![]()
सरफराज खान को श्रीलंका दौर पर टेस्ट सीरीज खेलने गई भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। BCCI ने रविवार शाम को चोटिल साई सुदर्शन का रिप्लेसमेंट जारी किया। बोर्ड ने प्रेस रिलीज में बताया कि सुदर्शन 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम के साथ गॉल रवाना होने से पहले कोलंबो में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। सरफराज ने पिछला टेस्ट मैच 2024 में वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। वे अब तक 6 टेस्ट मैच ही खेल सके हैं। सुदर्शन की रिकवरी पर अपडेट भी दिया बोर्ड के अनुसार साई सुदर्शन के दाएं पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन हुआ था। वे बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। उनकी रिकवरी में अच्छी हो रही है। मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर लगातार नजर बनाए हुए है। (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)
Source link
साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान भारतीय टीम में शामिल:गॉल टेस्ट से पहले टीम से जुड़ेंगे, 15 अगस्त से मैच

