Site icon Newsleak

210 posts in Naval Ship Repair Yard; 2. 422 vacancies in Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences, | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: ISRO में 10वीं पास की 55 भर्तियां, नेवल शिपयार्ड में अप्रेंटिस की 210 वैकेंसी; कोटा में MBBS स्‍टूडेंट का सुसाइड

  • Hindi News
  • Career
  • 210 Posts In Naval Ship Repair Yard; 2. 422 Vacancies In Dr. Ram Manohar Lohia Institute Of Medical Sciences,

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात ISRO के स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर और नेवल शिप रिपेयर यार्ड में निकली भर्ती की। करेंट अफेयर्स में जानकारी पाकिस्‍तान के जूनियर हॉकी वर्ल्‍ड कप से नाम वापिस लेने और थाईलैंड की क्‍वीन मदर सिरीकित के निधन समेत अन्‍य खबरों की। टॉप स्‍टोरी में बात CTET 2026 एग्‍जाम डेट की।

करेंट अफेयर्स

1. जम्मू-कश्मीर में 4 सीटों पर चुनाव, 3 पर NC जीती

24 अक्‍टूबर को जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव हुए। तीन सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने जीतीं, वहीं एक सीट पर भाजपा को जीत मिली।

2019 में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर राज्य का पहला राज्यसभा चुनाव था।

  • तीन सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार चौधरी मुहम्मद रमजान, सज्जाद किचलू और गुरुशरण (शमी) ओबेरॉय जीते हैं।
  • विधानसभा परिसर में वोटिंग हुई। 86 विधायकों ने वोटिंग की। एक वोट डाक मतपत्र के माध्यम से डाला गया।
  • 2019 को आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद और जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद से यह जम्मू-कश्मीर से पहला राज्यसभा चुनाव है।

2. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए MoU पर साइन किए

25 अक्‍टूबर को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने ज्ञान भारत मिशन के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण, रखरखाव और डिजिटलीकरण के लिए देश भर के लगभग 20 इंस्टीट्यूटस के साथ एमओयू पर साइन किए।

इसमें कश्मीर यूनिवर्सिटी समेत 20 इंस्टीट्यूट शामिल हैं।

  • इनमें एशियाटिक सोसाइटी कोलकाता, कश्मीर यूनिवर्सिटी श्रीनगर, हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयागराज और सरकारी ओरिएंटल पांडुलिपि लाइब्रेरी, चेन्नई शामिल हैं।
  • ज्ञान भारतम भारत की विशाल पांडुलिपि विरासत की पहचान, दस्तावेजीकरण, संरक्षण, डिजिटलीकरण, और प्रचार के लिए संस्कृति मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है।
  • इस साल केंद्रीय बजट के दौरान इसकी घोषणा की गई थी।

3. पाकिस्तान ने पुरुष जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से नाम वापिस लिया

24 अक्‍टूबर को पाकिस्‍तान ने भारत में होने जा रहे पुरुष जूनियर हॉकी वर्ल्‍ड कप से अपना नाम वापिस ले लिया। वर्ल्‍ड कप का आयोजन भारत में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक होना है।

FIH यानी इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन जल्‍द ही पाकिस्‍तान की रिप्‍लेसमेंट टीम का ऐलान करेगा।

  • तमिलनाडु में नवंबर से टूर्नामेंट शुरू होना है।
  • इससे पहले बिहार के राजगीर में होने वाले मेन्स एशिया कप से भी पाकिस्तान की टीम अपना नाम वापस ले चुकी है।

4. थाईलैंड की क्वीन मदर सिरीकित का निधन

24 अक्‍टूबर को थाईलैंड की क्‍वीन मदर सिरीकित का निधन हो गया। वो 93 साल की थीं।

राजमहल द्वारा जारी बयान के अनुसार थाईलैंड की क्वीन मदर सिरीकित साल 2019 से अस्पताल में भर्ती थीं। इस महीने उन्हें ब्लड इन्फेक्शन हुआ था।

  • सिरीकित थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज की पत्नी और वर्तमान राजा वजिरालोंगकोर्न की मां थीं।
  • उनके निधन के चलते प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल ने मलेशिया में होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन का दौरा रद्द कर दिया है।
  • 2016 में उनके पति राजा भूमिबोल अदुल्यादेज का निधन हो गया था। इसके बाद क्वीन मदर लोगों की बीच कम नजर आने लगीं।

टॉप जॉब्स

1. ISRO में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर, अहमदाबाद ने टेक्नीशियन ‘B’ और फार्मासिस्ट ‘A’ पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.sac.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • टेक्नीशियन B : 10वीं पास, आईटीआई की डिग्री
  • फार्मासिस्ट A : फार्मेसी में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 35 वर्ष
  • आयु की गणना 13 नवंबर 2025 के अनुसार की जाएगी।
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

2. नेवल शिप रिपेयर यार्ड में 210 पदों पर भर्ती

नेवल शिप रिपेयर यार्ड में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इस भर्ती के लिए पद के अनुसार एक से दो साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।​​​​​​​

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
नेवल शिप रिपेयर यार्ड कारवा (एक साल की ट्रेनिंग) 168
नेवल शिप रिपेयर यार्ड कारवा (दो साल की ट्रेनिंग) 12
नेवल एयरक्राफ्ट यार्ड गोवा (एक साल की ट्रेनिंग) 30

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

पद के अनुसार 8वीं, 10वीं, आईटीआई की डिग्री।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 14 वर्ष
  • अधिकतम : 18 वर्ष

और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. CTET 2026 परीक्षा 8 फरवरी को, CBSE ने जारी किया नोटिस​​​​​​​

CTET यानी सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट का फरवरी 2026 एडिशन 8 फरवरी को होगा। CBSE ने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है।

ये CTET का 21वां एडिशन होगा जो देशभर के 132 शहरों और 20 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का डिटेल्‍ड नोटिफिकेशन जल्‍द जारी होगा जिसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

नोटिफिकेशन के अनुसार CTET में दो एग्जाम्स होंगे। पेपर 1 उन कैंडिडेट्स को देना होगा जो पहली से पांचवी तक के लिए टीचर बनना चाहते हैं। वहीं पेपर 2 उन कैंडिडेट्स को देना होगा जो छठवीं से आठवीं तक के टीचर्स बनना चाहते हैं।

दोनों पेपरों में MCQs यानी मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन्स पूछे जाएंगे। हर सवाल 1 नंबर का होगा। CTET के नियमों के अनुसार, इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

टाइमटेबल के अनुसार पेपर 2 सुबह के सेशन यानी सुबह 9.30 से दोपहर के 12 बजे तक होगा। वहीं पेपर 1 दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे के सेशन में होगा। पेपर से जुड़ी बाकी जानकारी जैसे सिलेबस, एलिजिबिलिटी, फीस शेड्यूल, सिटी लिस्ट ऑफ एग्जामिनेशन आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किए जाएंगे।

2. कोटा में MBBS स्टूडेंट ने सुसाइड किया

राजस्‍थान के कोटा में एक थर्ड ईयर MBBS स्‍टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। 21 साल की प्राची मीणा कोटा मेडिकल कॉलेज की थर्ड ईयर स्‍टूडेंट थी। छात्रा के पिता ने बताया कि एक पेपर खराब होने के बाद से वो डिप्रेशन में थी। पुलिस के अनुसार छात्रा के लगातार नंबर कम आ रहे थे, जिससे वो परेशान थी।

डॉक्‍टर्स ने अस्‍पताल पहुंचते ही छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें...

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version