Inside Haryana Sports Diet Scam: What the Official Nutrition Chart Really Offered | पंचकूला स्पोर्ट्स एक्सीलेंसी सेंटर में भूखे रह रहे खिलाड़ी: डाइट चार्ट में अंडे-पनीर-फल-मेवे समेत 40 आइटम, परोस रहे दाल-चावल-रोटी; पेमेंट विवाद में मैस बंद – Panchkula News

खिलाड़ियों के लिए टिफिन में खाना ले कर जाती महिला, पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम का मेन गेट।

हरियाणा के पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम के स्पोर्ट्स एक्सीलेंसी सेंटर की बड़ी खामी सामने आई है। यहां बॉक्सिंग, एथलेटिक्स व बेडमिंटन के खिलाड़ी रह रहे हैं। उनके डाइट चार्ट में अंडे-पनीर-फल-मेवे समेत करीब 40 पौष्टिक व्यंजन दिखाए जा रहे हैं, जबकि हकी

.

करियर बिगड़ने के डर से खिलाड़ी तो सामने नहीं आ रहे। कुछ कोच व खेल से जुड़े लोगों ने ऑफ कैमरा बताया कि यहां करीब 25 दिन से खराब हालात हैं। पहले यहां मैस चलती थी। जिसमें न्यूट्रीशियनिस्ट की रिकमेंडेशन के हिसाब से डाइट प्लान फॉलो होता था।

मैस ठेकेदार का विभाग से पेमेंट को लेकर विवाद हुआ तो 24 अक्टूबर से उसने खाना परोसना बंद कर दिया। विभाग की तरफ करीब 2 करोड़ रुपए के बिल बकाया बताए जा रहे हैं। काम चलाने के लिए खेल विभाग ने हिमालयन किचन की टिफिन सर्विस से टाई-अप कर रखा है। यह टिफिन सर्विस दो बहनें चलाती हैं, जो यहां दाल-चावल-सब्जी व रोटी सप्लाई कर रही हैं।

अब जानिए, कैसे खेल निदेशक के दावों से अलग है हकीकत…

खेल निदेशक का दावा- 4 दिन से न्यूट्रीशियनिस्ट की डाइट मिल रही एक्सीलेंसी सेंटर में खाने के हालात को लेकर दैनिक भास्कर एप ने खेल विभाग के निदेशक IAS अधिकारी संजीव वर्मा से बात की। उन्होंने कहा-ठेकेदार की शिकायतें आ रहीं थी, तो ठेका रद्द कर दिया गया है। मैस को अब विभाग ही चलाएगा, जिसके लिए 6 कुक रखे गए हैं। पिछले 4 दिन से खिलाड़ियों को न्यूट्रीशियनिस्ट के डाइट चार्ट अनुसार ही खाना मिल रहा है। हकीकत-बाहर से टिफिन सप्लाई हो रहे दैनिक भास्कर एप टीम ने 16 नवंबर (रविवार) रात को एक्सीलेंसी सेंटर में जाकर देखा। टीम के सामने ही हिमालयन टिफिन सर्विस की गाड़ी यहां खिलाड़ियों का खाना सप्लाई करने पहुंची। उसके बाद 17 नवंबर (सोमवार) को फिर लंच टाइम में जाकर देखा। तब भी हिमालयन की गाड़ी टिफिन लेकर पहुंची। यानी खेल निदेशक के दावों से हकीकत अलग है।

किचन संचालक ने बताया- DSO ऑफिस ने संपर्क किया था हिमाचल किचन की ऑनर अंकिता ठाकुर से दैनिक भास्कर एप टीम ने ग्राहक बनकर बल्क टिफिन के लिए रेट और रेफरेंस मांगे। उन्होंने बताया कि उनके किचन का खाना स्टेडियम के एक्सीलेंसी सेंटर में जाता है। वहां पर उसका सप्लाई में एक सब्जी, दाल-चावल व रोटी होती हैं। जिसके लिए वह 150 रुपए प्रति डाइट चार्ज करती हैं। उससे जिला खेल अधिकारी (DSO) ऑफिस ने संपर्क किया था, वहीं से उसको पेमेंट मिलनी हैं।

