- Hindi News
- Career
- Jee Advanced 2026 Schedule Released Exam To Be Held On May 17 Sarkari Naurki Current Affairs Job And Education Bulletin 2 January
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज टॉप स्टोरी में JEE एड्वांस 2026 के शेड्यूल जारी होने समेत अन्य खबरें। टॉप जॉब्स में उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल की 32,679 वैकेंसी समेत 3 नौकरियां। करेंट अफेयर्स में भारतीय महिला हॉकी टीम के नए कोच समेत 4 खबरें।
टॉप स्टोरी
1. JEE Advanced 2026 का शेड्यूल जारी
IIT रुड़की ने JEE Advanced के लिए डिटेल्ड शेड्यूल जारी किया है। कैंडिडेट्स jeeadv.ac.in पर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस 23 अप्रैल से शुरू होगा और 2 मई तक चलेगा। JEE Advanced 2026 का एग्जाम 17 मई को होगा। फाइनल आंसर की और रिजल्ट 1 जून को जारी किया जाएगा।

2. दिल्ली में तीसरी क्लास के बच्चों पर होगी फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी
NCERT ने दिल्ली में पढ़ने वाले तीसरी क्लास के बच्चों पर फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी करने का ऐलान किया है। इसका मकसद ये जानना है कि तीसरी कक्षा यानी स्कूल के आखिरी फाउंडेशनल स्टेज तक स्टूडेंट्स कितना पढ़ना, लिखना और मैथ्स की स्किल्स सीख पाते हैं।
दिल्ली के स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी SCERT के अनुसार, ये असेसमेंट इसी साल फरवरी- मार्च के समय किया जाएगा। इससे लर्निंग गैप का पता चलेगा ताकि शिक्षा विभाग उसे बेहतर करने की ओर काम कर सके।
करेंट अफेयर्स
1. भारतीय महिला हॉकी टीम को नए कोच मिले
- 2 जनवरी को सोजर्ड मारिन को भारतीय महिला हॉकी टीम का कोच अपॉइंट किया गया।
- उन्होंने हरेंद्र सिंह की जगह ली है, जिन्होंने दिसंबर में ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था।

सोजर्ड डच नागरिक हैं।
2. असम में 8वें वेतन आयोग के गठन का ऐलान
- असम सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन का ऐलान किया है।
- असम सरकार के फॉर्मर चीफ सेक्रेटरी सुभास दास इसके अध्यक्ष होंगे।
- असम ऐसा करने वाला पहला राज्य है।

गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने ये घोषणा की।
3. केंद्र ने 22 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी
- केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट के 22 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी।
- इसमें 41,863 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट शामिल है।
- इस प्रोजेक्ट में आठ राज्य- आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं।
4. ‘दिल्ली शब्दोत्सव 2026’ का उद्घाटन
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में भारतीय साहित्यिक और सांस्कृतिक उत्सव ‘दिल्ली शब्दोत्सव 2026’ का उद्घाटन किया।
- यह इवेंट 2 से 4 जनवरी तक जारी रहेगा।
- इसमें 100 से ज्यादा वक्ता शामिल होंगे जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सुनील आंबेकर, मनमोहन वैद्य और सच्चिदानंद जोशी भी शामिल होंगे।
टॉप जॉब्स
1. यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के 32,679 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमोशन एंड रिक्रूटमेंट बोर्ड (UPPPRB) ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को upprpb.in पोर्टल पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इस भर्ती के लिए फीस 31 दिसंबर से 30 जनवरी तक जमा की जा सकेगी।

2. NALCO में 110 पदों पर निकली भर्ती
नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के 110 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nalcoindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

3. बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क के पदों पर भर्ती
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
