Karnataka Govt Approves RCB Victory Parade; IPL Matches Return to Bengaluru

स्पोर्ट्स डेस्क5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
2025 में पहली बार IPL जीतने वाली टीम RCB का होमग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम है। - Dainik Bhaskar

2025 में पहली बार IPL जीतने वाली टीम RCB का होमग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम है।

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही IPL के मुकाबले खेले जाएंगे। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को कर्नाटक सरकार से स्टेडियम में IPL और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी की मंजूरी मिल गई हैं।

शनिवार को KSCA ने प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी। एसोसिएशन ने बताया कि यह अनुमति सरकार और संबंधित अधिकारियों द्वारा तय की गई कुछ शर्तों के अधीन है। KSCA ने भरोसा जताया है कि वह सभी शर्तों को पूरा करेगा।

इसके लिए एसोसिएशन पहले ही एक्सपर्ट रिव्यू कमेटी के सामने एक रोडमैप पेश कर चुका है और सुरक्षा, सेफ्टी और क्राउड मैनेजमेंट से जुड़े सभी इंतजाम करेगा। पिछले साल 4 जून को ट्रॉफी सेलिब्रेशन के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सुरक्षा कारणों से चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई भी मैच नहीं खेला गया।

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का प्रेस नोट।

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का प्रेस नोट।

RCB सभी मुकाबले यहीं खेल सकता है

टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल पहले ही तय हो चुका है, ऐसे में चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने सभी 7 घरेलू मुकाबले यहीं खेल सकती है।

बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम 2008 से RCB का होम ग्राउंड रहा है। RCB ने IPL-2025 में पहली बार ट्रॉफी जीती थी। (फाइल फोटो)

बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम 2008 से RCB का होम ग्राउंड रहा है। RCB ने IPL-2025 में पहली बार ट्रॉफी जीती थी। (फाइल फोटो)

टी-20 वर्ल्ड कप के मैच नहीं मिले

हाल ही में खत्म हुई विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले भी इस स्टेडियम को नहीं दिए गए थे और ज्यादातर मैच, फाइनल सहित, शहर के बाहरी इलाके में स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कराए गए थे। बेंगलुरु पिछले महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी भी नहीं कर पाया और आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के वेन्यू में भी इसका नाम शामिल नहीं है।

बेंगलुरु में भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी

IPL 2025 का खिताब जीतने के बाद RCB ने 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रॉफी सेलिब्रेशन रखा था, लेकिन खराब प्लानिंग और भीड़ नियंत्रण की कमी के कारण हालात बिगड़ गए थे। इस दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।

कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में हादसे का जिम्मेदार RCB को बताया गया था। इसमें कोहली का भी जिक्र था। कर्नाटक सरकार ने कहा कि RCB ने चिन्नास्वामी में आयोजित विक्ट्री परेड के लिए सरकार से कोई अनुमति नहीं ली थी।

4 जून को IPL में 18 साल बाद RCB के जीतने पर बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी।

4 जून को IPL में 18 साल बाद RCB के जीतने पर बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी।

——————– बेंगलुरु स्टेडियम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… RCB की चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI कैमरा लगाने की मांग

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों के आयोजन को लेकर कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को एक प्रस्ताव भेजा है। इसमें फ्रेंचाइजी ने स्टेडियम में भीड़ नियंत्रण को मजबूत करने के लिए 300 से 350 AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित कैमरे लगाने की पेशकश की है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment