Newsleak

12,256 Posts, 30.66 Lakh Applicants, Sectional Timing Intro

  • Hindi News
  • Career
  • SSC CGL 2026: 12,256 Posts, 30.66 Lakh Applicants, Sectional Timing Intro

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2026 में इस बार पहले से कहीं ज्यादा कॉम्पिटिशन बढ़ने जा रहा है। केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में 12,256 खाली पदों के लिए 30.66 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इस एग्जाम में एक पद के लिए करीब 250 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।

इस भर्ती में पहली बार सेक्शनल टाइमिंग लागू की गई है, जिससे परीक्षा का पैटर्न भी बदल गया है। उम्मीदवारों के लिए 1 से 7 जुलाई तक करेक्शन विंडो ओपन रहेगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई से 22 जून 2026 तक चली थी. जिन उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म में कोई गलती रह गई है, वो 1 जुलाई से 7 जुलाई तक करेक्शन विंडो के माध्यम से उसमें संशोधन कर सकते हैं. आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि बदलाव करने से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह चेक कर लें.

Tier-2 में Paper-3 जोड़ा गया

  • पेपर 1 – सभी उम्मीदवारों के लिए जरूरी।
  • पेपर 2 – जूनियर स्टेटिस्टिकल ऑफिसर/स्टेटिस्टिकल इनवेस्टिगेटर पदों के लिए।
  • पेपर 3 – असिस्टेंट ऑडिट ऑफिस (AAO) और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर (AAO) पदों के लिए (Finance & Economics विषय)।

न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स :

  • यूआर : 30%
  • ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 25%
  • अन्य : 20%

टियर – 1 के बेसिस पर टियर – 2 में सिलेक्शन

SSC CGL 2026 की टियर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगस्त-सितंबर 2026 में हो सकती है। जबकि टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में हो सकती है। टियर-1 के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को टियर-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

फाइनल मेरिट टियर-2 के प्रदर्शन और उम्मीदवार द्वारा चुनी गई पदों की प्राथमिकता के आधार पर तैयार होगी। फाइनल सिलेक्शन के बाद संबंधित विभाग द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पिछले साल टियर – 1 एग्जाम 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। जबकि टियर – 2 का आयोजन 18 और 19 जनवरी 2026 को हुआ था।

SSC CGL का महत्व

SSC CGL भारत सरकार की सबसे प्रतिष्ठित ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षाओं में से एक है। इसके माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें

महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, कल एग्जाम होना था:सरकार ने परीक्षा रद्द की, पेपर ठाणे से बरामद; सरकारी टीचर्स के लिए ये परीक्षा जरूरी

महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर करीब 24 घंटे पहले लीक हो गया। एग्जाम रविवार को होना था। महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल (MSEC) ने इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। राज्य सरकार ने पेपर लीक की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित कर दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version