Mamata Banerjee Minister Resign Update; Aroop Biswas | Messi Kolkata Event Row | मेसी विवाद, बंगाल के स्पोर्ट्स मिनिस्टर का इस्तीफा: SIT जांच करेगी, स्टेडियम CEO को हटाया; फुटबॉलर 22 मिनट रुके थे, नाराज फैंस ने तोड़फोड़ की थी

  • Hindi News
  • National
  • Mamata Banerjee Minister Resign Update; Aroop Biswas | Messi Kolkata Event Row

कोलकाता2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीर 13 दिसंबर की है। कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी के इंडिया टूर के कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास। - Dainik Bhaskar

तस्वीर 13 दिसंबर की है। कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी के इंडिया टूर के कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास।

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने इस्तीफा दे दिया है। 13 दिसंबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉलर लियोनल मेसी के कार्यक्रम में हुई तोड़फोड़ और अव्यवस्था की घटना के बाद उन्होंने सीएम ममता को इस्तीफे की पेशकश की थी। जो मंगलवार को स्वीकार हुआ। नया खेल मंत्री बनाए जाने तक ममता खुद ये पद संभालेंगी।

TMC सांसद कुनाल घोष ने फेसबुक पोस्ट में दावा किया था कि अरूप बिस्वास ने सीएम बनर्जी को पत्र लिखकर उन्हें खेल मंत्री के दायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया। उन्होंने इस्तीफे की एक कॉपी भी अपनी पोस्ट में शेयर की थी। हालांकि वो आधिकारिक लेटरहेड नहीं थी।

इधर, स्टेडियम की घटना पर CM ममता ने सख्त एक्शन लिया है। बिधाननगर पुलिस कमिश्नर, DGP और खेल विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिन्हा को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय SIT गठिक की गई है। SIT की रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारी तय होगी।

सॉल्ट लेक स्टेडियम (VYBK) के CEO डी.के. नंदन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से वापस ली गई हैं। दरअसल, अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 3 दिन के इंडिया टूर पर आए थे। 13 दिसंबर की देर रात करीब 2.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे थे। सुबह 11 बजे मेसी ने कोलकाता में अपने 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया।

उन्हें सॉल्ट लेक स्टेडियम में करीब 1 घंटा रुकना था, लेकिन वे 22 मिनट बाद ही वहां से निकल गए थे। इससे गुस्साए फैंस ने स्टेडियम में कुर्सियां फेंककर तोड़फोड़ की थी। इससे कारण भगदड़ जैसे हालात भी बन गए थे।

कोलकाता इवेंट के 10 फोटोज…

सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी के साथ कोलकाता के स्पोर्ट्स मिनिस्टर अरुप। उन्होंने यहां फ्रेंडली मैच भी खेला था।

सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी के साथ कोलकाता के स्पोर्ट्स मिनिस्टर अरुप। उन्होंने यहां फ्रेंडली मैच भी खेला था।

कोलकाता में दर्शकों का अभिवादन करते लियोनल मेसी।

कोलकाता में दर्शकों का अभिवादन करते लियोनल मेसी।

कोलकाता में फैन को जूते पर ऑटोग्राफ देते लियोनल मेसी।

कोलकाता में फैन को जूते पर ऑटोग्राफ देते लियोनल मेसी।

कोलकाता के स्टेडियम में साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल के साथ हंसी-मजाक करते लियोनल मेसी।

कोलकाता के स्टेडियम में साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल के साथ हंसी-मजाक करते लियोनल मेसी।

मेसी के कार्यक्रम में एक फैन पीठ पर उनका टैटू बनवाकर पहुंचा।

मेसी के कार्यक्रम में एक फैन पीठ पर उनका टैटू बनवाकर पहुंचा।

भगदड़ के दौरान दर्शकों ने स्टेडियम में कुर्सियां तोड़कर फेंकी। इससे 2 करोड़ का नुकसान हुआ।

भगदड़ के दौरान दर्शकों ने स्टेडियम में कुर्सियां तोड़कर फेंकी। इससे 2 करोड़ का नुकसान हुआ।

कोलकाता के स्टेडियम में घुंसकर कुर्सियां तोड़ते नाराज फैंस।

कोलकाता के स्टेडियम में घुंसकर कुर्सियां तोड़ते नाराज फैंस।

मेसी इस इवेंट से जल्दी चले गए। इससे नाराज फैंस ने हंगामा शुरू कर दिया था।

मेसी इस इवेंट से जल्दी चले गए। इससे नाराज फैंस ने हंगामा शुरू कर दिया था।

नाराज फैंस ने कुर्सी और बोतलें फेंकी थी।

नाराज फैंस ने कुर्सी और बोतलें फेंकी थी।

फैंस ने मैदान पर लगे टेंट को भी उखाड़कर फेंक दिया था।

फैंस ने मैदान पर लगे टेंट को भी उखाड़कर फेंक दिया था।

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने माफी मांगी

साल्ट लेक की घटना पर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को माफी मांगनी पड़ी थी। ADG लॉ एंड ऑर्डर जावेद शमीम ने कहा था कि मुख्य आयोजक सताद्रू दत्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आयोजकों ने वादा किया है कि वे टिकट का पैसा वापस कर देंगे। वहीं भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कहा है कि यह उनका इवेंट नहीं है।

राज्यपाल बोस ने इवेंट की डीटेल रिपोर्ट मांगी

घटना के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस इवेंट की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। यह कदम उन्होंने तब उठाया, जब फैंस ने लोकभवन में दी गई शिकायत में कहा था कि टिकट बहुत महंगे हैं, इसके चलते वे अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देख भी नहीं पाएंगे। राज्यपाल को लोक भवन में कई फोन कॉल और ई-मेल मिले थे। फैंस ने बताया था कि टिकटों की कीमत उनकी पहुंच से बाहर है। इन्हीं शिकायतों के बाद राज्यपाल ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की।

…………………..

मेसी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

मेसी के टूर ऑर्गनाइजर को जमानत नहीं: 14 दिन की कस्टडी में भेजा; जांच पैनल और गवर्नर स्टेडियम पहुंचे, नाराज फैंस ने तोड़-फोड़ की थी

अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी के इंडिया टूर के ऑर्गनाइजर सताद्रु दत्ता को जमानत नहीं मिली। सोमवार को बिधाननगर कोर्ट ने मेसी के GOAT इंडिया टूर 2025 के प्रमोटर और आयोजक सताद्रु दत्ता को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment