- Hindi News
- Sports
- World Chess Championship 2026 | Gukesh Vs Sindarov Game 4 Ends In Draw
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

डिफेंडिंग चैंपियन गुकेश (दाएं) और उज्बेकिस्तान के सिंदरोव (बाएं) दोनों ने लगातार 4 गेम ड्रॉ खेले हैं।
डिफेंडिंग चैंपियन डी गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदरोव के बीच वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 का चौथा गेम भी ड्रॉ रहा। दोनों खिलाड़ियों ने तीन बार एक ही पोजिशन दोहराने के बाद मुकाबला बराबरी पर खत्म करने का फैसला किया।
गुकेश ने सफेद मोहरों से खेलते हुए जीत के लिए कई कोशिशें कीं, लेकिन उज्बेकिस्तान के सिंदरोव ने हर चाल का सटीक जवाब दिया।
मुकाबले के दौरान गुकेश ने कुछ मौकों पर सिंदरोव को मुश्किल में डालने की कोशिश की। हालांकि, सिंदरोव ने अपनी स्थिति संभाले रखी। आखिरी समय में गुकेश के पास 10 मिनट से भी कम समय बचा था, जबकि सिंदरोव के पास करीब 24 मिनट थे।

सिंदरोव ने
सिंदरोव ने गुकेश को नहीं बनाने दिया दबाव
गेम की शुरुआत में गुकेश ने अपने शुरुआती प्लान के मुताबिक चालें चलीं। हालांकि, सिंदरोव ने छठी चाल में a6 खेलकर भारतीय खिलाड़ी को सोचने पर मजबूर कर दिया। इस चाल के बाद गुकेश कुछ देर तक सोचते नजर आए।
सिंदरोव ने 17 मिनट 58 सेकेंड सोचने के बाद अपना अगला कदम उठाया। इसके जवाब में गुकेश ने तुरंत किंग को सुरक्षित करने के लिए कासलिंग की। शुरुआती दौर में गुकेश को कंप्यूटर के आकलन में मामूली बढ़त भी मिली।
कासलिंग कैसे होती है?
- राजा अपनी शुरुआती जगह से दो खाने आगे चलता है।
- जिस तरफ हाथी होता है, वह राजा के दूसरी ओर आकर उसके पास वाले खाने में पहुंच जाता है।
- कासलिंग के दो प्रकार होते हैं। पहला होता है किंग साइड कासलिंग, जिसमें राजा दाईं तरफ के हाथी के साथ जगह बदलता है। दूसरा क्वीन साइड कासलिंग, जिसमें राजा बाईं तरफ के हाथी के साथ कासलिंग करता है।
हालांकि कासिलंग के लिए कुछ जरुरी नियम होते हैं।
- राजा और संबंधित हाथी ने पहले कोई चाल न चली हो।
- राजा और हाथी के बीच कोई मोहरा न हो।
- राजा शह में न हो।
- राजा जिस रास्ते से गुजरे या जिस खाने पर पहुंचे, वह विरोधी के हमले में न हो।

गुकेश की टाइम बढ़त के बाद सिंदरोव ने वापसी की
मुकाबले के बीच गुकेश ने अपने प्यादों और मोहरों की मदद से दबाव बनाने की कोशिश की। उन्होंने a4 की चाल चलने से पहले करीब 25 मिनट तक विचार किया। हालांकि, इस चाल के बाद उनकी समय की बढ़त भी लगभग खत्म हो गई।
इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने कई मोहरों की अदला-बदली की। सिंदरोव ने सटीक चालों के साथ गुकेश को कोई बड़ी बढ़त हासिल नहीं करने दी। आखिर में दोनों खिलाड़ियों ने तीन बार एक ही स्थिति दोहराई और मुकाबला ड्रॉ हो गया।
मैच के बाद दोनों खिलाड़ी गेम पर चर्चा करते दिखे
गेम के बाद गुकेश और सिंदरोव कुछ देर तक बोर्ड पर चर्चा करते नजर आए। सिंदरोव ने इशारों में बताया कि उन्होंने गुकेश की ओर से जीत के लिए की गई कोशिशों को पहले ही समझ लिया था।
