Site icon Newsleak

साउथ अफ्रीका और कनाडा पहली बार भिड़ेंगे:आज अहमदाबाद में मुकाबला, SA को पिछले वर्ल्डकप फाइनल में भारत ने हराया था


टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का नौवां मुकाबला आज पिछली रनर-अप साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। ग्रुप-डी का यह दूसरा मैच है। दोनों टीमें टी-20 फॉर्मेट में पहली बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमें सिर्फ एक बार वनडे में भिड़ी हैं। 2003 वर्ल्ड कप के उस मैच में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 118 रन से हराया था। वॉर्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका को भारत से 30 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, कनाडा को इटली और नेपाल ने हराया था। डी कॉक ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और ऐडन मार्करम पर बड़े स्कोर बनाने की जिम्मेदारी रहेगी, जबकि गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी और कॉर्बिन बॉश जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर टीम भरोसा करेगी। धालीवाल-जफर से होगी कनाडा को उम्मीदें
कनाडा के बल्लेबाजों में नवनीत धालीवाल, युवराज समरा और हर्ष ठाकर पर टीम की उम्मीदें रहेंगी। जबकि बॉलिंग में कलीम सना, साद बिन जफर और शिवम शर्मा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच हाई स्कोरिंग है। यहां 3 बार पहली पारी में 220 से ज्यादा रन का स्कोर बन चुका है। पहले बैटिंग करते हुए 185 रन बनाना विनिंग टोटल है। यहां 8 मैच खेले गए, 5 में पहले बैटिंग करने वाली टीमों को और 3 में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। वेदर कंडीशन
सोमवार को अहमदाबाद का मौसम क्रिकेट के लिए काफी अनुकूल रहने की उम्मीद है। दिन के दौरान आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान थोड़ा ज्यादा रह सकता है। शाम होते-होते मौसम सुहाना हो जाएगा, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश नहीं होगी। टीमों की प्लेइंग-XI
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कार्बिन बॉश, मार्को यानसन, एनरिक नॉर्त्या, कगिसो रबाडा और केशव महाराज। कनाडा: युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), डिलन हेलिगर, हर्ष ठाकर, शिवम शर्मा, जसकरण सिंह, साद बिन जफर और कलीम सना। मैच कहां देखें?
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल यूजर्स जियो-हॉटस्टार एप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए आप दैनिक भास्कर एप के साथ बने रह सकते हैं।

Source link

Exit mobile version