- Hindi News
- Career
- UPSSSC Recruitment For 7994 Accountant Posts; Age Limit 40 Years, Salary More Than 69,000
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) ने अकाउंटेंट के 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 28 जनवरी 2026 तय की गई है।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| अनारक्षित | 4,165 |
| अनुसूचित जाति | 1,446 |
| अनुसूचित जनजाति | 150 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 1,441 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 792 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) परीक्षा का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वीं पास
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- UPPET 2025 के स्कोर के बेसिस पर मेरिट तैयार की जाएगी
- रिटन एग्जाम
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
सैलरी :
- लेवल – 3 के अनुसार 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह
- सरकारी नियमों के अनुसार अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
फीस :
- जनरल, ओबीसी : 25 रुपए
- एससी, एसटी, पीएच : नि:शुल्क
एग्जाम पैटर्न :
| पार्ट्स | सब्जेक्ट | क्वेश्चन नंबर | टोटल मार्क्स | |
| पार्ट – 1 |
|
65 | ड्यूरेशन : 2 घंटे | |
| पार्ट – 2 | कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान | 15 | 15 | |
| पार्ट – 3 | उत्तरप्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी | 20 | 20 | |
| कुल | 100 | 100 |
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Live Advertisement Segment में भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें।
- वेब पेज खुलेगा, उसमें UPPET 2025 में प्रयोग किए मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगइन करें।
- आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें अपना नाम, पता, फोटो, सिग्नेचर दर्ज करें।
- क्रेडिड कॉर्ड, डेबिट कॉर्ड, इंटरनेट बैंकिंग, UPI या SBI के ई चालान के माध्यम से 25 रुपए फीस का भुगतान करें।
- .फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 134 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 45 साल, 18 और 19 दिसंबर को इंटरव्यू

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) दिल्ली में रेडियोलॉजी, सर्जरी, आई, ब्लड बैंक, माइक्रोबायोलॉजी, स्किन समेत अपने विभिन्न डिपार्टमेंट के लिए सीनियर रेजिडेंट की भर्ती निकली है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 18 और 19 दिसंबर 2025 को लिए जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें
राजकोट नगर निगम में 117 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 35 साल, सैलरी 1.42 लाख तक

राजकोट नगर निगम (RMC) में 117 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rmc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें