ऑक्शन में एमपी की 12 खिलाड़ियों में से 5 क्रिकेटरों को चुना गया। बाकी खिलाड़ी अनसोल्ड रही।
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की पहली मेगा नीलामी गुरुवार को नई दिल्ली में हुई। इस नीलामी में मध्य प्रदेश की कुल 12 महिला खिलाड़ी शामिल हुई। शहडोल की पूजा वस्त्रकार को आरसीबी( राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) ने 85 लाख रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइज 50 लाख था।
.
वहीं छतरपुर की क्रांति गौड़ को यूपी वॉरियर्स ने 50 लाख रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए ही था। ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को गुजरात टीम ने 45 लाख रुपए में चुना। सीधी की संस्कृति गुप्ता को मुंबई ने 20 लाख रुपए में खरीदा। भोपाल की राहिला फिरदौस को मुंबई ने 10 लाख रुपए में खरीदा।
इंदौर की प्रियंका कौशल रहीं अनसोल्ड इंदौर की प्रियंका कौशल ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं। वहीं शुचि उपाध्याय नहीं बिकी। इन खिलाड़ियों का बेस प्राइज 10 से 50 लाख रुपए रखा गया था। ऑक्शन में रेलवे और दिल्ली की सबसे ज्यादा 15-15 खिलाड़ी, मुंबई की 14 खिलाड़ी और एमपी, यूपी और महाराष्ट्र की 12-12 खिलाड़ी शामिल की गई हैं।
खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए।
यह खबर भी पढ़ें WPL का पहला मेगा ऑक्शन:दीप्ति शर्मा को यूपी ने 3.20 करोड़ में खरीदा
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मेगा ऑक्शन नई दिल्ली में चल रहा है। भारत की दीप्ति शर्मा पर सबसे बड़ी बोली लगी, उन्हें 3.20 करोड़ रुपए में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की अमीलिया केर को 3 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। पढ़ें पूरी खबर
