कोलंबोकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

आर्यन दत्त ने दो पाकिस्तानी बैटर्स को पवेलियन भेजा।
नीदरलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 148 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पाकिस्तान ने 14 ओवर के बाद 5 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। शादाब खान और हसन नवाब क्रीज पर हैं। बाबर आजम (15 रन) को रोलोफ वैन डेर मेरवे ने कॉलिन एकरमैन के हाथों कैच कराया।
पॉल वैन मीकेरेन ने उस्मान खान (जीरो) और साहिबजादा फरहान (47 रन) के विकेट लिए। फरहान 3 रन से फिफ्टी चूक गए। आर्यन दत्त ने सलमान आगा (12 रन) और सईम अयूब (24 रन) के विकेट झटके।
नीदरलैंड की पूरी टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। नीदरलैंड के 10 में से 9 बल्लेबाज कैच आउट हुए, जबकि केवल एक विकेट अबरार अहमद ने कॉलिन एकरमैन को बोल्ड कर हासिल किया। मैच का स्कोरकार्ड…
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।
नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओडाउड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), जैक लायन-कैशे, लोगन वैन बीक, रोलोफ वैन डेर मेरवे, काइल क्लाइन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।
लाइव अपडेट्स
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बाबर आजम 15 रन बनाकर आउट
13वें ओवर में पाकिस्तान ने 5वां विकेट गंवाया। बाबर आजम (15 रन) को रोलोफ वैन डेर मेरवे ने कॉलिन एकरमैन के हाथों कैच कराया।
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मीकेरेन ने मेडन ओवर डाला, 2 विकेट झटके
12वें ओवर में पॉल वैन मीकेरेन ने कोई रन नहीं दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने दो विकेट भी निकाले। मीकेरेन ने पहली बॉल पर साहिबजादा फरहान और उस्मान खान को आउट किया। फरहान 47 रन बनाकर आउट हुए और 3 रन से फिफ्टी चूक गए।
35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान की मिलीजुली शुरुआत

148 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तानी टीम की शुरुआत मिलजुली रही। टीम ने 6 ओवर में 61 रन बनाने में दो विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान सलमान अली आगा और सईम अयूब आउट हो चुके हैं। दोनों विकेट आर्यन दत्त को मिले।
39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कप्तान सलमान आगा 12 रन बनाकर आउट

आर्यन दत्त को दूसरा विकेट मिला है।
5वें ओवर की 5वीं बॉल पर पाकिस्तान ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान सलमान अली आगा 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें आर्यन दत्त ने कैच आउट कराया। आर्यन को दूसरा विकेट मिला है।
53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अयूब 24 रन बनाकर आउट
पाकिस्तान की पारी के तीसरे ओवर में नीदरलैंड्स को बड़ी सफलता मिली। आर्यन दत्त की गेंद पर साइम अयूब बड़ा शॉट खेलने के कोशिश में आउट हो गए। साइम अयूब 13 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे, उनकी पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल था।
07:22 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान की पारी शुरू
पाकिस्तान की पारी की शुरुआत आक्रामक अंदाज में हुई। पहले ओवर में आर्यन दत्त की गेंदबाजी के खिलाफ सईम अयूब ने ओवर से 9 रन बटोरे। ओवर की तीसरी गेंद पर साइम अयूब ने आगे बढ़कर शानदार शॉट खेलते हुए लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने आखिरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के जरिए दो रन भी निकाले।
07:18 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
नीदरलैंड्स की पारी 147 रन पर सिमटी
पारी के 20वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर सलमान मिर्जा ने लगातार दो विकेट लेकर नीदरलैंड्स की पारी 147 रन पर खत्म कर दी। ओवर की चौथी गेंद उन्होंने धीमी गति से डाली, जिस पर आर्यन दत्त ने फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर ऊंची हवा में चली गई। साहिबजादा फरहान ने कैच किया। दत्त ने 8 गेंदों पर 13 रन बनाए। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर पॉल वैन मीकेरेन भी आउट हो गए।
07:16 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
नीदरलैंड्स का 8वां विकेट गिरा
19वें ओवर की चौथी गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी ने एक और विकेट हासिल कर पाकिस्तान को आठवीं सफलता दिलाई। रोलोफ वैन डेर मेरवे कैच आउट हो गए। शाह ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद फेकी। यह सीम गेंद थी। वैन डर मर्वे ने इस पर हवा में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ठीक से टाइम नहीं हुई और काफी ऊंची हवा में चली गई। कवर से आगा सलमान पीछे की ओर दौड़ते हुए आए, नजर गेंद पर बनाए रखी और पीछे गिरते हुए शानदार रिवर्स-कप कैच पकड़ लिया। रोलोफ वैन डेर मेरवे ने 9 गेंद का सामना कर 4 रन बनाए।
07:15 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
17वें ओवर में दो विकेट गिरे
नीदरलैंड्स की पारी के 17वें ओवर में साइम अयूब ने मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। इस ओवर में उन्होंने दो अहम विकेट झटकते हुए सिर्फ 7 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर लोगन वैन बीक बिना खाता खोले सलमान आगा को आसान कैच थमा बैठे। इसके बाद चौथी गेंद पर जैक लायन कैशे स्लोअर और छोटी गेंद पर पुल शॉट खेलने के चक्कर में डीप मिडविकेट पर मोहम्मद नवाज़ को कैच दे बैठे।
06:57 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अबरार ने एडवर्ड्स को आउट
16वें ओवर की गेंद पर अबरार अहमद ने पाकिस्तान को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने लगभग 84 किमी/घंटा की रफ्तार से ऑफ स्टंप के आसपास लेंथ गेंद डाली, जो पिच पर पड़कर बाहर की ओर टर्न हो गई। स्कॉट एडवर्ड्स ने स्वीप खेलने की कोशिश की। वह गेंद की लाइन के अंदर थे और उछाल पर शॉट खेल बैठे, लेकिन गेंद सही से टाइम नहीं हुई और हवा में उठकर लॉन्ग लेग की दिशा में चली गई। वहां खड़े साहिबजादा फरहान ने आसान कैच लपक लिया। एडवर्ड्स ने 29 गेंद का सामना कर 37 रन बनाए।

