Gurugram Haryana State Sports Festival Opening | CM Nayab Singh Saini at Tau Devi Lal Stadium | Haryana Sports 27th | हरियाणा का 27वां खेल उत्सव आज से: CM नायब सैनी गुरुग्राम में करेंगे शुभारंभ; 9 जिलों में होंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं – gurugram News

गुरुग्राम में आज राज्य खेल उत्सव के शुभारंभ पर देवीलाल स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

गुरुग्राम में आज से 27वें हरियाणा राज्य खेल उत्सव का आगाज हो रहा है। देर शाम ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक रंगारंग कार्यक्रम के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवॉर्डी खिलाड़ी भी विशेष रूप

.

राज्य खेल उत्सव की तैयारियों को लेकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुमित कुमार ने शनिवार देर शाम को ताऊ देवीलाल स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्टेडियम की सभी व्यवस्थाओं खिलाड़ियों के ठहराव, सुरक्षा, परिवहन, चिकित्सा और पेयजल जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गुरुग्राम में 27वें राज्य स्तरीय खेल उत्सव के शुभारंभ पर लेजर लाइट शो का आयोजन किया जाएगा।

गुरुग्राम में 27वें राज्य स्तरीय खेल उत्सव के शुभारंभ पर लेजर लाइट शो का आयोजन किया जाएगा।

यादगार कार्यक्रम की तैयारी

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जिला प्रशासन ने खेल उत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह आयोजन हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन की देखरेख में किया जा रहा है और इसका समापन 8 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा। इस दौरान प्रदेश के नौ जिलों और चंडीगढ़ में विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें राज्य भर के हजारों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

गुरुग्राम में चार खेलों में होंगे मुकाबले

गुरुग्राम में 3 से 6 नवंबर तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम और नेहरू स्टेडियम में हॉकी, हैंडबॉल, टेबल टेनिस तथा एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। गुरुग्राम जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

कार्यक्रम की तैयारियों की 4 PHOTOS…

गुरुग्राम में 27वें राज्य स्तरीय खेल उत्सव के लिए देवीलाल स्टेडियम को सजाया गया है।

गुरुग्राम में 27वें राज्य स्तरीय खेल उत्सव के लिए देवीलाल स्टेडियम को सजाया गया है।

गुरुग्राम में 27वें राज्य स्तरीय खेल उत्सव के लिए देवीलाल स्टेडियम रंगारंग कार्यक्रम की तैयारी की गई हैं।

गुरुग्राम में 27वें राज्य स्तरीय खेल उत्सव के लिए देवीलाल स्टेडियम रंगारंग कार्यक्रम की तैयारी की गई हैं।

गुरुग्राम में 27वें राज्य स्तरीय खेल उत्सव के लिए देवीलाल स्टेडियम में लगा लोगो।

गुरुग्राम में 27वें राज्य स्तरीय खेल उत्सव के लिए देवीलाल स्टेडियम में लगा लोगो।

गुरुग्राम में 27वें राज्य स्तरीय खेल उत्सव के लिए देवीलाल स्टेडियम को सजाया गया है।

गुरुग्राम में 27वें राज्य स्तरीय खेल उत्सव के लिए देवीलाल स्टेडियम को सजाया गया है।

Source link

Leave a Comment