Current Affairs 2 Feb Carlos Alcaraz Wins Australian Open

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 बजट पेश किया

1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वीं बार बजट पेश किया।

  • देश का रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़ कर दिया। यानी कुल डिफेंस बजट में 15.2% की बढ़ोतरी हुई है।
  • हेल्थ केयर के लिए 1 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही कैंसर की 17 दवाओं से आयात शुल्क हटाया गया।
  • 15 हजार सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्‍स बनाई जाएंगी।
  • देश के हर जिले में 1 गल्‍र्स हॉस्‍टल बनाने की घोषणा की गई।
  • 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर्स की घोषणा की गई।
  • 3 आयुर्वेदिक AIIMS खोले जाने की घोषणा हुई।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रक्षा बजट में पिछले 10 सालों का सबसे बड़ा इजाफा किया है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रक्षा बजट में पिछले 10 सालों का सबसे बड़ा इजाफा किया है।

2. प्रमित झावेरी सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का ट्रस्टी पद छोड़ेंगे

31 जनवरी को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रमित झावेरी ने ट्रस्टी पद छोड़ने की ऐलान किया। उन्होंने टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष नोएल टाटा को लिखा की उनका कार्यकाल खत्म होने पर दोबारा उनके नाम पर विचार न किया जाए।

  • 56 वर्षीय प्रमित का कार्यकाल 11 फरवरी 2026 को खत्म हो रहा है। इसके बाद वे सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी का पद छोड़ देंगे।
  • 2019 में सिटी बैंक के CEO पद से रिटायर होने के बाद प्रमित ने फरवरी 2020 में सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट जॉइन किया था।
  • प्रमित ने 1987 में सिटी इंडिया जॉइन किया था और 2010 से 2019 तक सिटी बैंक इंडिया के CEO रहे।
  • प्रमित ने मुंबई यूनिवर्सिटी से B.Com और और साइमन बिजनेस स्कूल, रोचेस्टर यूनिवर्सिटी USA से फाइनेंस एंड इकोनॉमिक्स में MBA किया।
  • सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) की स्थापना 1932 में हुई थी। टाटा ट्रस्ट की शुरुआत लोगों की मदद जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार में मदद के लिए की गई थी।
  • सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट, सर रतन टाटा ट्रस्ट के साथ, टाटा ग्रुप की होल्डिंग यूनिट टाटा संस में हिस्सेदारी रखती है।
  • सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी बोर्ड में नोएल टाटा, वेणु श्रीनिवासन, विजय सिंह, जिमी एन टाटा, जहांगीर एचसी और डेरियस खंबाटा शामिल हैं।
प्रमित बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और लार्सन एंड टब्रो जैसी कंपनियों के बोर्ड में इंडिपेंडेट डायरेक्टर भी हैं।

प्रमित बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और लार्सन एंड टब्रो जैसी कंपनियों के बोर्ड में इंडिपेंडेट डायरेक्टर भी हैं।

3. रामसर नेटवर्क से जुड़ेंगे यूपी और गुजरात के अभयारण्य

31 जनवरी को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश के एटा जिले का ‘पटना पक्षी अभयारण्य’ और गुजरात के कच्छ जिले में ‘छारी-ढांड’ रामसर नेटवर्क से जुड़ेंगे।

  • रामसर नेटवर्क दुनिया भर के Wetlands यानी नमीवाले क्षेत्रों का एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है, जिसे Ramsar Convention के तहत मान्यता मिलती है।
  • ये एग्रीमेंट 1971 में ईरान के रामसर में हुआ था। भारत 1 फरवरी 1982 को इस कन्वेंशन का हिस्सा बना।
  • इसमें शामिल होने वाले देश वेटलैंड्स को नॉमिनेट कर सकते हैं, जिन्हें रामसर साइटों के रूप में जाना जाता है, जैसे जैव विविधता, प्रवासी पक्षियों, दुर्लभ प्रजातियों और हाइड्रोलॉजिकल एनवायरमेंट।
  • रामसन साइट इंटरनेशनल लेवल पर दुर्लभ प्रजातियों को संरक्षित करने और मैनेज करने के लिए मॉडल के मुताबिक काम करते हैं।
  • आज 2 फरवरी को वर्ल्ड वेटलैंड डे भी है।
एटा और कच्छ के बाद भारत की कुल रामसर साइट 98 हो गई हैं।