एडवर्ड्स ने नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए।
06:49 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
मोहम्मद नवाज ने बास डी लीड को आउट किया
13वें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद नवाज ने पाकिस्तान को अहम सफलता दिलाई। उन्होंने बास डी लीड को बाबर आजम के हाथों कैच आउट करा दिया। नवाज ने इस बार थोड़ी तेज और ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली, जिसमें हल्का सा टर्न भी था। डी लीडे ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद के ऊपर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं बना सके। शॉट ठीक से टाइम नहीं हुआ और गेंद हवा में उठकर सीधे लॉन्ग-ऑफ पर खड़े बाबर आज़म के हाथों में चली गई। उन्होंने 25 गेंदों का सामान कर 30 रन बनाए।
06:25 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अबरार अहमद ने एकरमैन को किया बोल्ड
8वें ओवर की आखिरी गेंद पर अबरार अहमद ने कॉलिन एकरमैन को बोल्ड कर दिया। उन्होंने लगभग 85.7 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद की, जो ऑफ स्टंप के आसपास बैक ऑफ लेंथ पर पड़ी और हल्का सा बाहर की ओर टर्न हो गई। एकरमैन क्रीज में खड़े रहकर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद बल्ले का हल्का किनारा लेकर सीधे स्टंप्स से जा टकराई। एकरमैन ने 14 गेंद का सामना कर 20 रन बनाए।
06:12 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पावरप्ले में नीदरलैंड 50/2
पावरप्ले में नीदरलैंड ने 2 विकेट खोकर 50 रन बनाए। इस दौरान मैक्स ओडाउड और माइकल लेविट आउट हुए।
06:07 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
नवाज ने माइकल लेविट को आउट किया
पारी के 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद नवाज ने पाकिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने माइकल लेविट को शाहीन शाह अफरीदी के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। नवाज की लगभग 83 किमी/घंटा की लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के आसपास थी। लेविट ने नीचे झुककर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में ऊंची चली गई। लॉन्ग-ऑफ से बाबर आजम तेजी से अपनी दाईं ओर दौड़े और बाउंड्री लाइन के पास गेंद को पीछे की ओर उछाल दिया, ताकि उनका पैर बांउड्री से न छुए। इसके बाद इनफील्ड से दौड़ते हुए शाहीन शाह अफरीदी ने गेंद को लपक लिया। माइकल लेविट ने 15 गेंदों पर 24 रन बनाए।

