ESIC Recruitment: 225 Posts Open

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 225 पदों पर निकली भर्ती की। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में 90 पदों पर वैकेंसी की। साथ ही, कोचीन शिपयार्ड में 260 पदों पर ओपनिंग की।

आज की 4 जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए….

1. कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 225 पदों पर निकली भर्ती

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर ग्रेड – 2 के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

जिनकी इंटर्नशिप पूरी नहीं हुई है, वे आवेदन कर सकते हैं। लेकिन पोस्टिंग से पहले इंटर्नशिप पूरी करना जरूरी है।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

कैटेगरी का नाम पदों की संख्या
जनरल 63
एससी 64
एसटी 43
ओबीसी 33
ईडब्ल्यूएस 22
कुल पदों की संख्या 225

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • एमबीबीएस की डिग्री, रोटेटिंग इंटर्नशिप जरूरी

एज लिमिट :

  • अधिकतम 35 वर्ष
  • सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

सैलरी :

  • 56,100 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • CMSE-2024 के मार्क्स पर बेसिस
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • एमबीबीएस की डिग्री और मार्कशीट
  • इंटर्नशिप पूरी होने का प्रमाण पत्र
  • आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • CMSE-2024 का रोल नंबर व मार्क्स डिटेल्स
  • UPSC मार्क्स शेयर करने का सहमति पत्र

ऐसे करें आवेदन : आवेदन पत्र को पूरा भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इस पते पर भेजें :

जॉइंट डायरेक्टर (रिक्रूटमेंट) ईएसआईसी कॉर्पोरेशन, पंचदीप भवन सीआईजी मार्ग, नई दिल्ली – 110002

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

2. सुप्रीम कोर्ट में 90 पदों पर भर्ती

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) में लॉ क्लर्क रिसर्च एसोसिएट्स के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 7 मार्च, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर-की 08 मार्च, 2026 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 08 मार्च से लेकर 09 मार्च तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे। उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपए फीस जमा करना होगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या इंस्टीट्यूट से उम्मीदवारों का लॉ ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • बार काउंसिल ऑफ इंडिया में एडवोकेट के तौर पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
  • जो उम्मीदवार लॉ कोर्स के पांचवे या ग्रेजुएशन के साथ तीसरे साल में हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें पोस्टिंग से पहले लॉ डिग्री हासिल करनी होगी।
  • कंप्यूटर का नॉलेज होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 20 साल
  • अधिकतम : 32 वर्ष

सिलेक्शन प्रोसेस:

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू

सैलरी :

  • 1 लाख रुपए प्रतिमाह

एग्जाम सेंटर :

  • अहमदाबाद
  • अंबाला
  • बेंगलुरु
  • इंफाल
  • जोधपुर
  • कोलकाता
  • लखनऊ
  • मुंबई
  • नागपुर
  • पटना
  • पुणे
  • रायपुर
  • रांची
  • श्रीनगर
  • तिरुवनंतपुरम
  • विशाखापट्‌टनम

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • आधार कार्ड
  • 10वीं मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट (PA/Sr. PA)
  • LLB डिग्री (कोर्ट मास्टर)
  • अनुभव प्रमाणपत्र (कोर्ट मास्टर)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • सिग्नेचर

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं।
  • नोटिस सेक्शन के तहत ‘रिक्रूटमेंट’ टैब पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन करें लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
  • अपने क्रेडेंशियल्स के जरिए लॉग-इन करें।
  • जरूरी डिटेल्स के साथ फॉर्म भरें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपियां अपलोड करें।
  • फीस जमा करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. कोचीन शिपयार्ड में 260 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने 260 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ये पोस्टिंग कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स :

फैब्रिकेशन असिस्टेंट :

पद का नाम पदों की संख्या
शीट मेटल वर्कर 64
वेल्डर 49
कुल पदों की संख्या 113

आउटफिट असिस्टेंट :

पद का नाम पदों की संख्या
फिटर 39
इलेक्ट्रीशियन 21
मैकेनिक डीजल 16
मैकेनिक मोटर व्हीकल 16
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 13
पेंटर 11
मशीनिस्ट 10
क्रेन ऑपरेटर 6
प्लम्बर 5
शिपराइट वुड 4
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 6
कुल पदों की संख्या 147

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • संबंधित ट्रेड में SSLC और ITI – NTC (राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र) पास होना चाहिए।
  • संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव या प्रशिक्षण होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • अधिकतम : 45 वर्ष हो
  • आयु में छूट के तहत OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए 3 साल, एससी/एसटी के लिए 5 साल, और दिव्यांग या पूर्व सैनिक के लिए अधिकतम 50 साल

फीस :

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 300 रुपए
  • एससी, एसटी, दिव्यांग : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन
  • प्रैक्टिकल टेस्ट
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

सैलरी :

  • 23,300 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाएं।
  • Career → CSL (Kochi) → E-Recruitment पर क्लिक करें।
  • SAP पोर्टल रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

4. यूपी में 2158 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी दिन कल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी UPPSC ने प्रदेश के स्वास्थ्य, आयुष, पशु चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग में 2,158 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 जनवरी तय की गई है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अप्लाई करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR जरूर करा लें। OTR के बिना एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा नहीं हो पाएगा। UPPSC के अनुसार केवल OTR आधारित ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
पशुधन विभाग, पशुचिकित्सा अधिकारी 404
विधायी विभाग, विधीक्षण अधिकारी 1
परिवार कल्याण महानिदेशालय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी 221
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,औषधि निरीक्षक 26
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, दंत सर्जन 157
आयुर्वेद निदेशालय में चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) 168
आयुर्वेद एवं यूनानी पद्धति, सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्साधिकारी 884
यूनानी निदेशालय, चिकित्साधिकारी (यूनानी) 25
श्रम विभाग, चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) 7
होम्योपैथी निदेशालय, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी 265
कुल पदों की संख्या 2,158

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • पद के अनुसार- वेटरनरी साइंस, लॉ, फॉर्मेसी, डेंटल सर्जरी, आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथिक में बैचलर डिग्री या सोशियोलॉजी, सोशल साइंस में मास्टर डिग्री।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 40 साल
  • ओबीसी : 5 साल की छूट
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
  • पीडब्ल्यूडी : 15 साल की छूट

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 105 रुपए
  • एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन : 65 रुपए
  • पीएच : 25 रुपए

सैलरी :

  • पद के अनुसार 56,100 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू
  • मेरिट लिस्ट जारी

कट ऑफ :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 40%
  • एससी, एसटी : 35%

एग्जाम पैटर्न :

  • एग्जाम मोड : ऑफलाइन
  • क्वेश्चन टाइप : एमसीक्यू
  • नेगेटिव मार्किंग : 1/ 3 अंक
  • एग्जाम लैंग्वेज : हिंदी, इंग्लिश

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें

रेलवे में 22 हजार भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी, सेंट्रल बैंक में 350 वैकेंसी, DU में 41 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 22,000 पदों के लिए आवेदन की शुरुआती तारीख बढ़कर 31 जनवरी हो गई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 350 पदों पर निकली भर्ती और डीयू के हंसराज कॉलेज में 41 वैकेंसी की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment