Bhiwani Women Boxers in World Boxing Cup | Jasmine Lamboria, Nupur Shyoran, Pooja Bohra | Greater Noida 2025 | भिवानी की 3 महिला खिलाड़ी वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में: जैस्मिन लेम्बोरिया, पूजा बोहरा व नूपुर श्योराण का चयन; 18 देशों के मुक्केबाज आएंगे – Bhiwani News

बॉक्सर जैस्मिन लेम्बोरिया, नूपुर श्योराण व पूजा बोहरा

भिवानी की तीन महिला मुक्केबाज एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराने को तैयार हैं। जैस्मिन लेम्बोरिया, नूपुर श्योराण और पूजा बोहरा विश्व मुक्केबाजी कप में हिस्सा लेंगी, जो 14 से 21 नवंबर तक शहीद विजय सिंह पाथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, ग्रे

.

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा घोषित 10 सदस्यीय महिला टीम में भिवानी की तीनों खिलाड़ियों का चयन होना जिले के लिए गर्व की बात है। देश की 10 महिला मुक्केबाजों में से 3 भिवानी से हैं। इसमें 57 किलोग्राम भारवर्ग में बॉक्सर जैस्मिन लेम्बोरिया, 80 किलोग्राम भारवर्ग में पूजा बोहरा व 80 प्लस किलोग्राम भारवर्ग में नूपुर श्योराण खेलेंगी।

बॉक्सर जैस्मिन लेम्बोरिया

बॉक्सर जैस्मिन लेम्बोरिया

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता था गोल्ड बॉक्सर जैस्मिन लेम्बोरिया 57 किलोग्राम भारवर्ग में खेलती हैं। जिन्होंने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। बॉक्सर जैस्मिन लेम्बोरिया ने कई अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीते हैं। 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वाली जैस्मिन ने पेरिस 2024 ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 2022 राष्ट्रमंडल खेल में कांस्य पदक जीता। वहीं उन्होंने 2021 एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य हासिल किया। वहीं 2025 के वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में गोल्ड मेडल जीता था।

बॉक्सर नूपुर श्योराण

बॉक्सर नूपुर श्योराण

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैँपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल बॉक्सर नूपुर श्योराण 80 प्लस किलोग्राम भारवर्ग में बॉक्सिंग खेलती है। जिन्होंने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैँपियनशिप 2025 के 80 प्लस भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था। नूपुर श्योराण ने बॉक्सिंग की करीब साढ़े 7 साल पहले शुरू की थी। वहीं, अब वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए सुबह और शाम को ढाई-ढाई घंटे प्रैक्टिस करती थी।

साथ ही डाइट का भी ध्यान रखती। वे खेल के साथ-साथ पढ़ाई में मैं काफी अच्छी थी। 12वीं में 92 प्रतिशत अंक थे। उन्होंने बॉक्सिंग साढ़े 7 साल पहले शुरू की थी। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 में भी खेलीं, लेकिन 5वें नंबर पर रहीं।

पूजा बोहरा का वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर लौटने पर मेडल चूमते हुए मां

पूजा बोहरा का वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर लौटने पर मेडल चूमते हुए मां

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता था ब्रॉन्ज मेडल पूजा बोहरा ने 80 किलोग्राम भारवर्ग में बॉक्सिंग खेलती हैं। जिन्होंने हाल ही में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। पूजा बोहरा ने 2009 में बॉक्सिंग शुरू की थी। वे 8 बार सीनियर चैंपियन, 2 बार एशियन चैंपियन, एशियन गेम्स में भी मेडल जीता। वर्ल्ड चैंपियनशिप खेली और 2020 ओलिंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। करीब 16 साल का लंबा समय बॉक्सिंग खेलते हुए हो गया।

Source link

Leave a Comment