एटा और कच्छ के बाद भारत की कुल रामसर साइट 98 हो गई हैं।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. कजाकिस्तान की एलिना ऑस्ट्रेलिया ओपन जीतीं

31 जनवरी को कजाकिस्तान की टेनिस प्लेयर एलिना रायबकिना ने ऑस्ट्रेलिया ओपन जीता।

  • एलिना ने फाइनल मैच में बेलारूस की स्टार प्लेयर आर्यना सबालेंका को हराया।
  • 26 वर्षीय एलिना ऑस्ट्रेलिया ओपन जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली महिला खिलाड़ी हैं।
  • साल 2023 में एलिना फाइनल तक पहुंची थीं, लेकिन तब वे सबालेंका से हार गईं थीं।
  • 2022 में एलिना ने अपने करियर का पहला विंबलडन चैंपियन कप जीता था।
  • एलिना मॉस्को में जन्मी और पली-बढ़ी हैं, मगर 2018 में उन्‍होंने कजाकिस्तान के लिए डेब्‍यू किया।
  • एलिना ने 2025 में नंबर 5 की वर्ल्‍ड रैंकिंग हासिल की थी।
एटा और कच्छ के बाद भारत की कुल रामसर साइट 98 हो गई हैं।

एटा और कच्छ के बाद भारत की कुल रामसर साइट 98 हो गई हैं।

5. कार्लोस अल्‍कारेज ने ऑस्‍ट्रेलियन ओपन टाइटल जीता

1 फरवरी को कार्लोस अल्‍कारेज ने नोवाक जोकोविच को हराकर ऑस्‍ट्रेलियन ओपन टाइटल जीता।

  • कार्लोस वर्ल्‍ड नंबर 1 रैंकिंग टेनिस खिलाड़ी हैं।
  • 22 साल के कार्लोस कैलेंडर ग्रैंड स्‍लैम पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
  • अल्‍कारेज ने सबसे कम उम्र में कैलेंडर ग्रैंड स्‍लैम जीतने का डॉन बज का 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
  • टेनिस में ग्रैंड स्‍लैम दुनिया के चार सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कहा जाता है- ऑस्‍ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विम्‍बल्‍डन और यूएस ओपन। जब कोई खिलाड़ी एक ही साल में ये चारों जीत ले, तो उसे कैलेंडर ग्रैंड स्‍लैम कहते हैं।
  • पुरुष वर्ग में सबसे ज्‍यादा 24 ग्रैंड स्‍लैम जीतने का रिकॉर्ड नोवाक जोकोविच के नाम है।
अल्कारेज के नाम अब तक कुल 7 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं।

अल्कारेज के नाम अब तक कुल 7 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं।

6. अमेरिकन एक्ट्रेस कैथरीन ओ हारा का निधन

30 जनवरी को कनाडाई मूल की अमेरिकन एक्ट्रेस कैथरीन ओ हारा का 71 साल की उम्र में निधन हो गया।

  • कैथरीन को जन्म से एक दुर्लभ हृदय रोग था, जिसे डेक्स्ट्रोकार्डिया विद साइटस इनवर्सस कहा जाता है।
  • कैथरीन का दिल सीने के दाहिने हिस्से में था। वहीं, बाकी अंग बांई ओर थे।
  • 2020 में कैथरीन को टीवी शो ‘शिट्स क्रीक’ के लिए एमी अवॉर्ड मिला था।
  • कैथरीन का करियर 1970 के दशक में टोरंटो में सेकेंड सिटी कॉमेडी ग्रुप के साथ शुरू हुआ था।
  • 2017 में उन्हें ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ कनाडा का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला था।
कैथरीन होम अलोन और बीटलजूस जैसे हिट फिल्‍मों में नजर आई थीं।

कैथरीन होम अलोन और बीटलजूस जैसे हिट फिल्‍मों में नजर आई थीं।

आज का इतिहास:

2 फरवरी

  • 1626 – चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।
  • 1862 – शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।
  • 2001 – भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कलपुर्जों की बिक्री को अनुमति मिली।

———————–

ये खबरें भी पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment