Site icon Newsleak

श्रीलंका फॉलोऑन के बाद भारत से 16 रन आगे, स्कोर-229/6:पसिंदु ने 92 रन बनाए; सुथार को दो विकेट, बारिश से चौथे दिन स्टंप्स


भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका ने दूसरी पारी में 229/6 रन बनाए हैं। टीम ने भारत की पहली पारी के स्कोर से 16 रन की बढ़त हासिल कर ली है। सोनल दिनूषा 7 और केशरा नुवनथा 3 रन पर नाबाद हैं। बुधवार को बारिश की वजह से चौथे दिन का खेल समाप्त करना पड़ा। पसिंदु सोरियाबंडारा 92 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान धनंजय डी सिल्वा 23 रन ही बना सके। दोनों को मानव सुथार ने आउट किया। निरोशन डिकवेला 6 रन पर सारांश जैन, कमिंदु मेंडिस 55 रन पर प्रसिद्ध कृष्णा, कमिल मिशारा 32 रन पर रवींद्र जडेजा और लाहिरू उदारा 3 रन पर मोहम्मद सिराज की बॉल पर पवेलियन लौटे। भारत ने पहली पारी में 503/9 पर पारी घोषित की थी। जवाब में श्रीलंका 290 रन पर ऑलआउट हुआ था। भारत को 213 रन की बढ़त मिली, जिसके बाद फॉलोऑन दिया गया। मैच का स्कोरकार्ड…

Source link

Exit mobile version