- Hindi News
- Career
- Current Affairs 23 January Grace Machel To Reciece Indira Gandhi Peace Award
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबर रहीं इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के लिए ग्राका माचेल के नाम की घोषणा और EU और भारत के बीच रक्षा समझौते को मंजूरी मिलने की। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. यूरोपीय यूनियन (EU) ने भारत के साथ रक्षा समझौते को मंजूरी दी
22 जनवरी को यूरोपीय यूनियन (EU) ने भारत के साथ नए रक्षा समझौते यानी सिक्योरिटी एंड डिफेंस एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी है।
- रक्षा समझौते के तहत दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, डिफेंस एंड सिक्योरिटी डील और साइबर सिक्योरिटी का विस्तार किया जाएगा।
- 27 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाले भारत-EU शिखर सम्मेलन में इस एग्रीमेंट पर साइन होंगे।
- रक्षा समझौते में आतंकवाद विरोधी सहयोग, समुद्री सुरक्षा, साइबर सिक्योरिटी और खुफिया जानकारी साझा करने जैसे मुद्दे शामिल होंगे।
- यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
- भारत-EU शिखर सम्मेलन 27 जनवरी को नई दिल्ली में होगा।
- EU के लगभग 90 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा, जिसमें विदेश नीति, व्यापार और रणनीतिक मामलों से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे।

EU की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास ने यूरोपीय संसद में रक्षा समझौते की जानकारी दी।
2. गणतंत्र दिवस परेड में ऑल मेन यूनिट लीड करेंगी सिमरन बाला
26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस की परेड में CRPF असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला 140 मेल कमांडेड की ऑल-मेन यूनिट को लीड करेंगी।
- जम्मू-कश्मीर की रहने वाली 26 वर्षीय बाला ऐसा करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी।
- सिमरन जम्मू-कश्मीर के राजौरी की रहने वाली हैं और पैरामिलिट्री में ऑफिसर रैंक में शामिल होने वाली अपने जिले की पहली महिला हैं।
- सिमरन ने 2023 में ऑल इंडिया रैंक 82 के साथ पहले अटेम्प्ट में UPSC CAPF परीक्षा क्लियर की थी।
- सिमरन, जम्मू के गांधीनगर सरकारी महिला कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट हैं। वे अप्रैल 2025 में CRPF में अपॉइन्ट हुई थीं।
- गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को इंडिया गेट के रायसीना हिल से लाल किले तक कर्तव्य पथ पर चलते हुए भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करती है।
- इस साल 30 झांकियां गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होंगी, जिनमें से 17 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां हैं और बाकी सांस्कृतिक और मंत्रालय आधारित।
- 26 जनवरी परेड में पहली बार बैक्ट्रियन ऊंट और शिकारी पक्षियों को भी पशु दस्ते में शामिल किया जाएगा।
- एनफील्ड बुलेट बाइक पर सवार CRPF और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की महिलाओं की एक टीम भी परेड का हिस्सा होगी।

सिमरन की पहली पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में ‘बस्तरिया’ बटालियन में थी, जहां उन्हें नक्सल विरोधी अभियान चलाने का काम सौंपा गया था।
3. अमेलिया वाल्वरडे भारतीय महिला फुटबॉल टीम की सीनियर कोच बनीं
20 जनवरी को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने कोस्टा रिका की अमेलिया वाल्वरडे को इंडियन सीनियर महिला टीम का मुख्य कोच अपॉइंट करने की घोषणा की।
- 39 वर्षीय वाल्वरडे ने 2011 में कोचिंग करियर शुरू किया था।
- वाल्वरडे ने 2015 और 2023 महिला वर्ल्ड कप में कोस्टा रीका टीच को कोच किया था
- वाल्वरडे को शानदार कोचिंग के लिए 2016 में CONCACAF फीमेल कोच ऑफ द ईयर और 2023-24 में ‘Balón de Ore’ बेस्ट फीमेल मैनेजर का अवार्ड मिला है
- भारतीय महिला फुटबॉल टीम का कोच बनने के बाद वाल्वरडे का पहला बड़ा टूर्नामेंट AFC विमेंस एशिया कप 2026 होगा।

वाल्वरडे 28 साल की कम उम्र में वर्ल्ड कप कोच बनने वाली पहली महिला हैं।
4. मोजाम्बिक की पूर्व शिक्षामंत्री ग्राका माचेल को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार
मोजाम्बिक की सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व शिक्षामंत्री ग्राका माचेल को 2025 के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। 21 जनवरी को इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट ने इसकी घोषणा की।
- ये फैसला पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन की अध्यक्षता में एक अंतरराष्ट्रीय जूरी ने लिया।
- माचेल को मुश्किल हालातों में लोगों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण जैसी जरूरी सेवाओं को पहुंचाने के लिए दिया जाएगा।
- इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार में एक सर्टिफिकेट और एक ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
- माचेल एक राजनेता और मानवाधिकार एडवोकेट हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और सामाजिक बदलाव के लिए कई संस्थानों के साथ काम किया है।
- माचेल ने 1975 मे मोजाम्बीक के पहले राष्ट्रपति समोरा मकेल से शादी की थी।
- 1988 मे माचेल ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला से दूसरी शादी की थी।
- माचेल 2 अलग-अलग देशों को फर्स्ट लेडी बनने वाली इकलौती महिला हैं।

