Current Affairs 5 Feb Elon Musk becomes worlds richest India and Kazakistan Begin Khanzar 13

  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs 5 Feb Elon Musk Becomes Worlds Richest India And Kazakistan Begin Khanzar 13

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

1. भारत-कजाकिस्‍तान जॉइंट मिलिट्री एक्‍सरसाइज ‘खंजर-13’ शुरू

4 फरवरी को भारत-कजाकिस्‍तान जॉइंट मिलिट्री एक्‍सरसाइज ‘खंजर-13’ असम में शुरू हुई।

  • ये खंजर युद्धाभ्‍यास का 13वां संस्‍करण है जो सोनितपुर जिले के मिसामारी में हो रहा है।
  • खंजर अभ्‍यास में भारत कजाकिस्‍तान मिलकर जांइट काउंटर टेरेरिज्‍म ऑपरेशंस को अंजाम देने का अभ्‍यास करेंगे।
  • भारत का पैराशूट रेजिमेंट, कजाकिस्‍तान के स्‍कॉर्पियन ब्रिगेड के साथ स्‍नाइपिंग, रूम इंटरवेंशन और बिल्डिंग क्लियरेंस की ड्रिल करेगा।
  • भारत और कजाकिस्‍तान 2011 से हर साल मिलेट्री एक्‍सरसाइज आयोजित करते हैं जो एक साल भारत, एक साल कजाकिस्‍तान में होता है।
खंजर युद्धाभ्‍यास 4 फरवरी से शुरू होकर 17 फरवरी 2026 तक चलेगा।

खंजर युद्धाभ्‍यास 4 फरवरी से शुरू होकर 17 फरवरी 2026 तक चलेगा।

नेशनल (NATIONAL)

2. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट में दूसरा टनल ब्रेकथ्रू सफल

3 फरवरी को रेलमंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने जानकारी दी कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट का दूसरा टनल ब्रेकथ्रू सफल रहा।

  • जब किसी सुरंग के दोनों सिरों से हो रही खुदाई के सिरे बीच में मिल जाते हैं, तो इसे टनल ब्रेकथ्रू कहते हैं।
  • टनल निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव ब्रेकथ्रू है। ये प्रोजेक्‍ट की सटीकता और सफलता को दर्शाता है।
  • MT-6 नामक ये सुरंग 454 मीटर लंबी और 14.4 मीटर चौड़ी है।
  • MT-6 टनल में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की अप और डाउन दोनों पटरियां होंगी।
  • ये MT-6 टनल ब्रेकथ्रू मुंबई के पालघर जिले में सफल हुआ है। ये एक महीने में दूसरा सफल टनल ब्रेकथ्रू है।
  • इस MT-6 टनल ब्रेकथ्रू के लिए न्‍यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड यानी ड्रिल एंड कंट्रोल्‍ड ब्‍लास्टिंग तकनीक का इस्‍तेमाल किया गया।
  • मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ने वाली 508 किलोमीटर लंबी रेलवे परियोजना गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा और नगर हवेली से होकर गुजरती है।
  • मुंबई-अहमदाबार भारत की एकमात्र हाई-स्पीड रेल परियोजना है जिसे बुलेट ट्रेनों को 320 किमी प्रति घंटे की गति से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • अभी महाराष्‍ट के पालघर में 7 बुलेट ट्रेन सुरंगों का निर्माण कार्य चल रहा है।
MT-6 टनल की खुदाई का काम 12 महीने के अंदर पूरा हो गया।

MT-6 टनल की खुदाई का काम 12 महीने के अंदर पूरा हो गया।

डिफेंस (DEFENCE)

