Site icon Newsleak

भारत-पाक महामुकाबले पर हरभजन की सलाह:टीम इंडिया को स्पिनर उस्मान तारिक से सावधान रहना होगा ; मोंगिया ने हार्दिक पंड्या को गेम चेंजर बताया


टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मैच से पहले पूर्व क्रिकेटरों ने टीम इंडिया की जीत का भरोसा जताया है।
दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि भारतीय टीम पाकिस्तान को हराने में सक्षम है, हालांकि उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक से सावधान रहने की सलाह भी दी है। वहीं, पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया ने कहा कि भारतीय युवा अब निडर होकर खेलते हैं और पाकिस्तान पर लगातार हार का मनोवैज्ञानिक दबाव रहेगा। हरभजन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत की टीम मजबूत और संतुलित है, लेकिन मैच के दौरान धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। उन्होंने कहा,’भारत यह मैच जीतेगा। पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक जैसा अच्छा स्पिनर है, इसलिए उसे संभलकर खेलना होगा। भारतीय टीम बहुत अच्छी है। हमें उम्मीद है कि खिलाड़ी बिना दबाव के अपना स्वाभाविक खेल दिखाएं और जीत हासिल करें।’ उस्मान तारिक की शानदार फॉर्म, एक्शन पर विवाद
पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक हाल के टी-20 मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कम औसत से कई विकेट लिए हैं और विरोधी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। हालांकि, उनके बॉलिंग एक्शन को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं और इसकी नियमों के अनुरूप होने पर विवाद भी बना हुआ है। मोंगिया को भी भारत की जीत का भरोसा
पूर्व भारतीय विकेटकीपर नयन मोंगिया ने भी भारत की जीत की उम्मीद जताई है। उनका मानना है कि मौजूदा समय में भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। मोंगिया ने कहा,’यह मुकाबला रोमांचक होगा और हमें उम्मीद है कि भारत जीतेगा। जिस तरह टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर रही है और कप्तान आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं, उससे टीम का आत्मविश्वास साफ दिखता है। पाकिस्तान लगातार सात-आठ बार आईसीसी टूर्नामेंट में हार चुका है, इसलिए उन पर ज्यादा दबाव रहेगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक क्रिकेट में मैच का रुख कभी भी बदल सकता है। ‘अब क्रिकेट बहुत बदल गया है। भारत के युवा खिलाड़ी निडर हो गए हैं। एक ओवर, एक चौका या एक छक्का भी मैच पलट सकता है।’ हार्दिक पांड्या से खास उम्मीद
मोंगिया को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। हार्दिक का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा रहा है और वे दबाव भरे मैचों में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।
कुल मिलाकर, पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि अगर भारतीय टीम बिना दबाव के अपना स्वाभाविक खेल दिखाती है और प्रमुख खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहता है, तो पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करना मुश्किल नहीं होगा। —————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर _______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा एकतरफा नहीं रहते:4 मुकाबलों में आखिरी गेंद पर फैसला; अब तक नहीं बना 200+ का स्कोर टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले का मतलब भारत का दबदबा। आखिर जो टीम 8 में से 7 बार जीतेगी उसका पलड़ा भारी कहा ही जाएगा। भारत 7-1 से आगे है। तो फिर इस मैच की इतनी हाइप क्यों होती है? जब एक टीम इतना आगे है तो फिर यह मुकाबला रोमांचक क्यों बन जाता है? पूरी खबर

Source link

Exit mobile version