मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले हजारों अभ्यर्थियों के लिए आज यानी 9 फरवरी बेहद अहम दिन है। आज बिना किसी पेनल्टी के आवेदन करने की आखिरी तारीख है, लेकिन बीते दो दिनों से सर्वर की समस्या ने उम्मीदवारों
.
सर्वर स्लो, अंतिम दिन बढ़ा दबाव
अभ्यर्थियों का कहना है कि वेबसाइट खुल तो रही है, लेकिन फॉर्म सबमिट करते समय बार-बार एरर आ रहा है। खासकर फोटो, सिग्नेचर अपलोड और फीस भुगतान के दौरान सर्वर हैंग हो रहा है। कई उम्मीदवारों ने बताया कि वे दो दिन से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक आवेदन पूरा नहीं हो सका है।
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित कई शहरों में साइबर कैफे पर भारी भीड़ देखी जा रही है। छात्र सुबह से शाम तक इंतजार कर रहे हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने कहा कि यदि आज भी फॉर्म नहीं भर पाया, तो मजबूरी में 3 हजार रुपए अतिरिक्त देने पड़ेंगे, जो मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी रकम है।

कोचिंग एक्सपर्ट बोले- आयोग भी जिम्मेदार
ध्येय आईएएस पीएससी एकेडमी के फैकल्टी मेंबर विकास सिंह का कहना है कि अधिकतर अभ्यर्थी अंतिम दिन तक आवेदन टालते हैं, जिससे अचानक सर्वर पर लोड बढ़ जाता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आयोग को ऐसी तकनीकी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे अंतिम दिन भी उम्मीदवार आसानी से फॉर्म भर सकें। साथ ही उन्होंने 3 हजार रुपए की लेट फीस को ज्यादा बताते हुए इसे कम करने की मांग की।
आयोग का पक्ष- एक्स्ट्रा लिंक की व्यवस्था
एमपीपीएससी अध्यक्ष प्रोफेसर राजेश लाल मेहरा ने कहा कि सर्वर पर दबाव कम करने के लिए एक अतिरिक्त लिंक तैयार की गई है। अब उम्मीदवार एक साथ दो लिंक के जरिए आवेदन कर सकेंगे। इससे लोड बंटेगा और फॉर्म भरने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन अचानक बड़ी संख्या में आवेदन आने से ऐसी स्थिति बनती है।

परीक्षा और भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2026-27 के लिए कुल 155 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हुई थी। बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी है, जबकि 16 फरवरी तक 3 हजार रुपए लेट फीस के साथ फॉर्म भरे जा सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है। पात्रता के लिए स्नातक डिग्री और आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
ये खबर भी पढ़ें…
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है। वहीं, असिस्टेंट टाउन प्लानर के 39 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए 20 सितंबर को एग्जाम होगा। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए अभ्यर्थी अब 10 मई से 9 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले यह प्रक्रिया 27 फरवरी से 26 मार्च तक प्रस्तावित थी। पढ़िए पूरी खबर।
इस साल 14 हजार सरकारी पदों पर होगी भर्ती
इस साल होने वाली भर्ती और पात्रता परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) और कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के कैलेंडर के अनुसार, 2026 में ग्रुप ‘ए’ से लेकर ग्रुप ‘डी’ तक के 14,000 से अधिक पदों को भरने के लिए कुल 22 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर।