Site icon Newsleak

स्पोर्ट्स अपडेट्स- बांग्लादेश के गेंदबाजी कोच शॉन टैट का इस्तीफा:फैमिली कारणों का हवाला दिया; राशिद के टेस्ट खेलने पर सस्पेंस बरकरार


पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शॉन टैट ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी कोच का पद छोड़ दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, टैट ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए आपसी सहमति से इस्तीफा दिया। टैट का कॉन्ट्रैक्ट 2027 वर्ल्ड कप तक का था, जिसे उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया है। बांग्लादेश को यह झटका 9 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही घरेलू सीरीज से ठीक पहले लगा है। इस दौरे पर 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेले जाएंगे। टैट के जाने के बाद बांग्लादेश के पूर्व तेज गेंदबाज तल्हा जुबैर को टीम का नया कोच बनाया जा सकता है। राशिद के टेस्ट खेलने पर अफगान कप्तान बोले- यह सेलेक्टर्स और उनके बीच का मामला अफगान कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि स्टार स्पिनर राशिद खान दोबारा टेस्ट खेलेंगे या नहीं, यह फैसला उनके और सेलेक्टर्स के बीच का है। भारत के खिलाफ इकलौता टेस्ट मैच 6 जून से शुरु हो रहा है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहीदी ने साफ किया कि उन्होंने इस बारे में राशिद से कोई निजी बातचीत नहीं की है। राशिद की सेलेक्टर्स से चर्चा हुई है और वे इस पर ज्यादा बात नहीं करना चाहते। राशिद ने अब तक खेले 6 टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 विकेट चटकाए हैं।

Source link

Exit mobile version