Haryana International Boxer Sweety Bora won bronze Boxing World Cup | हिसार बॉक्सर स्वीटी बूरा को वर्ल्ड बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल: सेमिफाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से हारी; वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी – Hisar News

स्वीटी बूरा सेमिफाइनल के लिए आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एम्मा-सू ग्रीट्री से भिड़ती हुईं।

हरियाणा में हिसार की इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा(75 किग्रा) ने बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। सेमिफाइनल मुकाबले में स्वीटी की मंगलवार रात आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एम्मा-सू ग्रीट्री से भिड़ंत हुई जिसमें स्वीटी को हार का सामना करना। स्वीटी आस्

.

वहीं आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सेमिफाइनल में पहुंच गई है। हार के बाद वर्ल्ड कप में स्वीटी का सफर खत्म हो गया है। हिसार के गांव घिराय की बेटी स्वीटी बूरा वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन रह चुकी हैं। करीब 5 महीने पहले बॉक्सर स्वीटी बूरा ने हैदराबाद में हुई अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।

यह चैंपियनशिप 27 जून से 1 जुलाई तक हैदराबाद में हुई थी। एलीट वुमन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वीटी बूरा ने फाइनल मुकाबले में रेलवे की अलफिया पठान को 5-0 से हराया था।

वर्ल्ड कप में सेमिफाइनल के मुकाबले के लिए रिंग में जाती स्वीटी बूरा।

वर्ल्ड कप में सेमिफाइनल के मुकाबले के लिए रिंग में जाती स्वीटी बूरा।

स्वीटी बूरा का पति BJP नेता से चल रहा विवाद बता दें कि स्वीटी के लिए पारिवारिक कलह के बावजूद रिंग में उतरना आसान नहीं रहा। 5 महीने पहले उन्होंने गोल्ड मैडल जीतकर इसे साबित भी किया था। स्वीटी का उनके पति भारतीय कबड्‌डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्‌डा के साथ विवाद चल रहा है।

पति के हरियाणा में रोहतक जिले की महम सीट पर चुनाव लड़ने और वहां से हारने के बाद विवाद और बढ़ गया था। दोनों के बीच हाथापाई व मारपीट की नौबत आई थी। दोनों का हिसार कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है।

स्वीटी ने पिछली जुलाई को वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।

स्वीटी ने पिछली जुलाई को वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।

वर्ल्ड और कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रायल की तैयारी शुरू अब स्वीटी एशियन और कॉमनवेल्थ के लिए होने वाले ट्रायल की तैयारी शुरू करेंगी। वर्तमान में स्वीटी बूरा रोहतक स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में कोच शिलवा और दलबीर के पास अभ्यास कर रही हैं। स्वीटी बूरा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पूरी बॉक्सिंग फैमिली, बॉक्सिंग फेडरेशन, रोहतक साईं के पूरे स्टाफ और बॉक्सिंग कोच को दिया है।

2022 में शादी हुई, 9 महीने पहले केस दर्ज कराया स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा की 8 जुलाई 2022 में शादी हुई थी। फरवरी में स्वीटी बूरा ने हिसार में पति दीपक हुड्‌डा पर दहेज उत्पीड़न की FIR कराई। इसमें स्वीटी ने कहा था कि पति हुड्‌डा ने उसके साथ मारपीट की। शादी में एक करोड़ और फॉर्च्यूनर देने के बावजूद उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया।

शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो दीपक की बहन ने ताना दिया कि तेरे पिता ने हमारी हैसियत के मुताबिक दहेज नहीं दिया। शादी के बाद उन पर बॉक्सिंग छोड़ने का दबाव बनाया जाने लगा। उन्हें कहा गया कि वह घर के काम करें।

Source link

Leave a Comment