- Hindi News
- Sports
- Cricket
- G Kamalini ; India Sri Lanka Women Cricket Match Update | 5th T20 LIVE Cricket Score Smriti Mandhana Richa Ghosh Jemimah Rodrigues
तिरुवनंतपुरम1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय टीम से विकेटकीपर बैटर जी कमलिनी डेब्यू कर रहीं हैं।
भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। मंगलवार को श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में दो-दो बदलाव किए हैं।
भारतीय टीम में ओपनर स्मृति मंधाना और तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को आराम दिया गया है। वहीं तमिलनाडु की जी कमलिनी इस मैच से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रही हैं, जिन्हें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने डेब्यू कैप सौंपी। इसके अलावा स्नेह राणा की टीम में वापसी हुई है। श्रीलंकाई खेमे में रणवीरा और मदारा को दोबारा शामिल किया गया है।
इस मुकाबले में भारतीय टीम के पास सीरीज को 5-0 से क्लीन स्वीप करने का मौका है। टीम इंडिया ने पिछला मैच 30 रन से जीता था और फिलहाल सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए है।

भारतीय टीम ने चौथा टी-20 मैच 30 रनों से जीता था।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शेफाली वर्मा, जी कमलिनी, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी।
श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, कविषा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, कुशीनी नुथयांगना, रश्मिका सेवांदी, मलकी मदारा, इनोका रनवीरा, निमाषा मीपागे।
लाइव अपडेट्स
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
17 साल की जी कमलिनी को हरमनप्रीत ने डेब्यू कैप दी
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दोनों टीमों में 2-2 बदलाव, स्नेह राणा की वापसी
इस मैच के लिए दोनों टीमों ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में दो-दो बदलाव किए हैं। भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना और रेणुका ठाकुर को आराम दिया गया है, जबकि तमिलनाडु की स्पिनर जी कमलिनी डेब्यू कर रही हैं। उन्हें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने डेब्यू कैप दी। स्नेह राणा की वापसी हुई है। श्रीलंकाई टीम में रणवीरा और मदारा की वापसी हुई है।
22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। श्रीलंका ने लगातार दूसरे मैच में टॉस जीता है। अटापट्टू ने कहा- हम चेज करना चाहेंगे। हमने इस सीरीज से बहुत कुछ सीखा है।
35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तमिलनाडू की कमलिनी डेब्यू कर रहीं

डेब्यू कैप के साथ कमलिनी।
तमिलनाडु की स्पिनर जी कमलिनी डेब्यू कर रही हैं। उन्हें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने डेब्यू कैप दी।
43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महिला क्रिकेट में भारत-श्रीलंका 5वां टी-20 आज