181 APO posts, only 4 selected, posts will remain vacant | गृह विभाग में एपीओ के 181-पद, सिर्फ 4 कैंडिडेट पास: पहली बार लागू किए थे न्यूनतम मार्क्स; एक जून को हुई थी परीक्षा – Ajmer News

गृह विभाग में सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के 181 पदों पर भर्ती परीक्षा में सिर्फ 4 अभ्यर्थी ही क्वालिफाई कर पाए। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पहली बार नए नियम के तहत परीक्षा ली गई थी। इसमें न्यूनतम मार्क्स तय किए गए थे। RPSC ने बुधवार शाम क

.

आयोग सचिव राम निवास मेहता ने बताया- इस भर्ती में प्रत्येक पेपर के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40% तय किए गए थे। जबकि एससी और एसटी के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रतिशत में 5% की छूट दी गई।

1 जून को हुई थी परीक्षा RPSC ने गृह (अभियोजन) विभाग में गैर अनुसूचित क्षेत्र एवं अनुसूचित क्षेत्र के लिए APO के 181 पदों लिए 7 मार्च 2024 को राजस्थान अभियोजन अधीनस्थ सेवा नियम, 1978 के तहत विज्ञापन जारी किया गया था। 14 मार्च 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक आवेदन मांगे थे। इसमें 2747 कैंडिडेट्स ने आवेदन किए थे। 1 जून 2025 को हुई परीक्षा में 93.12 प्रतिशत यानी 2558 कैंडिडेट्स शामिल हुए।

इस परीक्षा के दोनों प्रश्न-पत्रों की परीक्षा में उपस्थित और संबंधित सेवा नियमानुसार न्यूनतम उत्तीर्णांक हासिल करने पर 4 अभ्यर्थियों को गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए पात्रता की जांच के लिए अस्थायी रूप से शामिल किया गया है। इनके रोल नंबर भी जारी किए गए हैं।

पहली बार इस भर्ती में न्यूनतम मार्क्स का नियम लागू किया था।

पहली बार इस भर्ती में न्यूनतम मार्क्स का नियम लागू किया था।

केवल जनरल कैटेगरी में ही मिले अभ्यर्थी आयोग की ओर से जारी कटऑफ मार्क्स के एनालिसिस में सामने आया कि केवल सामान्य पुरुष, महिला वर्ग में ही अभ्यर्थी मिल सके। जबकि सामान्य विधवा व परित्यक्ता के साथ ही एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस में किसी भी संवर्ग में एक भी अभ्यर्थी नहीं मिल पाया है। इधर, शेड्यूल्ड एरिया में एक भी अभ्यर्थी नहीं मिल पाया है।

भरना होगा डिटेल आवेदन फॉर्म यह सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता के लिए सिर्फ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के उद्देश्य से है। यह चयन सूची अथवा वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग की ओर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराए जाने के बाद आयोग जारी करेगा।

इस विचारित (कंसीडर) सूची में शामिल अभ्यर्थियों को रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी-अप्लाई नाउ का चयन विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरना होगा। आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने का लिंक 16 से 22 दिसंबर 2025 (रात 11:59) तक खोला जाएगा।

यहां देखें कटऑफ मार्क्स और अन्य डिटेल…

Source link

Leave a Comment