Golden Boy Neeraj Chopra Himani Mor Reception Party Update | नीरज चोपड़ा की रिसेप्शन पार्टी 25 दिसंबर को: 2 दिन बाद दिल्ली में VIP गेस्ट बुलाए; PM मोदी से मिले गोल्डन बॉय – Sonipat News

नीरज चोपड़ा ने अपनी पत्नी हिमानी मोर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर रिसेप्शन पार्टी का न्योता दिया।

हरियाणा के जेवलिन थ्रोअर ओलिंपिक मेडलिस्ट गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की 25 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। करनाल के द ईडन और जन्नत हॉल में 2 अलग-अलग प्रोग्राम रखे गए हैं।

.

27 दिसंबर को दिल्ली में लीला होटल में भी रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। इसमें VIP गेस्ट शामिल होंगे। इसकी पुष्टि नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में की।

नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत अन्य बड़े नेताओं को मिलकर पार्टी का न्योता दिया।

पानीपत में खंडरा गांव के रहने वाले नीरज चोपड़ा ने सोनीपत की रहने वाली टेनिस प्लेयर हिमानी मोर से 16 जनवरी, 2025 को शादी की थी। यह शादी हिमाचल प्रदेश में सोलन के एक रिजॉर्ट में गुपचुप तरीके से हुई थी।

रिसेप्शन पार्टी का इनविटेशन…

ढाई हजार लोगों को न्योता नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि 25 दिसंबर को करनाल में सुबह और शाम के 2 अलग-अलग रिसेप्शन रखे गए हैं। 27 दिसंबर को दिल्ली के लीला होटल में VIP और अन्य गेस्ट के लिए रिसेप्शन पार्टी होगी। जहां नीरज और हिमानी दोनों परिवार तीनों अलग-अलग रिसेप्शन पार्टी में शामिल होंगे।

करीब ढाई हजार लोगों को न्योता भेजा गया है। VIP गेस्ट की लिस्ट अलग है। प्रधानमंत्री को भी न्योता भेजा गया है, जिसको उनका भतीजा नीरज खुद देख रहा है।

नीरज चोपड़ा ने 16 जनवरी 2025 को टेनिस प्लेयर हिमानी मोर से हिमाचल के सोलन में गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

नीरज चोपड़ा ने 16 जनवरी 2025 को टेनिस प्लेयर हिमानी मोर से हिमाचल के सोलन में गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

अपनी शादी को लेकर नीरज चोपड़ा की 3 अहम बातें …

  • दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे: एक मीडिया चैनल से बातचीत में नीरज चोपड़ा ने कहा था- हम पहले से उन्हें जानते थे। इसकी सबसे बड़ी वजह उनका स्पोर्ट्स फैमिली से संबंधित होना है। हिमानी के फादर कबड्डी प्लेयर रहे हैं। भाई रेसलर और बॉक्सर हैं। हिमानी खुद भी टेनिस प्लेयर रही हैं। हालांकि, इंजरी की वजह से हिमानी ने पढ़ाई पर ज्यादा फोकस कर लिया। जब मैंने जेवलिन थ्रो शुरू की तो मेरी भी स्पोर्ट्स फैमिली हो गई। ऐसे में कई मौकों पर परिवार का मिलना होता था। हिमानी से भी मेरी बात एथलीट के तौर पर हुई। फिर हमें लगा कि हम दोनों साथ रह सकते हैं। इसलिए हमने शादी का फैसला किया।
  • ट्रेनिंग की वजह से जल्दी शादी की: नीरज ने आगे कहा था कि ऐसा नहीं कि मेरी शादी की खबर किसी को नहीं थी। काफी लोगों को जानकारी थी, जिसमें फैमिली और क्लोज फ्रेंड भी थे। हम सभी को अच्छे तरीके से इनवाइट करना चाहते थे। वह ऐसा टाइम था कि मुझे ट्रेनिंग शुरू करनी थी। मेरा कॉम्पिटिशन का सीजन शुरू होने वाला था। पहले था कि सीजन के बाद ट्रेनिंग स्टार्ट करूंगा, लेकिन फिर भी सबको बुलाने में काफी टाइम लग जाता। हालांकि, जल्द ही सबसे मिलना होगा।
  • पूरे गांव को बुलाने की प्रथा निभाऊंगा: नीरज ने यह भी कहा कि गांव में शादी के दौरान पूरे गांव को बुलाने की प्रथा होती है, मैं भी इसे निभाऊंगा। गांव के लोग नाराज नहीं हैं, वे समझ गए हैं। उन्हें पता है कि हम जब भी कुछ करते हैं, पहले सिस्टर की शादी की, टोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतकर आया था, तब भी फंक्शन में पूरे गांव का खाना किया था। उनको पता है कि ये भागेंगे तो नहीं, पर सभी से बात हो गई है, जब मैं फ्री हो जाऊंगा, हिमानी की क्लासेज भी पूरी हो जाएंगी तो उसके बाद हम ये काम करेंगे।

22 अक्टूबर को लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज 2 महीने पहले 22 अक्टूबर को नीरज चोपड़ा टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) बने थे। दिल्ली में अलंकरण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उन्हें उपाधि दी। इस दौरान उनकी मां सरोज देवी, पिता सतीश चोपड़ा, चाचा भीम चोपड़ा और पत्नी हिमानी मोर भी मौजूद रही थीं।

नीरज चोपड़ा 26 अगस्त 2016 को सेना में नायब सूबेदार के पद पर भर्ती हुए थे। 2021 में उन्हें सूबेदार बनाया गया। टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्हें सेना द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया गया। 2022 में नीरज को सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नति मिली।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें :-

नीरज चोपड़ा ने पहली बार सीक्रेट शादी पर बात की:ट्रेनिंग को बताया वजह, पत्नी हिमानी की पढ़ाई अभी बाकी; लव स्टोरी भी बताई

हरियाणा में पानीपत के रहने वाले गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पहली बार हिमानी मोर से सीक्रेट शादी पर बात की। नीरज ने बताया, ‘मुझे ट्रेनिंग करनी थी, इस वजह से जल्दी में शादी की।’ नीरज ने हिमानी मोर से मिलने की पूरी स्टोरी भी बताई। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Comment