलाड़ियों ने जोरदार LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने उंगली नहीं उठाई। इसके बाद ओमान ने तुरंत रिव्यू लिया। अल्ट्राएज में साफ हुआ कि बल्ले का कोई संपर्क नहीं था। जब बॉल ट्रैकिंग देखी गई तो तीनों रेड दिखे, गेंद सीधे मिडिल स्टंप से टकरा रही थी। अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और निसांका को आउट करार दिया गया। शानदार रिव्यू के साथ ओमान को अहम सफलता मिली। निसांका 11 गेंदों में 13 रन (2 चौके) बनाकर LBW हुए। इस विकेट के बाद खिलाड़ियों ने छोटा ड्रिंक्स ब्रेक भी लिया।
05:59 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ओमान ने रिव्यू गंवाया
शाह फैजल की गेंद पर कुसल मेंडिस के खिलाफ जोरदार LBW की अपील हुई। ओमान ने आखिरी सेकेंड में रिव्यू लेने का फैसला किया, लेकिन यह फैसला गलत साबित हुआ। पहली नजर में ही लग रहा था कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से निकल रही है। गेंद थोड़ी शॉर्ट थी, मेंडिस पुल शॉट खेलने गए लेकिन चूक गए। गेंद उनके जांघ के ऊपरी हिस्से (थाई पैड) पर लगी और ऑफ साइड की ओर चली गई। बॉल ट्रैकिंग में साफ दिखा कि गेंद लेग स्टंप के काफी बाहर पिच हुई थी, इसलिए आउट होने का सवाल ही नहीं था। ऐसे में ओमान ने अपना एक रिव्यू गंवा दिया।
05:45 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ओडेदरा ने मिसारा को बोल्ड किया
जय ओडेदरा ने ओमान को पहली सफलता दिला दी है। कमिल मिशारा 8 रन बनाकर बोल्ड हो गए। ओडेदरा ने इस गेंद को थोड़ी धीमी गति से फेंका, जो पिच से ज्यादा टर्न नहीं हुई बल्कि सीधे बल्ले के नीचे से निकल गई। मिशारा ने स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनकी उम्मीद से धीमी आई और अंदर आती हुई मिडिल स्टंप से टकरा गई। मिसारा शॉट सिलेक्शन सही नहीं था और श्रीलंका को शुरुआती झटका लग गया। मिशारा ने 7 गेंदों में 8 रन बनाए, जिसमें 2 चौके शामिल थे।
05:32 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
इंजर्ड वनिंदू हसरंगा टूर्नामेंट से बाहर हुए
श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वनिंदू हसरंगा चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। आयरलैंड के खिलाफ ओपनिंग मैच के दौरान उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इससे पहले तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा भी कंधे में लगी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
05:19 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ओमान ने टॉस जीता
टॉस के दौरान श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने सिक्का उछाला, जबकि ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने हेड्स कॉल किया। सिक्का ओमान के फेवर में गिरा और टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
05:16 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वर्ल्ड कप में 2 ही मैच जीत सका ओमान

टी-20 इंटरनेशल में श्रीलंका और ओमान पहली बार आपस में भिड़ेंगे। दोनों टीमें 2023 के वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर में आमने-सामने हुई थीं। तब श्रीलंका ने ओमान को 98 रन पर ऑलआउट कर 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया था।
टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस बिल्कुल उलट रही है। श्रीलंका ने 55 में से 34 मैच जीते हैं, टीम ने 2014 में भारत को फाइनल हराकर टाइटल भी जीता था। वहीं ओमान 11 में से 2 ही मुकाबले जीत पाया।
05:16 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाथुम निसांका श्रीलंका के बेस्ट बैटर

2024 के बाद खेले टी-20 मुकाबलों में पाथुम निसांका श्रीलंका के बेस्ट बैटर रहे हैं। उन्होंने 43 मैचों में 142.12 की स्ट्राइक रेट से 1363 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 107 रन रहा। बॉलिंग में मथीश पथिराना असरदार साबित हुए। उन्होंने 25 मैचों में 8.54 की इकोनॉमी से 40 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 24 रन देकर 4 विकेट रहा।
05:11 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अयान खान और शकील अहमद पर ओमान की उम्मीदें

ओमान की बल्लेबाजी अयान खान पर टिकी होगी। 2024 के बाद 20 मैचों में उन्होंने 258 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 45 रन है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 101.57 रहा है। शकील अहमद टीम के सबसे सफल बॉलर हैं। उन्होंने 35 मैचों में 6.65 की इकोनॉमी से 30 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट रहा।
05:07 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वेदर कंडीशन
कैंडी में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। टेम्परेचर 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा हल्की चलेगी और रात में ही बादल रह सकते हैं। हालांकि, मैच दिन में ही खत्म हो जाएगा।
05:06 AM12 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
कहां देख सकते हैं मैच?
इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
