INS Sudarshini Voyage, Saina Nehwal Retirement, Valentino Garavani Death

  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Jan 21: INS Sudarshini Voyage, Saina Nehwal Retirement, Valentino Garavani Death

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्‍कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबर रहीं नितिन नबीन के भाजपा अध्‍यक्ष बनने और साइना नेहवाल के बैडमिंटन से संन्‍यास की। जानते हैं, ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

  • 20 जनवरी को नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
  • 14 दिसंबर, 2025 को नितिन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे, इसके बाद वे निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष बने हैं।
  • 45 साल के नितिन, पटना के बांकीपुर से पिछले 5 बार से विधायक हैं।
  • 9 फरवरी, 2021 को पहली बार बिहार सरकार में सड़क एवं परिवहन मंत्री बने थे। भाजपा कार्यकारी अध्‍यक्ष बनने के बाद इस्‍तीफा दे दिया था।
  • साल 2006 में नितिन नबीन ने बीजेपी जॉइन की थी।
  • नितिन ने निवर्तमान पार्टी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की जगह ली।
नई दिल्‍ली स्थित भाजपा मुख्‍यालय में पीएम मोदी ने नितिन नबीन के नाम का ऐलान किया।

नई दिल्‍ली स्थित भाजपा मुख्‍यालय में पीएम मोदी ने नितिन नबीन के नाम का ऐलान किया।

2. INS सुदर्शिनी ‘लोकायान 26’ यात्रा पर निकला

  • 20 जनवरी को सेलिंग शिप INS सुदर्शिनी ‘लोकायान 26’ यात्रा पर निकला।
  • ‘लोकायन 26’ एक इंटरओशनिक यानी एक महासागर से दूसरे महासागर की यात्रा है जो कोच्चि तट से शुरू हुई है।
  • 10 महीनों की ‘लोकायन 26’ यात्रा 13 देशों के 18 पोर्ट से गुजरते हुए 22,000 नॉटिकल मील से ज्यादा दूरी तय करेगी।
  • 200 से ज्यादा भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के ट्रेनी महासागर में सेलिंग की ट्रेनिंग लेंगे।
  • INS सुदर्शिनी को UK के नेवल आर्किटेक्‍ट कोलिन मूडी ने डिजाइन किया है और गोवा शिपयार्ड ने इसका निर्माण किया है।
INS सुदर्शिनी सेलिंग और इंजन प्रपल्‍शन दोनों तरह से चल सकता है।

INS सुदर्शिनी सेलिंग और इंजन प्रपल्‍शन दोनों तरह से चल सकता है।

3. भारत केन्‍या रक्षा प्रदर्शनी ‘ब्रांड इंडिया’ का आयोजन

  • केन्या में आयोजित भारत केन्‍या रक्षा प्रदर्शनी ‘ब्रांड इंडिया’ में 20 डिफेंस कंपनियों ने हिस्सा लिया।
  • डिफेंस सेक्रेटरी संजीव कुमार केन्या के नैरोबी में ‘ब्रांड इंडिया’ में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
  • ‘ब्रांड इंडिया’ प्रोग्राम में 20 भारतीय कंपनियां शामिल हुईं जिन्‍होंने केन्या में हथियार व रक्षा उपकरण शोकेस किए।
  • ब्रांड इंडिया’ में ब्रह्मोस मिसाइल, तेजस फाइटर जेट, और आकाश मिसाइल सिस्टम शामिल हैं।
  • केन्या में भारत के हाई कमिशनर डॉ. आदर्श स्वैका भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। ब्रांड इंडिया kकी इस प्रदर्शनी में मुख्य रूप से पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर भी शामिल है।

स्‍पोर्ट्स (SPORTS)

4. साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से संन्यास का ऐलान किया

  • 20 जनवरी को 35 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से संन्यास का ऐलान किया।
  • साइना घुटने की चोट की वजह से 3 साल से बैडमिंटन कोर्ट से दूर थीं। उन्‍होंने आखिरी बार जून 2023 में सिंगापुर ओपन में हिस्सा लिया था।
  • साइना ने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड और लंदन ओलिंपिक-2012 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था।
  • 2009 में साइना को अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया था।
  • साइना को 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला जिसका नाम 2021 में बदलकर मेजर ध्‍यानचंद पुरस्‍कार रखा गया है।
  • 2010 में साइना को पद्मश्री और 2016 में पद्मभूषण सम्‍मान मिला है।
साइना नेहवाल ने 2015 में वर्ल्‍ड नंबर 1 रैंकिंग हासिल की थी।

साइना नेहवाल ने 2015 में वर्ल्‍ड नंबर 1 रैंकिंग हासिल की थी।

निधन (DEATH)

5. फैशन डिजाइनर वैलेंटिनो गारवानी का निधन

19 जनवरी को मशहूर फैशन डिजाइनर वैलेंटिनो गारवानी का निधन हो गया। वे 93 साल के थे।

  • वैलेंटिनो ने प्रिंसेस डायना से लेकर हॉलीवुड एक्ट्रेस जुलीया रॉबर्ट्स तक के लिए ड्रेस डिजाइन की।
  • 2011 की ऑस्‍कर अवॉर्ड सेरेमनी में ऐना हैथवे ने उन्हीं का डिजाइन किया लाल गाउन पहना था।
  • वैलेंटिनो के करियर में लाल रंग की एक अलग पहचान रही। उन्हें ‘वैलेंटिनो रेड’ भी कहा जाता था। वैलेंटिनो ने 1960 में वैलेंटिनो फैशन हाऊस से अपने करियर की शुरुआत की थी।

आज का इतिहास:

21 जनवरी का इतिहास

  • 1972 में मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा राज्य की स्थापना हुई।
  • 2000 में एशिया के पहले ‘स्प्लिट लिवर’ का ट्रांसप्लांट हांगकांग में हुआ।
  • 1945 में स्‍वाधीनता सेनानी रास बिहारी बोस का जापान में निधन हुआ।

———-

ये खबर भी पढ़ें….

करेंट अफेयर्स 20 जनवरी: गाइडेड पिनाका रॉकेट सिस्‍टम को हरी झंडी मिली; संगीतकार इलैयाराजा को ‘पद्मपाणि’ पुरस्कार मिलेगा, चाइनीज एक्‍टर ब्रूस लेउंग का निधन

UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत दौरे पर आए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘गाइडेड पिनाका’ रॉकेट सिस्टम को हरी झंडी दिखाई। विजेंदर सिंह एशियन बॉक्सिंग काउंसिल के मेंबर बने। पूरी खबर पढ़ें….

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment