President Draupadi Murmu travels in a submarine; Gujarat is once again a ‘Tiger State’ after 33 years; Deepti Sharma sets a world record in international cricket | करेंट अफेयर्स 29 दिसंबर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबमरीन में यात्रा की; गुजरात 33 साल बाद फिर ‘टाइगर स्टेट’, हाईएस्ट इंडियन विकेट टेकर बनीं दीप्ति शर्मा

  • Hindi News
  • Career
  • President Draupadi Murmu Travels In A Submarine; Gujarat Is Once Again A ‘Tiger State’ After 33 Years; Deepti Sharma Sets A World Record In International Cricket

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबमरीन INS वाघषीर में यात्रा की। गुजरात 33 साल बाद फिर ‘टाइगर स्टेट’ बना। दीप्ति शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली इंडियन क्रिकेटर बनीं।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबमरीन INS वाघषीर में यात्रा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार 28 दिसंबर को कर्नाटक के कारवाड़ नेवल बेस पर पनडुब्बी (सबमरीन) में यात्रा की।

राष्ट्रपति मुर्मू की कलवरी क्लास सबमरीन में ये पहली और किसी भी राष्ट्रपति की अब तक की दूसरी यात्रा है।

राष्ट्रपति मुर्मू की कलवरी क्लास सबमरीन में ये पहली और किसी भी राष्ट्रपति की अब तक की दूसरी यात्रा है।

  • डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पहले राष्ट्रपति थे, जिन्होंने सबमरीन में फरवरी 2006 में यात्रा की थी।
  • ये कलवरी क्लास की सबमरीन INS वाघषीर है।
  • स्कॉरपीन यानी कलवरी क्लास की सबमरीन INS वाघषीर को 4 साल पहले मुंबई के मझगांव डॉक्स से प्रोजेक्ट-75 के तहत लॉन्च किया गया था।
  • P75 स्कॉर्पीन प्रोजेक्ट की छठी और अंतिम पनडुब्बी है।

2. गुजरात 33 साल बाद फिर ‘टाइगर स्टेट’ बना

गुजरात 33 साल बाद एक बार फिर ‘टाइगर स्टेट’ बन गया है। 27 दिसंबर को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने दाहोद जिले के रतनमहल वन्यजीव अभयारण्य में टाइगर की स्थाई उपस्थिति दर्ज की।

ये बाघ मध्य प्रदेश से गुजरात पहुंचा था और फिर वहीं रुक गया।

ये बाघ मध्य प्रदेश से गुजरात पहुंचा था और फिर वहीं रुक गया।

  • गुजरात को 2026 के राष्ट्रीय बाघ गणना अभियान में शामिल करने का फैसला किया है।
  • उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने 27 दिसंबर को इसकी जानकारी दी।
  • वन विभाग के रिकार्ड के मुताबिक, 36 साल पहले 1989 में गुजरात से बाघ विलुप्त हो गए थे।
  • गुजरात अब एशियाई शेरों के साथ-साथ तेंदुए और बाघ वाला पहला राज्य बन गया है।

3. केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह आज रिटायरमेंट काउंसलिंग का उद्घाटन करेंगे

डॉ. जितेंद्र सिंह आज, 29 दिसंबर को पुणे में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और बैंकर्स के लिए 58वीं प्री रिटायरमेंट काउंसलिंग (PRC) वर्कशॉप का उद्घाटन करेंगे।

ये काउंसिल पेंशन सर्विस देने वाले बैंकों और पेंशनर्स के बीच जागरूकता के लिए है।

ये काउंसिल पेंशन सर्विस देने वाले बैंकों और पेंशनर्स के बीच जागरूकता के लिए है।

  • इसमें रिटायरमेंट बेनीफिट, भविष्य पोर्टल, पेंशनर्स पोर्टल और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से जुड़े सेशन आयोजित होंगे।
  • इसमें बैंकों की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें कई बैंक सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. इजराइल ने सोमालीलैंड को स्वतंत्र देश की मान्यता दी

इजराइल ने अफ्रीका महाद्वीप में स्थित सोमालीलैंड को ऑफिशियली एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी है। इजराइल दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने ये मान्यता दी है।