3. DRDO ने SFDR टेक्‍नोलॉजी का सफल परीक्षण किया

3 फरवरी को DRDO ने सॉलिड फ्यूल डक्‍टेड रैमजेट टेक्‍नोलॉजी का सफल परीक्षण किया।

  • SFDR टेक्‍नोलॉजी का परीक्षण ओड़‍िशा के चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्‍ट रेंज से किया गया।
  • सॉलिड फ्यूल डक्‍टेड रैमजेट टेक्‍नोलॉजी में ‘नोजल-रहित बूस्टर’ का इस्तेमाल होता है जो इसे शुरुआती रफ्तार देता है। इसके बाद इसका रैमजेट इंजन हवा में ही ऑक्सीजन का उपयोग करके इसे लंबी दूरी तक ले जाता है।
  • ये तकनीक हवा से दागी गई मिसाइलों को सुपरसोनिक रफ्तार देने का काम करती है।
  • SFDR तकनीक के साथ भारत उन एलीट देशों के ग्रुप में शामिल हो गया है, जो लंबी दूरी की हवा-से-हवा में वार करने की क्षमता रखते हैं।
  • DRDO के चेयरमैन समीर वी. कामत हैं।

निधन (DEATH)

4. म्‍यूजिक डायरेक्‍टर एस. पी. वेंकटेश का निधन

3 फरवरी को प्रख्‍यात म्‍यूजिक डायरेक्‍टर एस. पी. वेंकटेश का निधन हो गया।

  • वेंकटेश 70 साल के थे। चेन्‍नई स्थित अपने घर पर उन्‍होंने आखिरी सांस ली।
  • तेलुगु फिल्‍म प्रेम युद्ध से वेंकटेश ने बतौर इंडिपेंडेंट म्‍यूजिक कंपोजर डेब्‍यू किया था।
  • 1986 की राजाविंते मकान वेंकटेश की बतौर कंपोजर सबसे चर्चित फिल्‍म रही।
  • वेंकटेश को 1993 में केरल स्‍टेट फिल्‍म अवार्ड्स में बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍टर का अवॉर्ड मिला।
  • 1993 में ही वेंकटेश को फिल्‍म पैथ्रूकम के म्‍यूजिक के लिए फिल्‍मफेयर अवॉर्ड मिला।
वेंकटेश मलयालम सिनेमा के सबसे चर्चित म्‍यूजिक डायरेक्‍टर्स में से एक थे।

वेंकटेश मलयालम सिनेमा के सबसे चर्चित म्‍यूजिक डायरेक्‍टर्स में से एक थे।

विविध (MISCELLANEOUS)

5. इलॉन मस्‍क इतिहास के सबसे अमीर व्‍यक्ति बने

4 फरवरी को अमेरिकी बिजनेसमैन इलॉन मस्‍क आज तक के इतिहास के सबसे अमीर व्‍यक्ति बन गए।

  • इलॉन मस्क की कुल संपत्ति 850 बिलियन डॉलर यानी करीब 77 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गई।
  • एक दिन में मस्‍क की नेटवर्थ में 84 बिलियन डॉलर यानी लगभग 7 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ।
  • मस्क की संपत्ति में यह बढ़ोतरी उनकी रॉकेट बनाने वाली कंपनी SpaceX और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI के मर्जर की वजह से हुई है।
  • मस्‍क की नेटवर्थ अब पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की GDP से ज्यादा है।
  • साल 2025 के लिए पाकिस्‍तान की GDP लगभग 410.5 बिलियन डॉलर और बांग्‍लादेश की लगभग 475 बिलियन डॉलर रही।
  • मस्‍क की नेटवर्थ भारत के टॉप 40 सबसे अमीरों की कुल वेल्थ से भी ज्यादा है।
  • बीते 4 महीने में मस्क की नेटवर्थ 70% बढ़ गई है। अक्टूबर 2025 में मस्‍क की नेटवथ 500 बिलियन डॉलर थी।

आज का इतिहास :

5 फरवरी

  • 1971 में अमेरिकी स्‍पेसशिप अपोलो 14 चांद पर उतरा।
  • 1917 में मेक्सिको ने अपना मौजूदा संविधान अपनाया।
  • 1985 में चैंपियन फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो का जन्‍म हुआ।

———————

ये खबरें भी पढ़ें…

90 साल के दलाई लामा की एल्‍बम को ग्रैमी अवॉर्ड: अरुणाचल की पर्वतारोही ने माउंट एकांकागुआ फतह किया; 4 फरवरी के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment