हिसार की बेटी रेसलर अंतिम पंघाल।
हरियाणा के हिसार की उभरती हुई स्टार पहलवान अंतिम पंघाल ने प्रो कुश्ती लीग (PWL) की नीलामी में इतिहास रच दिया है। दो बार की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप पदक विजेता अंतिम को उत्तर प्रदेश डोमिनेटर्स ने 52 लाख रुपए की भारी-भरकम बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल क
.
अंतिम पंघाल हिसार की रहने वाली है गांव भगाना में उनका जन्म हुआ था। वह राम निवास पंघाल और कृष्णा कुमारी की पांच संतानों में से दूसरी सबसे छोटी संतान हैं। अंतिम पंघाल परिवार की सबसे छोटी लड़की हैं।
सरिता, मीनू और निशा, अंतिम की बड़ी बहनें हैं, जबकि भाई अर्पित, अंतिम के दो साल बाद पैदा हुआ, जो सबसे छोटा है। चार बहनों के बाद पिता ने अंतिम नाम रखा था।
पिता रामनिवास ने कहा “बेटी अंतिम पर उनको गर्व है। उनको खुशी है कि उनकी बेटी की प्रतिभा को पहचाना गया”। वहीं अंतिम पंघाल का कहना है कि “अब मुझे लीग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। खासकर जापान की युई सुसाकी के साथ मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होगा।”

पहलवानी के लिए पिता ने बेची थी डेढ़ एकड़ जमीन
अंतिम के पिता रामनिवास ने अपनी बेटी को पहलवान बनाने के लिए जमीन तक बेची दी थी। अंतिम करीब साढ़े 8 साल से अभ्यास कर रही है। उनकी बेटी के अभ्यास करवाने के लिए जब आर्थिक तंगी आई तो उन्होंने अपनी डेढ़ एकड़ जमीन बेच डाली थी।
रामनिवास की नजर में बेटी की कामयाबी की राह में आर्थिक परेशानी बाधा न बने, इसलिए जमीन बेचनी पड़ी। शुरुआती दौर में जो परेशानियां हुईं, अब अंतिम के कामयाब आने के बाद उन्हें भूलकर सब खुश हैं।

जापान की युई सुसाकी।
जापान की सुसाकी सबसे महंगी बिकी नीलामी में केवल भारतीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहलवानों पर भी धनवर्षा हुई। सबसे महंगी खिलाड़ी जापान की युई सुसाकी को हरियाणा थंडर्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा है। अंतिम सबसे महंगी भारतीय महिला प्लेयर हैं जिनको 52 लाख रुप, में उत्तर प्रदेश डोमिनेटर्स ने खरीदा है।
सबसे महंगे भारतीय पुरुष में अमन सहरावत हैं जिनको 51 लाख रुपए में मुंबई टाइगर्स ने खरीदा है। पोलैंड के रॉबर्ट बारन को महाराष्ट्र केसरी ने 55 लाख रुपये और सुजीत कलकल को दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने 52 लाख रुपए में खरीदा है।

अंतिम पंघाल और विनेश फोगाट।
विनेश फोगाट के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुकी अंतिम पंघाल ने करीब 4 महीने पहले क्रोएशिया में 2025 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था। 21 वर्षीय रेसलर ने कांस्य पदक के मुकाबले में स्वीडन की एम्मा माल्मग्रेन को 9-1 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया था।
इस परिणाम के साथ, अंतिम ने भारतीय कुश्ती इतिहास में अपना नाम और दर्ज करा लिया और विनेश फोगाट के बाद दो विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला रेसलर बन गईं थी । उन्होंने इससे पहले 2023 में भी कांस्य पदक जीता था। जिससे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अंतिम ने पूर्व रेसलर विनेश फोगाट की बराबरी कर ली थी।

विनेश ने प्रो लीग से 23 दिन पहले वापसी की विनेश फोगाट ने हाल ही में करीब 23 दिन पहले प्रो लीग मुकाबले से पहले संन्यास वापस लेकर कुश्ती में लौटने का फैसला लिया था। उनका कहना था कि 2028 में लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में हिस्सा लेना चाहती हैं।
विनेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी थी। विनेश 2024 के पेरिस ओलिंपिक में फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय रेसलर बनी थीं। हालांकि, फाइनल से पहले उनका 100 ग्राम वजन ज्यादा निकला, जिससे वे डिसक्वालिफाई हो गईं। इसके बाद उन्होंने रेसलिंग को अलविदा कह दिया था। विनेश अभी हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक हैं।