सोमालीलैंड ने साल 1991 में सोमालिया में गृहयुद्ध के दौरान खुद को अलग देश घोषित किया था।

सोमालीलैंड ने साल 1991 में सोमालिया में गृहयुद्ध के दौरान खुद को अलग देश घोषित किया था।

  • इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और सोमालीलैंड दोनों ही पक्षों के बीच एक समझौते पर साइन हुए हैं।
  • अब इजराइल और सोमालीलैंड एक-दूसरे के साथ पूरे राजनयिक संबंध स्थापित करेंगे।
  • सोमालीलैंड के राष्ट्रपति अब्दिरहमान मोहम्मद अब्दुल्लाही हैं।
  • इसकी अपनी सरकार, संसद, मुद्रा और झंडा है, लेकिन अब तक संयुक्त राष्ट्र के किसी भी सदस्य देश ने इसे औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी थी।
  • अब दोनों देश एक-दूसरे के यहां दूतावास खोलेंगे और राजदूत नियुक्त किए जाएंगे।
  • हालांकि, इस कदम के खिलाफ 21 मुस्लिम देशों ने एकजुट होकर कड़ा विरोध जताया है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

5. इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली इंडियन क्रिकेटर बनीं दीप्ति शर्मा

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली इंडियन बॉलर बन गई हैं।

दीप्ति ने अब तक कुल मिलाकर 333 विकेट लिए हैं।

दीप्ति ने अब तक कुल मिलाकर 333 विकेट लिए हैं।

  • दीप्ति ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलिसे पेरी को पीछे छोड़कर महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं हैं।
  • वे T20 में पुरुष और महिला क्रिकेट में 150 विकेट तक पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।
  • उन्होंने 151 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया की मेगन स्कट की बराबरी की।
  • वनडे मैचों में, उनके नाम 162 विकेट हैं, जो झूलन गोस्वामी के बाद भारत की दूसरी बॉलर हैं।

राज्य (STATE)

6. कर्नाटक की तिलोत्तमा ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में गोल्ड जीता

28 दिसंबर को 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कर्नाटक की तिलोत्तमा सेन नेशनल चैंपियन बनीं।

68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप मध्यप्रदेश के भोपाल में हो रही है।

68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप मध्यप्रदेश के भोपाल में हो रही है।

  • 17 वर्षीय तिलोत्तमा पेरिस ओलिंपिक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय निशानेबाज हैं।
  • केरल के विदरसा के. विनोद ने 462.9 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता।
  • रेलवे की राइफल दिग्गज अयोनिका पॉल ने 451.8 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • ये चैंपियनशिप 4 जनवरी तक भोपाल में चलेगी।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

29 नवंबर का इतिहास: साल 1989 में आज के दिन भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद इस्तीफा दिया था। बीजेपी के बोफोर्स घोटाले का आरोप लगने पर 404 सांसदों वाली कांग्रेस पार्टी, उस चुनाव में महज 193 सीटों पर सिमट गई थी।

  • साल 2015 में अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद ओटो न्यूमैन का निधन हुआ था।
  • साल 1999 में महाराष्ट्र के नारायण गाँव में मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला था।
  • साल 1993 में भारत के मशहूर बिजनेसमैन जे.आर.डी टाटा का निधन हुआ था।
  • साल 1970 में हरियाणा 100% ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना था।
  • साल 1961 में दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आए थे।
  • साल 1916 में अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की थी।
  • 2006 – चीन ने वर्ष 2006 में राष्ट्रीय रक्षा पर श्वेत पत्र जारी किया था।
  • 1998 – विश्व के पहले परमाणु बम बनाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन था।
  • 1985 – श्रीलंका ने 43,000 भारतीयों को नागरिकता दी गई। 1977 – विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर ‘ड्राइव’ बंबई (अब मुम्बई) में शुरू हुआ था।
  • 1975 – ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकारों से जुड़ा कानून लागू हुआ था। ———————-

ये खबर भी पढ़ें……

करेंट अफेयर्स 27 दिसंबर: त्रिपुरा विधानसभा स्पीकर बिस्वा बंधु सेन का निधन; राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिए, एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन

आज नई दिल्ली में चीफ सेक्रेटरीज की 5वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ दिए।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें….

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment