Women world cup winner India Fast bowler Renuka Thakur Family celebrated victory Shimla Himachal | वर्ल्डकप जीतने पर रेणुका की मां के निकले आंसू: बोलीं- पिता का सपना पूरा किया; शिमला में नाटी डांस, पटाखे फोड़े – Shimla News

रेणुका ठाकुर की माता सुनीता हुईं भावुक। इनसेट में रेणुका की फोटो।

भारतीय महिला टीम ने 52 साल में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इसका जश्न पूरे देश के साथ तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर के हिमाचल के शिमला जिला में स्थित पैतृक गांव पारसा गांव में भी मनाया गया। रेणुका के घर पर मैच देखने जुटे लोगों ने नाटी डांस किया

.

इस दौरान रेणुका की मां सुनीता ठाकुर भावुक हो गईं। रेणुका ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। बेटी ने पिता का सपना पूरा किया।

रेणुका के पिता क्रिकेट के फैन थे। रेणुका मात्र 3 साल की थी, जब उनके पिता का निधन हो गया था। पिता चाहते थे कि उनके बच्चे भी क्रिकेट खेलें।

रेणुका ठाकुर के घर पर महिलाओं डांस करती हुईं।

रेणुका ठाकुर के घर पर महिलाओं डांस करती हुईं।

अब पढ़िए मां और भाई ने क्या कहा…

पिता का सपना था कि बच्चे क्रिकेटर-कबड्डी प्लेयर बनें रेणुका की मां सुनीता ठाकुर ने बताया- देवता के आशीर्वाद से इंडिया वर्ल्डकप जीता हैं। रेणुका के पिता का सपना था कि बच्चे क्रिकेटर और कबड्डी प्लेयर बनें। मगर पिता तो आज इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने बताया- जेठ भूपेंद्र ठाकुर की वजह से बेटी आज यहां तक पहुंची है। आज जगह जगह से बधाई देने के लिए फोन आ रहे हैं।

क्रिकेटर विनोद कांबली के नाम पर बेटे का नाम रखा रेणुका के भाई विनोद ठाकुर ने बताया- उनके पिता क्रिकेट के फैन थे। खासकर विनोद कांबली उनके पसंदीदा प्लेयर थे। तभी पिता ने उनका विनोद रखा था। गांव में जश्न का माहौल है। दिनभर नाटी डांस होगा।

रेणुका के भाई विनोद ठाकुर जानकारी देते हुए।

रेणुका के भाई विनोद ठाकुर जानकारी देते हुए।

लड़कों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया रेणुका ने भी पिता के सपने को पूरा करने के लिए गांव में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया। रेणुका अकसर अपने भाई और गांव के लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती और अच्छी गेंदबाजी करतीं।

रेणुका ठाकुर की ट्रॉफी को चूमते हुए की तस्वीर।

रेणुका ठाकुर की ट्रॉफी को चूमते हुए की तस्वीर।

चाचा ने खेल अकादमी में एडमिशन का सुझाव दिया रेणुका के चाचा एवं पीटी टीचर भूपेंद्र सिंह ने अच्छी गेंदबाजी देखते हुए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) अकादमी धर्मशाला में उनका एडमिशन का सुझाव दिया। साल 2009 में रेणुका ने HPCA में दाखिला लिया। यहीं से रेणुका ने हिमाचल की अंडर-16 और अंडर-19 टीमों के लिए खेलना शुरू किया।

रेणुका ने 2021 में T-20 में डेब्यू किया अक्टूबर 2021 में रेणुका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T-20 और फरवरी 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया। साल 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रेणुका सिंह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। उन्हें साल 2022 में ICC द्वारा ‘इमर्जिंग वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ सम्मानित किया जा चुका है।

टूर्नामेंट में किफायती गेंदबाजी की वर्ल्ड कप में टूर्नामेंट में रेणुका सिंह ठाकुर ने 7 मैचों में से 5 में हिस्सा लिया। रेणुका ने कुल 3 विकेट हासिल किए। रेणुका ठाकुर को ज्यादा विकेट भले नहीं मिले, लेकिन रेणुका ने सभी मैचों में किफायती गेंदबाजी की। हालांकि, फाइनल मुकाबले में रेणुका की गेंद पर दो कैच भी ड्रॉप हुए।

रेणुका ठाकुर के घर पर जश्न के PHOTOS…

वर्ल्डकप फाइनल में जीत के बाद रेणुका ठाकुर के घर पर लोग नाचते हुए।

वर्ल्डकप फाइनल में जीत के बाद रेणुका ठाकुर के घर पर लोग नाचते हुए।

रेणुका ठाकुर के घर पर डांस करते हुए रिश्तेदार।

रेणुका ठाकुर के घर पर डांस करते हुए रिश्तेदार।

रेणुका ठाकुर के घर पर मैच देखते हुए परिजन, रिश्तेदार और गांव के लोग।

रेणुका ठाकुर के घर पर मैच देखते हुए परिजन, रिश्तेदार और गांव के लोग।

———–

ये खबर भी पढ़ें…

क्रिकेट फैंस ने हरमन को बताया लेडी कपिल देव, लास्ट कैच की 1983 के आइकॉनिक कैच से तुलना

पंजाब के मोगा की बेटी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर विमेंस वर्ल्ड कप जीत लिया। जैसे ही भारत ने जीत हासिल की, मोगा में जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई। पटाखे फोड़े। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Comment