मेस में चिपकाया गया डाइट चार्ट प्लान।

मेस में चिपकाया गया डाइट चार्ट प्लान।

अब 4 पॉइंट में समझिए, मैस में न्यूट्रीशियनिस्ट का डाइट चार्ट था क्या

  1. खिलाड़ियों का अर्ली मॉर्निंग नाश्ता: सोमवार को सुबह साढ़े 5: 30 बजे चाय बिस्किट, मंगलवार को ग्रीन टी और रोस्टेड पीनट, बुधवार को कॉफी-बिस्किट, वीरवार को लेमन टी-रोस्टेड चना, शुक्रवार को ग्रीन टी-स्प्राउट्स, शनिवार को टी-काफी और स्प्राउट्स व रविवार को टी-कॉफी और बिस्किट मिलता था।
  2. सुबह साढ़े 7 से 9 बजे नाश्ता: सोमवार को दूध, मूसली, आलू-प्याज सैंडविच, अंडे-पनीर, सीजनल फ्रूट, ड्राई फ्रूट और स्प्राउट्स, मंगलवार को दूध, मिल्क दलिया, अंडे-पनीर भुर्जी, सीजनल फ्रूट, ड्राई फ्रूट और स्प्राउट्स, बुधवार को दूध, कॉर्नफ्लेक्स , मूंग दाल चीला, अंडे-पनीर, सीजनल फ्रूट, ड्राई फ्रूट और स्प्राउटस। वीरवार को दूध, ओट्स, इडली-सांभर और परांठा, अंडे-पनीर, सीजनल फ्रूट, ड्राई फ्रूट और स्प्राउट्स, शुक्रवार को दूध, ब्रेड, पोहा, अंडे-पनीर, सीजनल फ्रूट, ड्राई फ्रूट और स्प्राउट्स, शनिवार को दूध, मूसली, बेसन चीला, अंडे-पनीर, सीजनल फ्रूट, ड्राई फ्रूट और स्प्राउट्स, रविवार को दूध, कॉर्नफ्लेक्स , मिक्स वेज स्टफ परांठा, अंडे-पनीर, सीजनल फ्रूट, ड्राई फ्रूट और स्प्राउट्स मिलता था।
  3. दोपहर 1 से 2:30 बजे लंच: सोमवार को सफेद चना, पनीर 2 प्याजा, भिंडी की सब्जी, खीरा, लेमन और ग्रीन स्लाद, रोटी, चावल और दही, मंगलवार को उड़द साबुत दाल, मटर पनीर, करेला की सब्जी, खीरा, टमाटर, लेमन और ग्रीन स्लाद, रोटी-चावल और दही, बुधवार को ब्लैक चना, पनीर करी, बीन्स की सब्जी, गाजर-मूली, टमाटर-प्याज, लेमन का स्लाद, रोटी, चावल और दही।वीरवार को मसूर दाल, न्यूट्री आलू वैज और पनीर भुर्जी की सब्जी, खीरा, बीटरूट, लेमन और ग्रीन स्लाद, रोटी, चावल और दही, शुक्रवार को राजमा, मिक्स वैज और पनीर की सब्जी, मिक्स वैज स्वीट कॉर्न, लेमन और ग्रीन स्लाद, रोटी, चावल और दही, शनिवार को मूंग साबुत दाल, पनीर दो प्याजा, मटन, अमृतसरी वड़ी सब्जी, बीटरूट-कैरेट, लेमन का स्लाद, रोटी-चावल और दही व रविवार को रोंगी, पनीर करी और शिमला मिर्च की सब्जी, स्लाद, रोटी-चावल और दही मिलती थी।
  4. शाम 7 से साढ़े 7 बजे डिनर: सोमवार को बॉयल चिकन, मसूर धुली दाल, भरता, रोटी, स्लाद और मिल्क सैवइयां, मंगलवार को चिकन करी, चना दाल, तौरी की सब्जी, रोटी, स्लाद और वनिला आइसक्रीम, बुधवार को फिश करी-पनीर करी, शिमला मिर्च की सब्जी, रोटी, स्लाद और खीर।वीरवार को चिकन करी, उड़द चीका दाल मिक्स वैज, रोटी, स्लाद और बटरस्कॉच आइसक्रीम, शुक्रवार को चिकन-पनीर करी, लौकी की सब्जी, रोटी, स्लाद ओर मिक्स फ्रूट, शनिवार को मटन करी, घीया-चना दाल, भिंडी की सब्जी, रोटी, स्लाद और चॉकलेट आइसक्रीम, रविवार को मिक्स दाल, टिंडा की सब्जी, रोटी, स्लाद और 2 स्पंज रसगुल्ला मिलता था।

मैस टेंडर विवाद से जुड़ी 3 अहम बातें…

  • दिसंबर 2025 तक के लिए टेंडर: जनवरी 2024 में ठेकेदार राकेश तोमर के नाम एक्सीलेंसी सेंटर की मैस का टेंडर छूटा था। ठेकेदार के दिसंबर 2025 तक यहां की मैस का टेंडर था। लेकिन उसे एक साल से पेमेंट नहीं मिल रही थी। पेमेंट नहीं मिलने के कारण उसने 24 अक्टूबर काे सप्लाई रोकी, आश्वासन पर 3 दिन और सप्लाई चली लेकिन जब पेमेंट नहीं हुई तो उसने सप्लाई बंद कर दी।
  • 2 करोड़ का बिल बकाया, अब टेंडर रद्द: पंचकूला के एक्सीलेंसी सेंटर का हर महीने करीब 17 से 18 लाख रुपए का बिल बनता है। जिसके अनुसार करीब 2 करोड़ रुपए ठेकेदार का विभाग पर बकाया। वहीं 14 नवंबर को ठेकेदार कांट्रेक्ट रद्द कर दिया गया। जिसके बारे में बताया कि 5 खिलाड़ियों ने खाने की क्वालिटी को लेकर शिकायत भेजी थी।
  • ठेकेदार की 5 शिकायतें, सभी बार वहीं खिलाड़ी: ठेकेदार का टेंडर रद्द करने के लिए जिन शिकायतों काे आधार बनाया बनाया गया है,वो 5 खिलाड़ियों के द्वारा की गई हैं। ठेकेदार की विभाग को 5 बार शिकायतें भेजी गई हैं, हर बार उन्हीं खिलाड़ियों ने खाने की शिकायतें भेजी हैं।

बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और बेडमिंटन की 50-50 सीटें स्पोर्ट्स एक्सीलेंसी सेंटर का उद्देश्य है ओलिंपिक जैसे बड़े खेल आयोजनों के लिए खिलाड़ी तैयार करना। यहां तीनों ही गेम्स में यहां पर 50-50 सीटें हैं। खिलाड़ियों के रहने व खाने-पीने का प्रबंध प्रदेश सरकार विभाग के द्वारा किया जाता है। लेकिन यहां की मैस 24 अक्टूबर से बंद पड़ी है। ठेकेदार ने एक साल तक पेमेंट नहीं होने के कारण मैस को बंद कर दिया था।

Source link

Leave a Comment