Site icon Newsleak

149th Passing Out Parade of NDA held | NDA की 149वीं पासिंग आउट परेड: टीचर ने दूसरी क्लास के बच्चे को पीटा, आंख में खून जमा वीडियो वायरल; सेंट्रल बैंक समेत अन्य में 14,016 भर्तियां

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज टॉप स्टोरी में बात नेशनल डिफेंस एकेडमी की 149वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की। करेंट अफेयर्स में ऑस्कर विनर ब्रिटिश स्क्रीन राइटर टॉम स्टॉपर्ड के निधन समेत 4 खबरें। टॉप जॉब्स में बात गुजरात PSC में 425 भर्ती समेत अन्य नौकरियां।

टॉप स्टोरी

1. नेशनल डिफेंस एकेडमी की 149वें कोर्स की पासिंग आउट परेड हुई

30 नवंबर को पुणे में ये परेड हुई। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के.त्रिपाठी इसमें मुख्य अतिथि रहे। NDA पास आउट 328 कैडेट्स वायुसेना और नौसेना में नियुक्त हुए। परेड की कमान कैडेट सिद्धार्थ सिंह ने संभाली। कैडेट सिद्धि जैन पासिंग आउट परेड में प्रेसिडेंट मेडल (ब्रांज) पाने वाली पहली फीमेल कैडेट बनीं।

इस परेड में सटीक ड्रिल, मार्च-पास्ट और फॉर्मल कमीशनिंग की गई।

2.छत्तीसगढ़ में क्लास 2 के स्टूडेंट को टीचर ने मारा, वीडियो वायरल

ये घटना बलरामपुर के प्राइमरी स्कूल की है। दरअसल गिनती गिनने में गलती करने पर टीचर ने बच्चे को लगातार थप्पड़ मारे, जिससे बच्चे की आंख में खून उतर आया और चेहरा सूज गया।

बच्चे ने घर पहुंचकर पेरेंट्स को बताया, जिसके बाद परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई। पेरेंट्स का आरोप है कि टीचर शराब पीकर स्कूल आता है और घटना वाले दिन भी टीचर नशे में था। शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने टीचर को सस्पेंड कर दिया है।

टीचर के जोर से थप्पड़ मारने से बच्चे की आंख में खून उतर आया और उसका चेहरा सूज गया।

3. UP बोर्ड ने 10वीं, 12वीं बोर्ड 2026 के लिए सेंटर लिस्ट जारी की

30 नवंबर को उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं, 12वीं बोर्ड 2026 के लिए सेंटर लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 7,448 केंद्र शामिल हैं। नए सेंटर बनाए जाने को लेकर किसी भी तरह का ऑबजेक्शन होने पर स्टूडेंट्स 4 दिसंबर तक पोर्टल पर ऑबजेक्शन रजिस्टर कर सकते हैं।

बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चलेंगी।

ऐसी ही और खबरें पढ़ें…

करेंट अफेयर्स

1. थल सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी दो दिवसीय दौरे पर श्रीलंका पहुंचे

ये यात्रा भारत-श्रीलंका रक्षा सहयोग के लिए है।

  • 1 दिसंबर को थल सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी दो दिवसीय दौरे पर श्रीलंका पहुंचे हैं।
  • सितंबर 2025 में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने भी श्रीलंका का दौरा किया था।
  • इससे पहले जनरल एमएम नरवणे ने 2021 में श्रीलंका की यात्रा की थी।

2. विराट कोहली एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर बने

विराट 300 से ज्यादा वनडे खेल चुके हैं।

  • 30 नवंबर को विराट कोहली ने वनडे में 52वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
  • विराट अब किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
  • इसके साथ ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा सिक्स लगाकर पाकिस्तान के प्लेयर शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
  • ये वनडे सीरीज रांची में चल रही है।

3. ऑस्कर विनर टॉम स्टॉपर्ड का निधन हुआ

1997 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने टॉम स्टॉपर्ड को ‘नाइट’ की उपाधि दी थी।

  • 30 नवंबर को ब्रिटिश स्क्रीन प्ले राइटर टॉम स्टॉपर्ड का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
  • उन्हें शेक्सपियर इन लव के लिए ऑस्कर मिला था।
  • उनके प्रसिद्ध नाटकों में ‘जंपर्स’, ‘ट्रैवेस्टीज’, ‘द रियल थिंग’, ‘आर्केडिया’ शामिल हैं।

टॉप जॉब्स

1. गुजरात में वेटरनरी ऑफिसर की भर्ती

गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन ने वेटरनरी ऑफिसर और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर सहित अन्य 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gpsc-ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

2. CBI में फैकल्टी के आवेदन शुरू

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने अपने रीजनल ऑफिस होशंगाबाद और बैतूल के लिए फैकल्टी की भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। यह भर्ती सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सामाजिक उत्थान आवाम प्रशिक्षण संस्थान (CBI-SUAPS) के लिए निकाली गई है। इसका कॉन्ट्रैक्ट पीरियड एक साल का होगा।

3. गुजरात पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

गुजरात पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने गुजरात पुलिस पीएसआई एंड कॉन्स्टेबल एग्जाम 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार 3 दिसंबर को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version