Australia Ashes Test Squad; Steve Smith Usman Khawaja | Mitchell Starc | कमिंस दूसरे टेस्ट से भी बाहर: ऑस्ट्रेलिया ने टीम घोषित की; 14 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं, ख्वाजा फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे

51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को टीम की घोषणा कर दी। नियमित कप्तान पैट कमिंस अभी इंजरी से पूरी तरह नहीं उबरे हैं, इसलिए वे पर्थ के बाद ब्रिस्बेन टेस्ट से भी बाहर रहेंगे। हालांकि वे टीम के साथ यात्रा करेंगे। ओपनर उस्मान ख्वाजा को भी स्क्वॉड में रखा गया है, लेकिन उनकी अंतिम उपलब्धता फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगी।

कमिंस ने एससीजी में गेंदबाजी की, लेकिन चयनकर्ताओं ने जोखिम नहीं लिया कमिंस ने शुक्रवार को एससीजी में स्टीव स्मिथ को पिंक बॉल से एक घंटे से ज्यादा गेंदबाजी की। मंगलवार को भी उन्होंने ऐसी ही ट्रेनिंग की थी। उनका रिहैब आगे बढ़ने के बावजूद मेडिकल स्टाफ ने उन्हें दो और सप्ताह का समय दिया है। टीम मैनेजमेंट के मुताबिक कमिंस की वापसी तीसरे टेस्ट (17 दिसंबर, एडिलेड) में संभव है।

उनके साथ जोश हेजलवुड भी ट्रेनिंग करते नजर आए। हेजलवुड पहले टेस्ट से बाहर थे, क्योंकि शेफील्ड शील्ड के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।

ब्रेंडन डॉगेट टीम में बरकरार, ख्वाजा की स्थिति रविवार को स्पष्ट होगा कमिंस की जगह क्वींसलैंड के तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट को दूसरा टेस्ट भी खेलने का मौका मिल सकता है। उन्होंने पर्थ में डेब्यू टेस्ट में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए थे। उस्मान ख्वाजा को पर्थ में पीठ में आई ऐंठन के कारण दोनों पारियों में ओपनिंग नहीं करनी पड़ी।

टीम रविवार को ब्रिस्बेन में इकट्ठा होगी, जहां ख्वाजा की फिटनेस का आकलन होगा। उनकी जगह पहले टेस्ट में ट्रैविस हेड ने ओपनिंग की थी और एशेज इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया था।

ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में दो दिनों में जीत दर्ज कर चुकी है पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया था। 205 रन का लक्ष्य उन्होंने सिर्फ 28.2 ओवर में हासिल कर लिया। यह टेस्ट दो दिन में पूरा हो गया था और 1888 के बाद सबसे छोटा एशेज टेस्ट बना। ICC ने पर्थ की पिच को ‘वेरी गुड’ रेटिंग दी। मैच रेफरी रंजन मदुगल्ले ने रिपोर्ट में कहा कि पिच पर गेंद बैट तक अच्छी तरह पहुंच रही थी और बल्लेबाज व गेंदबाज दोनों के लिए संतुलन था।

ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड – दूसरा टेस्ट (ब्रिस्बेन)

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, जैक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर।

_____________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

₹22.65 करोड़ में बिकीं भारत की वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर्स: WPL में दीप्ति ₹3.20 करोड़, चरणी ₹1.30 करोड़ में बिकीं; मंधाना का रिकॉर्ड नहीं टूटा

वर्ल्ड चैंपियन भारत के स्क्वॉड का हिस्सा रहीं 16 में से 15 प्लेयर्स विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का अगला सीजन खेलते नजर आएंगी। 6 खिलाड़ियों को टीमों ने रिटेन किया था, 13 प्लेयर्स आज ऑक्शन में बिक गईं। इनकी कीमत 22.65 करोड़ रुपए रही। वहीं इकलौती उमा छेत्री को खरीदार नहीं मिला। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment