Site icon Newsleak

सहवाग के छोटे बेटे वेदांत ने 7 विकेट झटके: कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली से खेल रहे; बड़े भाई आर्यवीर कर रहे कप्तानी – Vedant Sehwag Bowls 7 Wickets in Cooch Behar Trophy

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने कूच बिहार ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी की। 16 साल के राइट आर्म ऑफ स्पिनर वेदांत ने दिल्ली अंडर-19 की ओर से खेलते हुए पंजाब के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट लिए।

वेदांत की गेंदबाजी के सामने पंजाब की टीम पहली पारी में 238 रन पर सिमट गई। इस मुकाबले में वेदांत के बड़े भाई आर्यवीर सहवाग दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं। 19 साल के आर्यवीर ने 94 गेंद पर 31 रन बनाए।

पंजाब और दिल्ली के बीच चार दिवसीय मुकाबला

  • रोपड़ के गवर्नमेंट कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार को दिल्ली और पंजाब के बीच चार दिवसीय मुकाबला शुरू हुआ। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 65.3 ओवर में 238 रन बनाए।
  • वेदांत ने 22.3 ओवर गेंदबाजी की और 5 मेडन ओवर के साथ 88 रन देकर 7 विकेट हासिल किए।
  • दिल्ली के लिए ओपनिंग करने उतरे आर्यवीर ने 94 गेंद पर 31 रन बनाए। उन्होंनेदूसरे विकेट के लिए दीप गलहोत्रा के साथ 66 रन की साझेदारी की। हालांकि पंजाब के तेज गेंदबाज लक्ष्य कंसल ने उन्हें बोल्ड किया।

वेदांत पहले भी पंजाब के खिलाफ 4 विकेट ले चुके

वेदांत का जन्म 4 मई 2010 को हुआ था। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी उन्होंने पंजाब के खिलाफ विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी की थी। तब दिल्ली अंडर-16 की ओर से खेलते हुए उन्होंने 40 ओवर में 140 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने 10 मेडन ओवर भी डाले थे।

आर्यवीर ने अंडर-19 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाए

  • इससे पहले आर्यवीर ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट की 5 पारियों में 90.25 की औसत से 361 रन बनाए थे। वे टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
  • इस दौरान आर्यवीर ने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए थे। UAE के खिलाफ उन्होंने 160 रन की पारी खेली थी।
  • अक्टूबर में उन्होंने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ 143 गेंदों पर 173 रन भी बनाए थे। इस पारी में 19 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
  • आर्यवीर कूच बिहार ट्रॉफी में भी बड़ी पारी खेल चुके हैं। 2024 में मेघालय के खिलाफ उन्होंने 297 रन बनाए थे और तिहरे शतक से चूक गए थे।

आर्यवीर ने

दोनों भाई दिल्ली प्रीमियर लीग में भी खेल चुके

सहवाग के दोनों बेटे दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में भी खेल चुके हैं। आर्यवीर 2025 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स और 2026 में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेले। वहीं, वेदांत को 2026 सीजन के लिए सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया था।

आर्यवीर IPL 2027 के ऑक्शन के लिए रजिस्टर्ड 1,220 खिलाड़ियों में भी शामिल हैं। ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होना है।

Source link

Exit mobile version