माइकल लेविट ने 15 गेंदों पर 24 रन बनाए।
06:05 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
सलमान ने ओडाउड को आउट किया
मैच में पहला झटका नीदरलैंड्स को चौथे ओवर में लगा। सलमान मिर्जा ने 126.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ऑफ-कटर फेंकी, जिस पर मैक्स ओडाउड पुल शॉट खेलने की कोशिश में टॉप एज लगा बैठे। गेंद हवा में काफी ऊपर चली गई और विकेटकीपर उस्मान खान ने स्क्वायर लेग की ओर दौड़ते हुए बेहतरीन कैच लपका। इस तरह मैक्स ओडाउड 7 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें एक चौका शामिल था।
05:45 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
नीदरलैंड ने पारी की शुरुआत चौके से की
टी-20 वर्ल्ड कप के इस मुकाबले की शुरुआत नीदरलैंड्स के लिए शानदार रही। पारी की पहली ही गेंद पर माइकल लेविट ने शाहीन अफरीदी की फुल इनस्विंगर पर शानदार फ्लिक लगाते हुए चौका जड़ दिया और टूर्नामेंट का आगाज बाउंड्री के साथ हुआ। पहले ओवर में नीदरलैंड ने 9 रन बनाए।
05:34 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान ने बॉलिंग चुनी
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है।
05:25 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
बॉयकॉट का असर
भारत के खिलाफ बॉयकॉट के कारण पाकिस्तान पहले ही नेट रन रेट और पॉइंट्स टेबल में दबाव में है। ऐसे में उसके लिए हर मैच करो या मरो जैसा हो सकता है।
05:23 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान ने सभी मैच जीते
पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच अब तक कुल 2 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ही मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। नीदरलैंड्स को अभी तक इस फॉर्मेट में उसके खिलाफ पहली जीत का इंतजार है।

05:23 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
9 महीने में सबसे ज्यादा टी-20 खेलने वाली टीम
पाकिस्तान पिछले नौ महीनों में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाली टीम रही है। इस दौरान उसने 10 अलग-अलग देशों के खिलाफ 34 मैच खेले और 24 जीते। हाल ही में उसने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से क्लीन स्वीप कर शानदार तैयारी भी दिखाई है।
05:22 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अयूब टॉप स्कोरर
2024 से अब तक टी-20 क्रिकेट में सईम अयूब पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 53 मैचों में 1105 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 98 रन रहा है। इस दौरान अयूब का स्ट्राइक रेट 137.43 का रहा है।
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने अटैकिंग क्रिकेट खेला है। पहले स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचना झेलने वाले आगा ने श्रीलंका के खिलाफ 12 गेंदों पर 45 और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 70 गेंदों पर 120 रन बनाए।
बॉलिंग में शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के सबसे असरदार गेंदबाजों में रहे हैं। उन्होंने 46 मैचों में 64 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 विकेट पर 30 रन रहा, जबकि उनकी इकॉनॉमी रेट 7.42 की रही।

05:21 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
माइकल लेविट 142+ स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं
नीदरलैंड्स के युवा ओपनर माइकल लेविट टीम की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। 22 साल की उम्र में वे टीम के टॉप रन-स्कोरर्स में शामिल हैं और 142+ स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।
2024 से अब तक माइकल लेविट ने 26 मैचों में 866 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 135 रन रहा है। वहीं गेंदबाजी में काइल क्लेन नीदरलैंड्स के प्रमुख विकेट-टेकर रहे हैं। उन्होंने 17 मैचों में 28 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 विकेट पर 16 रन रहा है, जबकि 7.94 की इकॉनॉमी रेट है।

05:08 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
रोचक फैक्ट्स…
2022 टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को हराकर पाकिस्तान को फायदा पहुंचाया था, उसी जीत से पाकिस्तान सेमीफाइनल पहुंचा था।
मोहम्मद नवाज, शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ पाकिस्तान के टॉप टी-20 विकेट-टेकर लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंचने से 4 विकेट दूर हैं।
नीदरलैंड्स के आखिरी टी-20 के बाद से पाकिस्तान 24 टी-20 खेल चुका है।
05:07 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पिच और मौसम
कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर अब तक सिर्फ दो ही टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, ऐसे में पिच का व्यवहार पूरी तरह आंकड़ों से समझ पाना आसान नहीं है। हालांकि सतह बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल मानी जा रही है, जबकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है।
स्पिन गेंदबाज़ों की भूमिका रहेगी, लेकिन यह मदद आर. प्रेमदासा स्टेडियम जितनी ज्यादा नहीं होगी। वहीं मौसम भी मुकाबले पर असर डाल सकता है, मैच के दौरान हल्की बारिश की आशंका जताई गई है।