Banaras Hindu University (BHU) has announced recruitment for 55 posts including Principal; age limit is 55 years, salary is more than 78 thousand. | सरकारी नौकरी: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रिंसिपल सहित 55 पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 55 साल, सैलरी 78 हजार से ज्यादा

  • Hindi News
  • Career
  • Banaras Hindu University (BHU) Has Announced Recruitment For 55 Posts Including Principal; Age Limit Is 55 Years, Salary Is More Than 78 Thousand.

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने प्रिंसिपल,पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी के 50 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने का मौका 10 जनवरी 2026 तक दिया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
प्रिंसिपल 3
पीजीटी 9
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर 36
प्राइमरी टीचर 7

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • प्रिंसिपल : मास्टर डिग्री में न्यूनतम 50% अंक, बी.एड की डिग्री और सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल या पीजीटी के पद पर अनुभव होना चाहिए।
  • पीजीटी : संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या RCE से इंटीग्रेटेड MSc और B.Ed की डिग्री।
  • टीजीटी : संबंधित विषय में ग्रेजुएशन में 50% अंक, B.Ed और CTET पास जरूरी है।
  • पीआरटी : 12वीं में 50% अंक होने चाहिए। साथ ही D.El.Ed, B.El.Ed या विशेष शिक्षा में डिप्लोमा और CTET पास होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • प्रिंसिपल : अधिकतम 55 वर्ष
  • पीजीटी : अधिकतम 40 वर्ष
  • टीजीटी : अधिकतम 35 वर्ष
  • पीआरटी : अधिकतम 30 वर्ष
  • सरकारी नियमों के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू

फीस :

  • प्रिंसिपल : 1000 रुपए
  • पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी : 500 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : नि:शुल्क

सैलरी :

  • प्रिंसिपल : लेवल-12 के अनुसार 78,800 रुपए प्रतिमाह बेसिक पे
  • पीजीटी : लेवल-8 के अनुसार 47,600 रुपए प्रतिमाह बेसिक पे
  • टीजीटी : लेवल-7 के अनुसार 44,900 रुपए प्रतिमाह बेसिक पे
  • पीआरटी : लेवल-6 के अनुसार 35,400 रुपए प्रतिमाह बेसिक पे
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

एग्जाम पैटर्न :

जारी नहीं

ऐसे करें आवेदन :

  • बीएचयू की ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म का प्रिंटआउट इस पते पर भेजें :

रजिस्ट्रार, भर्ती एवं मूल्यांकन प्रकोष्ठ, होलकर हाउस, बीएचयू, वाराणसी- 221005

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

असम में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1,715 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 16 दिसंबर से आवेदन शुरू, 10वीं, 12वीं पास करें अप्लाई

स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB), असम ने पुलिस कॉन्स्टेबल (सिपाही) भर्ती 2025 का नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 16 दिसंबर 2025 से हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें

हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट में 450 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 8 दिसंबर से आवेदन शुरू, सैलरी 56 हजार से ज्यादा

हरियाणा के हेल्थ डिपार्टमेंट ने 5 दिसंबर को ग्रुप ए, मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट haryanahealth.gov.in पर चेक कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment