Site icon Newsleak

भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले महाकाल पहुंचे कोच गंभीर:उज्जैन में सितांशु कोटक के साथ किए बाबा के दर्शन; बोले- देश और टीम पर बनी रहे कृपा


इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पांचवें टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक रविवार सुबह करीब 10 बजे उज्जैन पहुंचे। दोनों दिग्गजों ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। नंदी हॉल में बैठकर किया ध्यान गौतम गंभीर और सितांशु कोटक ने सबसे पहले चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद दोनों नंदी हॉल पहुंचे और वहां बैठकर भक्ति भाव से ध्यान लगाया। दर्शन के दौरान स्थानीय सांसद अनिल फिरोजिया भी उनके साथ मौजूद रहे। मंदिर समिति और सांसद की ओर से दोनों मेहमानों का आत्मीय स्वागत भी किया गया। ‘बाबा महाकाल का आशीर्वाद देश और टीम पर बना रहे’ महाकाल दर्शन के बाद गौतम गंभीर ने अपने अनुभव को सुखद बताते हुए कहा कि भगवान महाकाल ने उन्हें हमेशा अपने पास बुलाया है। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद पूरे देश और भारतीय क्रिकेट टीम पर बन रहे।

Source link

Exit mobile version