Australia v England: Ashes third Test, day five | एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया जीत के करीब: पांचवें दिन लंच तक इंग्लैंड 7 विकेट पर 309 रन, जीत के लिए 187 रन बाकी

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पैट कमिंस दूसरी पारी में 3 विकेट ले चुके हैं। - Dainik Bhaskar

पैट कमिंस दूसरी पारी में 3 विकेट ले चुके हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया जीत के बेहद करीब पहुंच गया है। पांचवें दिन लंच तक इंग्लैंड दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 309 रन बना चुका है। इंग्लैंड को यह टेस्ट जीतने के लिए अब भी 187 रनों की जरूरत है, जबकि उसके केवल 3 विकेट शेष हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 349 रन बनाए थे, जिसके आधार पर इंग्लैंड को 434 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला।

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 207 रन बना लिए थे। आखिरी दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा, जिससे मैच का रुख मेजबान टीम की ओर जाता दिख रहा है।

चौथे दिन जैक क्रॉली और जो रूट का अर्धशतक 434 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। लंच तक टीम ने 1 विकेट पर सिर्फ 5 रन बना लिए थे। इसके बाद जैक क्रॉली ने 151 गेंदों में 85 रन की जुझारू पारी खेलकर संघर्ष दिखाया। जो रूट ने 63 गेंदों में 39 रन और हैरी ब्रूक ने 56 गेंदों में 30 रन का योगदान दिया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 371 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 286 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट जीत चुका है।

तीसरे दिन ट्रेविस हेड डॉन ब्रैडमैन के खास क्लब में शामिल हुए

ऑस्ट्रेलियाई मैदान पर लगातार चार टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के विशेष क्लब में शामिल हो गए। इस सूची में डॉन ब्रैडमैन, वैली हैमंड, माइकल क्लार्क और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज शामिल हैं।

डॉन ब्रैडमैन ने 1928 से 1932 के बीच मेलबर्न में यह कारनामा किया था, जबकि वैली हैमंड ने सिडनी में लगातार चार टेस्ट में शतक लगाए। माइकल क्लार्क और अब ट्रेविस हेड ने यह उपलब्धि एडिलेड ओवल में हासिल की है। पूरी खबर

दूसरे दिन लायन ने मैक्ग्रा को पीछे छोड़ा

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है।गुरुवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कंगारू टीम इंग्लैंड से 158 रन आगे है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन ने अब तक दो विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वे ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ा। पूरी खबर…

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 326 रन बनाए थे

एडिलेड टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने बुधवार को पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 8 विकेट पर 326 रन बनाए थे। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment