Vaibhav Suryavanshi Dance Video; India U19 World Cup 2026 Winning Celebration Photos

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को BCCI ₹7.5 करोड़ की प्राइज मनी देगा। भारत ने शुक्रवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार खिताब जीता। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वैभव सूर्यवंशी भोजपुरी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं।

खिलाड़ियों ने सॉरी-सॉरी गाने पर डांस किया

टीम के सेलिब्रेशन के एक वीडियो क्लिप में वैभव कहते हैं कि पंजाबी गाना समझ नहीं आ रहा गाइज, अब भोजपुरी लगेगा। इसके बाद वैभव ने पवन सिंह का गाना सॉरी-सॉरी प्ले किया। इसके बाद सभी खिलाड़ी इस भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे थे।

वीडियो के आखिरी में वैभव कहते हैं कि अब मेरी तरफ से आज के लिए इतना ही काफी है। IPL की राजस्थान रॉयल्स ने डांस की वीडियो क्लिप पर कमेंट भी किया और लिखा कि ‘एक बिहारी सब पर भारी’।

अवार्ड सपोर्ट स्टाफ को डेडिकेट किया

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी जीत के हीरो रहे। फाइनल में 175 रन की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के लगाने के चलते प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने। उन्होंने 7 मुकाबलों में 62.71 की औसत से 439 रन बनाए, जिनमें 41 चौके और 30 छक्के शामिल थे।

प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद वैभव ने कहा, बहुत अच्छा लग रहा। मैं ये अवॉर्ड पूरे सपोर्ट स्टाफ को डेडिकेट करना चाहता हूं।

वैभव की यह पारी ऐतिहासिक रही

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के विश्व कप जीतने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वैभव समेत सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके मुताबिक, वैभव की यह पारी ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा,आज हम वर्ल्ड कप जीते हैं, इसके लिए हमें बहुत गर्व है। पूरा देश खुश है। बिहार और देशवासियों का आशीर्वाद हमेशा उसके साथ रहा है।

वैभव समेत सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

वैभव समेत सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

वहीं, वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी ने भी खुशी जताते हुए कहा,हम और पूरे क्षेत्र के लोग बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। वैभव ने जिस तरह का खेल दिखाया है, वह काबिले-तारीफ है। हमें पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेलेगा।

दोहरा शतक बनाने से चूक गए

वैभव सूर्यवंशी के दादा उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद खुशी का पल है। उन्होंने बताया कि वैभव ने शानदार बल्लेबाज़ी की। हालांकि वह दोहरा शतक बनाने से चूक गए। हम शुरू से ही कह रहे थे कि वह फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि 15 साल से कम उम्र का खिलाड़ी इस तरह का खेल दिखा रहा है, यह अपने आप में बड़ी बात है। भले ही वह दोहरा शतक नहीं बना पाए, लेकिन सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन बनाना अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दूसरे खिलाड़ियों का थोड़ा और साथ मिलता, तो वैभव और भी बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते थे।

BCCI सचिव बोले- वर्ल्ड कप जीत पर गर्व

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि पूरे देश और BCCI को हमारी अंडर-19 टीम की 2026 वर्ल्ड कप जीत पर गर्व है। जिस तरह टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही, वह सराहनीय है। उन्होंने घोषणा की कि BCCI टीम को 7.5 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment