SA20 2026 Sunrisers Eastern Cape Vs Paarl Royals, : Royals Edge Past SEC By 5 Wickets win | SA20 में पार्ल रॉयल्स की जीत: सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 5 विकेट से हराया;डेविड मिलर ने खेली 71 रन की नाबाद पारी

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पार्ल रॉयल्स की ओर डेविड मिलर ने 38 गेंदों का सामना कर नाबाद 71 रन दिए। - Dainik Bhaskar

पार्ल रॉयल्स की ओर डेविड मिलर ने 38 गेंदों का सामना कर नाबाद 71 रन दिए।

सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए SA20 लीग मुकाबले में पार्ल रॉयल्स ने कप्तान डेविड मिलर की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 5 विकेट से हरा दिया। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स ने 2 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम 20 ओवर में 149 रन ही बना सकी। जॉर्डन हरमन ने सर्वाधिक 47 रन बनाए, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 33 रन की पारी खेली। कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स ने 16 गेंदों में 17 रन बनाए और मार्को यानसन ने 9 गेंदों पर 17 रन जोड़े। बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।

पार्ल रॉयल्स की ओर से 19 साल के तेज गेंदबाज नकोबानी मोकोएना ने अपने SA20 करियर के दूसरे ही मैच में 4 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन दिए। वहीं ऑटनील बार्टमैन ने घरेलू मैदान पर 3/36 के आंकड़े दर्ज किए।

पार्ल रॉयल्स के डेलानो पॉटगिटर और कप्तान डेविड मिलर जीत का जश्न मनाते हुए, जब पार्ल रॉयल्स (PR) ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SEC) को 5 विकेट से हराया।

पार्ल रॉयल्स के डेलानो पॉटगिटर और कप्तान डेविड मिलर जीत का जश्न मनाते हुए, जब पार्ल रॉयल्स (PR) ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SEC) को 5 विकेट से हराया।

35/4 पर लड़खड़ाई पार्ल रॉयल्स 150 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पार्ल रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। मार्को यानसन और एनरिख नॉर्टजे की तेज गेंदबाजी के सामने टीम ने 35 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। इस दौरान ल्हुआन-ड्रे प्रिटोरियस, आसा ट्राइब, रुबिन हरमन और काइल वेरिन पवेलियन लौट गए। यानसन ने इस मैच में SA20 का अपना 50वां विकेट भी पूरा किया।

मिलर–लायन-कैशे की मैच जिताऊ साझेदारी मुश्किल हालात में कप्तान डेविड मिलर ने युवा बल्लेबाज कीगन लायन-कैशे के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 114 रन की अहम साझेदारी की। मिलर ने 38 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए, जबकि कीगन लायन-कैशे ने 40 गेंदों में 45 रन की संयमित पारी खेली।

आखिरी ओवर की वाइड ने टाला सुपर ओवर मुकाबला अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा। दर्शकों को सुपर ओवर की उम्मीद थी, लेकिन आखिरी ओवर में लुईस ग्रेगरी की एक वाइड गेंद ने पार्ल रॉयल्स की जीत पक्की कर दी।

___________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

टी-20 वर्ल्डकप के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्रोविजनल टीम का ऐलान:तीन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप डेब्यू का मौका; पैट कमिंस को भी जगह

ऑस्ट्रेलिया ने ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (भारत और श्रीलंका में प्रस्तावित) के लिए अपनी प्रोविजनल 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान मिचेल मार्श को सौंपी गई है। इस बार चयनकर्ताओं ने स्पिन गेंदबाजी पर ज्यादा भरोसा जताया है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment