Model answer key of AEN exam releasedCandidates will be able to register their objections online from tomorrow, October 17 is the last date. | AEN एग्जाम की मॉडल ANSWER-KEY जारी: कैंडिडेट्स कल से दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति, 17 अक्टूबर लास्ट डेट – Ajmer News

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक अभियंता (AEN) संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 के अंतर्गत विभिन्न सब्जेक्ट पेपर की मॉडल आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी हैं।

.

इसमें जनरल नॉलेज एंड जनरल साइंस, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग शामिल है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल आंसर-की पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 15 से 17 अक्टूबर 2025 को रात्रि 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।

मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इन परीक्षा का आयोजन 28 से 30 सितंबर 2025 तक किया गया था। आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही दर्ज करनी होगी। इन परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

यह रहेगा शुल्क और प्रोसेस

  • आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क सौ रुपए(सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज कराएं।
  • प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क रू. सौ रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है। शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है।
  • शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत करें। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी।
  • आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक दिनांक 15 से 17 अक्टूबर 2025 को रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।

यहां करें कॉन्टैक्ट

  • ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

Source link

Leave a Comment