Site icon Newsleak

4 साल बाद घर में टेस्ट सीरीज जीता वेस्टइंडीज:श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ; कैंपबेल और किंग की ओपनिंग जोड़ी नाबाद लौटी


वेस्टइंडीज ने 2 टेस्ट की होम सीरीज में श्रीलंका को 1-0 से हरा दिया। टीम ने 4 साल के बाद अपने घरेलू मैदान पर कोई टेस्ट सीरीज जीती है। इतना ही नहीं, टीम को 2023 के बाद किसी टेस्ट सीरीज में जीत मिली है। विंडीज ने सीरीज का पहला मैच पारी और 217 रन से जीता था। एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड में मंगलवार को मुकाबले के आखिरी दिन श्रीलंका ने दूसरी पारी में 92/2 के स्कोर से खेलना शुरू किया। उसने 251/9 के स्कोर पर पारी घोषित की और मेजबान टीम को 302 रन का टारगेट दिया। लंच के बाद बैटिंग करने उतरी कैरेबियाई टीम ने टी-ब्रेक तक बिना नुकसान के 65 रन बना लिए थे। आखिरी सेशन में हल्की बारिश के कारण खेल 10 मिनट रुका। दोबारा खेल शुरू होने पर वेस्टइंडीज का स्कोर 109/0 था। इसके बाद दोनों कप्तानों ने ड्रॉ पर सहमति जताते हुए हाथ मिला लिया। आखिरी दिन श्रीलंका ने तेजी से बनाए रन 5वें और आखिरी दिन श्रीलंका ने तेजी से रन बनाए। दिनेश चांदीमल ने 71 रन बनाए, जबकि कामिंडु मेंडिस ने भी अटैकिंग बैटिंग की। पहले सेशन में टीम ने 24 ओवर में 139 रन जोड़े और रन रेट 5.79 रहा। हालांकि, टीम ने तेजी से रन बनाने की कोशिश में छह विकेट भी गंवा दिए। कामिंडु मेंडिस जेडेन सील्स का शिकार बने। कप्तान धनंजय डी सिल्वा कैच आउट हुए। दिनेश चांदीमल और कुसल मेंडिस भी कैच देकर लौटे, जबकि सोनल दिनुषा दूसरा रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए। कैंपबेल और किंग ने विकेट नहीं गिरने दिया 302 रन के टारगेट का पीछा करते हुए कैरेबियाई ओपनर्स ने संभलकर बल्लेबाजी की। जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग ने श्रीलंकाई पेसर्स और स्पिनर प्रभात जयसूर्या का धैर्य से सामना किया। ब्रैंडन किंग दो बार LBW की अपील में फंसे। पहली बार डीआरएस में पता चला कि गेंद स्टंप के ऊपर से जा रही थी। दूसरी बार अंपायर्स कॉल के कारण उन्हें आउट नहीं दिया गया। जस्टिन ग्रीव्स प्लेयर ऑफ द मैच वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने वेस्टइंडीज की पहली पारी में 180 रन बनाए। साथ ही एक विकेट भी हासिल किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। उन्होंने 3 मैचों में 183 रन बनाए और 4 विकेट भी झटके। ——————————————

Source link

Exit mobile version