ग्राका माचेल ने 18 जुलाई 1998 को नेल्सन मंडेला के 80वें जन्मदिन पर उनसे शादी की थी।
5. अरावली पर्वत श्रृंखला का कुंभलगढ़ अभयारण्य सेंसिटिव जोन में शामिल
21 जनवरी को पर्यावरण मंत्रालय ने कुंभलगढ़ वन्य जीव अभयारण्य को इको-सेंसिटिव जोन (ESZ) यानी पर्यावरण के लिए संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया।
- कुंभलगढ़ अभयारण्य राजस्थान के राजसमंद, पाली और उदयपुर जिलों में अरावली पर्वतमाला में फैला है।
- इको-सेंसिटिव जोन घोषित होने पर किसी इलाके में माइनिंग, पेड़ों की कटाई और औद्योगिक विस्तार पर रोक लग जाती है।
- ESZ घोषित करने का उद्देश्य क्षेत्र की तेंदुए, नीलगाय, चिंकारा जैसी प्रजातियों को बचाना है। साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा जैविक खेती, एग्रोफॉरेस्ट्री को बढ़ावा देना है।
- कुंभलगढ़ में पेंटेड फ्रैंकोलिन जैसे पक्षियों का भी घर है।
- इको-सेंसिटिव जोन ESZ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के अंतर्गत आते हैं।
- पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 600 से ज्यादा क्षेत्रों को ESZ घोषित किया है।

कुंभलगढ़ अभयारण्य में तेंदुआ, धारीदार लकड़बग्घा, जंगली बिल्ली, भारतीय पैंगोलिन, नीलगाय और चिंकारा जैसे जानवर पाए जाते हैं।
6. जोमैटो की पैरेंट कंपनी के CEO दीपिंदर गोयल ने रिजाइन किया
21 जनवरी को जोमैटो की पैरेंट कंपनी ‘इटरनल’ के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने ग्रुप CEO के पद से रिजाइन कर दिया।
- गोयल की जगह अब ब्लिंकिट के CEO अलबिंदर ढींडसा ‘इटरनल’ के नए ग्रुप CEO होंगे।
- 2008 में महज 20 साल की उम्र में दीपिंदर ने पंकज चड्ढा के साथ ‘फूडीबे’ की शुरुआत की थी जिसे 2010 में जोमैटो नाम दिया।
- जोमैटो 2021 में अपना IPO लाया और भारत की सबसे हाई-प्रोफाइल लिस्टिंग में से एक बना।
- जोमैटो ने जून 2022 में ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया और इसकी सर्विस क्वालिटी को बेहतर करने पर काम किया।
- भारत के अलावा जोमैटो की सर्विस साउथ अफ्रीका, कनाडा, सऊदी अरब और न्यूजीलैंड में भी है।
- दीपिंदर 2024 में टीवी रिएलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 3’ में शार्क के रूप में नजर आए थे।

दीपिंदर ने IIT दिल्ली से बीटेक किया है।
7. NHAI ने कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन के साथ MoU साइन किया
21 जनवरी को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नई दिल्ली में कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ एक MoU साइन किया।
- MoU के तहत कोंकण रेलवे कठिन इलाकों में सुरंगों और पुलों के डिजाइन और सिक्योरिटी ऑडिट का काम करेगा। वहीं, NHAI रेल, सड़क पुल, टनल और इंटर-मोडल हब डेवलपमेंट का काम करेगा।
- ये MoU 5 साल के लिए वैलिड होगा। इसमें रेल, सड़क पुलों, टनल, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क और इंटर-मोडल हब का डेवलपमेंट शामिल होगा।
- इस MoU पर NHAI के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव की उपस्थिति में साइन हुए।
23 जनवरी का इतिहास
1966 – इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला पीएम बनीं
1897 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ
———————–
ये खबर भी पढ़ें…
नेपाल चुनावों के लिए भारत ने 60 पिकअप ट्रक भेजे:सुनीता विलियम्स NASA से रिटायर, खेलो इंडिया विंटर गेम्स शुरू; 22 जनवरी के करेंट अफेयर्स

नमस्कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबर रहीं एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स के NASA से रिटायरमेंट और अटल पेंशन योजना को साल 2030-31 तक की मंजूरी। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें….